कच्चे आम का जूस बनाने का आसान तरीका - Benefits of Drinking Raw Mango Juice

 सामग्री: कच्चा आम - 2  पुदीना - 10 पत्तियां काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच काला नमक - स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच चीनी - 1/2 कप आइस क्यूब

Step 1.सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिए। आम को सूती कपड़े से पोछने के बाद छिलका निकाल लीजिए।

Step 2.इसके बाद कच्चे आम को छोटे टुकड़ों में काटकर आम के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चीनी लेंगे।

Step 3.इन सब चीजों का एक कप पानी मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लीजिए।

Step 4.इसके बाद आम के जूस को छननी से छानकर एक गिलास में आइस क्यूब डालकर सर्व कीजिए।

 फायदे: कच्चे आम का जूस के सेवन से पाचन एक दम दुरुस्त बना रहता है।

कच्चे आम का सेवन गर्मी के मौसम में करने से लू के गर्म तापमान से यह हमारे शरीर को बचाये रखता है।