दुनिया का इकलौता पानी पर तैरता हुआ नेशनल पार्क - Interesting Fact about Loktak Lake

1. लोकतक झील भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

2.  इसका कारण है इस झील पर तैरता दुनिया का इकलौता फ्लोटिंग नेशनल पार्क। इसे कीबुल लामजो के नाम से जाना जाता है।

3. यह पार्क झील के बीच में स्थित है। इस नेशनल पार्क को विश्व से विलुप्त होते संगाई हिरनों का आखरी प्राकृतिक घर कहा जाता है। 

4. इस जंगल में कई जानवर हैं जैसे कछुए, सांपों में कोबरा और वाइपर, कुछ कम दिखने वाली बिल्लियां मार्बल्ड कैट और एशियन गोल्डन कैट।

5. यहां पर घूमने आने वाले  लोगों को कई बार हिमालय का काला भालू और सन भालू भी दिख जाता है। 

6.  इस जंगल में पक्षियों की भी कई प्रजातियां हैं जैसे चकवा, चील, पूर्वी हिमालय का किंगफिशर

7. उत्तरी पहाड़ी मैना, पूर्वी जंगली कौआ, उत्तर भारतीय काला ड्रोंगो, स्पॉटबिल बतख और भी कई।