You are currently viewing बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है – 5 Best Hair Masks for Hair Care

बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है – 5 Best Hair Masks for Hair Care

5 Best Hair Masks for Hair Care:

हेयर मास्क प्राकृतिक नरिशिंग ऑयल और ऐसे इंग्रेडिएन्ट्स से समृद्ध होते हैं, जो डैमेज्ड और रुखे बालों पर बढ़िया तरीके से काम करते हैं। यह आपके बालों को पोषण देने के साथ इसमें जान डालने का काम करते हैं। यह आपके एक- एक बाल को गहराई से हाइड्रेट करते हैं और डीप कंडीशन भी करते हैं। आप चाहें तो हेयर मास्क को घर पर भी बना सकते हैं। आपके किचन में मौजूद कुछ चीजों का प्रयोग करके आप एक बढ़िया सा हेयर मास्क बना सकते है। बालों की देखभाल के लिए आप एलोवेरा, नारियल तेल और अंडे का उपयोग करके एक अच्छा सा हेयर मास्क बना सकती है चलिए जानते है बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है और इसका इस्तेमाल कैसे करे।

बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है

1) एलोवेरा और नारियल तेल का हेयर मास्क

बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है - 5 Best Hair Masks for Hair Care
5 Best Hair Masks for Hair Care

एलोवेरा में कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो बालों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। एलोवेरा बालों को मॉइश्चराइज करता है साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। वहीं, इसमें नारियल तेल भी मिलाया जाता है, जो हल्का होने की वजह से बालों में आसानी से लग जाता है और नमी प्रदान करता है।

बनाने का तरीका

  1. 3 से 4 चम्मच एलोवेरा जेल, 6 से 8 चम्मच नारियल तेल और 1 से 2 चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लेना है।
  2. अब गीले बालों और स्कैल्प पर बालों को विभाजित करते हुए इस एलोवेरा मास्क को लगा लेना है।
  3. इसके बाद गरम तौलिए को बालों पर लपेट लेना है, ताकि बालों के रोमछिद्र खुल जाएं और मिश्रण तुरंत न सूख जाए।
  4. लगभग आधे घंटे बाद बालों और स्कैल्प को धो लेना है।

                Parachute Coconut Oil

अपने बालो के लिए आप इस नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती है उसके लिए इस लिंक (link) पर जाये। 

2) मेहंदी और आंवला का हेयर मास्क

बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है - 5 Best Hair Masks for Hair Care
5 Best Hair Masks for Hair Care

बालों के विकास के लिए मेहंदी हेयर मास्क शानदार तरीके से काम करता है। इसे लगाने से बाल मजबूत भी बनते हैं। जब मेहंदी में आंवला मिलाया जाता है, तो यह बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही मेहंदी अतिरिक्त गंदगी को भी दूर करती है। इसमें अंडा भी मिलाया जाता है, जिसका प्रोटीन बालों को पोषण प्रदान करता है।

बनाने का तरीका

  1. 1 कप आंवला पाउडर, 3 चम्मच मेहंदी पाउडर, 2 चम्मच मेथी दाना पाउडर, 1 अंडे का सफेद वाला हिस्सा और 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें।
  2. जरूरत महसूस हो, तो थोड़ा-सा पानी भी मिला सकते हैं।
  3. इसे मिक्स करके 1 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर इस मास्क को बालों की जड़ से लेकर लंबाई तक लगाना है।
  4. करीब पौने घंटे से लेकर 1 घंटे तक बालों पर लगे रहने देना है।
  5. इसके बाद सादे पानी से धो लेने के बाद सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना है।

3) शहद और अंडे का हेयर मास्क

बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है - 5 Best Hair Masks for Hair Care
5 Best Hair Masks for Hair Care

जब शहद को अंडे और एप्पल साइडर विनेगर के साथ मिलता है, तो यह ड्राई बालों को नमी प्रदान करते हुए बालों के विकास को बढ़ावा देता है। यह बालों के पीएच स्तर को भी संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

बनाने का तरीका

  1. 1 चम्मच शहद, 1 अंडा और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को अच्छी तरह से मिला लेना है।
  2. अगर बालों की लंबाई के मुताबिक मिश्रण कम लग रहा है, तो मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
  3. स्कैल्प से शुरू करते हुए इस हेयर मास्क को बालों की लंबाई तक लगाना है।
  4. करीब 30 से 40 मिनट बालों पर लगे रहने के बाद सादे पानी से धो लेना है और उसके बाद माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करना है।

 4) एवोकाडो और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है - 5 Best Hair Masks for Hair Care
5 Best Hair Masks for Hair Care

एवोकाडो बालों को नमी प्रदान करते हुए बालों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसमें विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है और बालों को स्वस्थ करता है। ऑलिव ऑयल बालों को मुलायम बनाता है। इस मास्क में नींबू का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जो बालों से इंफेक्शन को दूर करता है।

बनाने का तरीका

  1. 1 एवोकाडो, एक चौथाई कप ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच नींबू का रस लेना है।
  2. एवोकाडो को अच्छी तरह से मैश करने के बाद इसमें ऑलिव ऑयल और नींबू के रस को मिला लेना है।
  3. इस हेयर मास्क को बालों की जड़ से बालों की लंबाई तक लगाना है।
  4. लगभग आधे घंटे बाद इस हेयर मास्क को अच्छी तरह से साफ कर लेना है।

5) नारियल तेल और अंडे का हेयर मास्क

बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है - 5 Best Hair Masks for Hair Care
5 Best Hair Masks for Hair Care

नारियल तेल मास्क हल्का होता है, जो आसानी से बालों में अवशोषित हो जाता है। यह बालों में से कम होते प्रोटीन को रोकता है, जिससे बालों के विकास में सहायता मिल सकती है। इस हेयर मास्क में अंडा मिलाया जाता है, जो डैमेज हुए बालों की मरम्मत करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।

बनाने का तरीका

  1. 2 चम्मच नारियल तेल में 2 अंडे के सफेद वाले हिस्से को अच्छी तरह से मिला लेना है।
  2. इसे गीले बालों पर जड़ से शुरुआत करते हुए लगाना है।
  3. अब चौड़े दांतों वाली कंघी करते हुए बालों में इस हेयर मास्क को फैला लेना है।
  4. इस हेयर मास्क को करीब 20 से 30 मिनट तक लगे रहने देना है।
  5. फिर सादे पानी से धो लेने के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को साफ कर लेना है।

 

 

Read more:-

स्विस ब्यूटी के बेस्ट 7 ब्यूटी प्रोडक्ट्स कौन से है – Top 7 Beauty Products of Swiss Beauty

बालों के विकास के लिए अच्छे हेयर मास्क कौन से है - 5 Best Hair Masks for Hair Care
Top 7 Beauty Products of Swiss Beauty

Leave a Reply