लहसुन के छिलके को हल्का सा गर्म करने से वे आसानी से उतर जाते है।

बिस्कुट के डिब्बे के नीचे ब्लॉटिंग पेपर रखने से वह जल्दी खराब नहीं होते। 

 हरी मिर्च के डंठल को तोड़ कर फ्रिज में रखा जाए तो लम्बे समय तक चलती है।

चीनी के डिब्बे में 5 से 6 लोंग डाल दी जाए तो चीटियां नहीं आती है।

अदरक और इलायची के छीलको को पीसकर चाय में डाल दे तो चाय का स्वाद बढ़ेगा।

गर्म तेल में हरी मिर्च डालने से तेल छिटकने लगता है तो तेल में एक चुटकी नमक डाल ले। 

लाल मिर्च पीसते समय उसमे 2 -3  बूंद सरसों का तेल डालने से उसका रंग लाल हो जायेगा।

 चावल को ज्यादा समय तक धोने से उसकी पोष्टिकता नष्ट हो जाती है।