You are currently viewing पद्म भूषण से सम्मानित: मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन – Famous singer Vani Jairam passed away

पद्म भूषण से सम्मानित: मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन – Famous singer Vani Jairam passed away

म्यूजिक की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पॉपुलर सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिंगर का निधन हो गया है। वह चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, हाल ही में पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

पद्म भूषण से सम्मानित: मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन - Famous singer Vani Jairam passed away
Singer Vani Jayaram

 

Veteran Singer Vani Jayaram Passes Away : म्यूजिक जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग  सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिंगर का निधन हो गया है। सिंगर वाणी जयराम ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर का निधन उनके घर में हुआ है। वे अपने घर में मृत पाई गई हैं। सिंगर की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड:

वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। वो अपने करियर में 10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी थीं। वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं। उन्होंने सदाबहार चार्टबस्टर्स गाने दिए हैं।

पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित:

पद्म भूषण से सम्मानित: मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन - Famous singer Vani Jairam passed away
Singer Vani Jayaram

 

गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को सरकार ने पद्म पुरस्कारों की अनाउंसमेंट की थी। सिंगर वाणी जयराम का नाम भी इस बार पद्म भूषण की लिस्ट में शुमार था। वाणी जयराम को आधुनिक भारत मीरा भी कहा जाता था। उन्होंने संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वर्ल्ड में उनका योगदान हमेशा सराहा जाएगा। वाणी जयराम के निधन की खबर ने उनके तमाम चाहने वालों के दिल तोड़ दिए हैं। फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित:

वाणी जयराम ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी और उड़िया में कई गाने गाए थे। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

 

 

 

 

देश की इकोनॉमी में यूपी टॉप पर ‘8 प्रतिशत से ज्यादा है ग्रोथ रेट’ – UP Economy Growth Rate is More than 8%

पद्म भूषण से सम्मानित: मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन - Famous singer Vani Jairam passed away

Leave a Reply