You are currently viewing अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की सगाई आज, मुकेश अंबानी के घर – Anant Radhika Engagement Today at Mukesh Ambani’s  House

अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की सगाई आज, मुकेश अंबानी के घर – Anant Radhika Engagement Today at Mukesh Ambani’s House

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज शाम सगाई होगी। बताया गया है कि यह का र्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास- एंटीलिया में होगा।

अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की सगाई आज,मुकेश अंबानी के घर – Anant Radhika Engagement Today at Mukesh Ambani’s House

 

अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की सगाई आज,मुकेश अंबानी के घर - Anant Radhika Engagement Today at Mukesh Ambani's House
Anant Radhika Engagement Today at Mukesh Ambani’s House

एशिया के दूसरे सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई आज होने वाली है। अनंत अंबानी की सगाई देश के दिग्गज बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ आज शाम मुंबई में अंबानी के घर एंटीलिया में होगी। इस के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इससे पहले 29 दिसंबर 2022 के दिन राधिका का रोका संपन्न हुई था।

राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के CEO विरेन मर्चेंट की बेटी है

अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। राधिक मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका के पिता विरेन की भी देश के समृद्ध शख्सियतों में गिनती होती है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में की है। इसके बाद वे स्टडी के लिए न्यूयॉर्क गईं थीं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद 2017 में उन्होंने इसप्रावा में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है।

 Anant Radhika Engagement Today at Mukesh Ambani's House
Anant Radhika Ambani

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। साल 2018 में दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हरे रंग के परिधान में नजर आए थे। राधिक एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।

 

Anant Radhika Engagement Today at Mukesh Ambani's House

इससे पहले 29 दिसंबर को अनंत अंबानी का राधिका से रोका हुआ था। तब कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। हालांकि, अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply