You are currently viewing केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2023 मनाया – Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) celebrates International Customs Day 2023

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2023 मनाया – Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) celebrates International Customs Day 2023

  • Post author:
  • Post category:Tech
  • Post comments:0 Comments

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2023 मनाया – Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) celebrates International Customs Day, 2023

Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) celebrates International Customs Day, 2023
                                                                                                            CBIC

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और इसके सभी क्षेत्रीय संगठनों ने आज अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, 2023 मनाया। इस वर्ष के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) द्वारा दी गई थीम थी अगली पीढ़ी का पोषण करना: सीमा शुल्क में ज्ञान-साझाकरण और व्यावसायिक गौरव की संस्कृति को बढ़ावा देना।

इस अवसर पर एक औपचारिक समारोह का आयोजन वित्त मंत्रालय, नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में दोपहर में किया गया, जिसमें क्षेत्रीय संगठनों द्वारा वर्चुअल मोड के माध्यम से भाग लिया गया। इस अवसर पर सीबीआईसी के अध्यक्ष श्री विवेक जौहरी और बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, 2023 मनाया – Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) celebrates International Customs Day, 2023

Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) celebrates International Customs Day, 2023
                                                                                                       CBIC

सीबीआईसी के अध्यक्ष ने इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे विषय के सार को अपने कामकाज में शामिल करें। अध्यक्ष ने अधिकारियों से साइलो और पदानुक्रमों में संवाद करने का आह्वान किया, ताकि ज्ञान साझा करने का माहौल बनाया जा सके और परिणामस्वरूप निर्णय लेने की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। इसके लिए, प्रत्येक विचार को हमारे संदर्भ में व्यावहारिक बनाने के लिए मूल्यवान और अनुकूलित किया जाना चाहिए। अध्यक्ष ने सभी हितधारकों द्वारा अपने रोजमर्रा के कामकाज में सीमा शुल्क कार्यों पर गर्व करने के महत्व पर जोर दिया।

इस दिन सीबीआईसी के 19 अधिकारियों और निजी क्षेत्र के एक प्रतिनिधि को डब्ल्यूसीओ द्वारा अपनाए गए इस वर्ष के विषय के संबंध में सीमा शुल्क कार्य में उनके योगदान के लिए डब्ल्यूसीओ सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया।

 

 

READ MORE:

रीसाइक्लिंग प्लांट क्या है और केसा होता है , जानिए किसने किया रीसाइक्लिंग प्लांट का उद्घाटन – What is recycling plant and how it works, know who inaugurated the recycling plant

What is recycling plant and how it works, know who inaugurated the recycling plant
Recycling plant

 

Leave a Reply