कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक - How to Make Custard Apple Milkshake at Home

कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक आप घर में बनाएं और घर पर आने वाले मेहमानों को जरूर पिलाएं। कस्टर्ड एप्पल का मिल्क शेक काफी टेस्टी होता है।

सामग्री: एक पका हुआ सीताफल आधा गिलास ठंडा दूध एक चम्मच शक्कर

विधि: 1. सीताफल का गूदा निकालकर अलग कर दें।

2. ध्यान रहे कि इसमें बीज न हो।

3. अब इसके गूदे को दूध और शक्कर के साथ ग्राइंडर में डालें।

4. अब अच्छी तरह सामग्री को ग्राइंडर में ब्लेंड करें।

5. ब्लेंड होने के बाद इसे गिलास में डालकर बच्चे को दें।