मेहमानो के लिए घर पर बनाइए स्वादिष्ट और मीठी लस्सी - Sweet Lassi Recipe

सामग्री: दही : 2 कप (250 ग्राम) दूध : 1 कप (150 ग्राम) चीनी : 50 ग्राम इलाइची पाउडर - 1/4 चम्मच केसर गुलाब जल बारीक़ ड्राई फ्रूट्स

 विधि:1. सबसे पहले दही को किसी बड़े और गहरे बर्तन में डाल ले |

2. फिर उसे लकड़ी वाले ब्लैंडर से उसे 5 मिनट तक मिलाये |

3. फिर उसमे चीनी डाल दे और उसे फिर से अच्छे से मिलाये |

4. फिर उसमे ठंडा दूध डाल दे और उसे फिर 4-5 मिनट तक मिलाये | और आप देखेंगे कि लस्सी में झाग आने लगा है |

5. फिर उसमे बारीक़ केसर, ड्राई फ्रूट्स(बादाम,पिस्ता,काजू) और गुलाब जल को डाल दे और उसे मिला दे |

6. फिर उसे ग्लास में निकल ले (मैंने यहाँ पे मिट्टी के ग्लास का इस्तेमाल किया है) |

7. फिर उसके ऊपर थोड़ा सा बादाम, पिस्ता और कुछ केसर के दाने से उसे सजा दे | और हमारी कृमि लस्सी बनकर तैयार है |