खाने के बाद थाली में हाथ क्यों नहीं धोना चाहिए?

अक्सर कई बार लोग खाना खाने के बाद थाली में हाथ धो लेते हैं।

लेकिन खाने की थाली में हाथ कभी नहीं धोना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाने की थाली में हाथ धोना अशुभ माना गया है।

 ऐसी मान्यता है कि थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए अन्न का अनादर होता है। 

 भोजन की थाली में हाथ धोने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज होती है। जिससे घर में दरिद्रता आती है।

शास्त्रों में अग्नि को मुख्य देवता माना गया है।

 माना जाता है कि यज्ञ में अर्पित की जाने वाली सामग्री देवताओं को भोजन के रूप में प्राप्त होती है। 

इसलिए भोजन का विशेष महत्व माना गया है। इसके अलावा कई पुराणों में भी अन्न का अपमान करना पाप माना गया है।