हरे फल खाने के फायदे – 5 Green Fruits Benefits

5 Green Fruits Benefits: स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट हमेशा हरी सब्जियों और फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि हरे फल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने, डाइजेशन में सुधार करने, दिल से जुड़ी बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में हेल्प करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से फल खाने से हेल्थ को फायदे होते हैं।

5 Green Fruits Benefits

हरे फलों का सेवन सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है क‍ि हरे फल या सब्‍ज‍ियों में क्‍लोरोफ‍िल की मात्रा ज्‍यादा होती है। हरे फलों का सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर न‍ियंत्रण में रहता है। डाइजेशन बेहतर होता है। हाई बीपी और हार्ट संबंधी बीमार‍ियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए भी हरे फलों का सेवन करना चाह‍िए।यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के प्रो ओसवाल्ड ने अपनी एक र‍िसर्च में बताया है क‍ि हरी सब्‍ज‍ियां और फल खाने वाले लोग ज्‍यादा खुश रहते हैं। हरे फल खाने वाले लोगों को द‍िल की बीमार‍ियों का खतरा भी कम होता है। आगे जानेंगे 5 हरे फल के नाम और उनके फायदे।

हरे फल खाने के फायदे – Benefits of Eating Green Fruits

1. अमरूद – Guava

हरे फल खाने के फायदे - 5 Green Fruits Benefits
5 Green Fruits Benefits

अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है। इसका सेवन करने से तनाव भी कम होता है। अमरूद में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है। वजन कम करने के ल‍िए अमरूद का सेवन फायदेमंद होता है। ब्‍लड शुगर का स्‍तर कंट्रोल करने के ल‍िए अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आंखों की सेहत के ल‍िए भी अमरूद फायदेमंद होता है। इस फल में व‍िटाम‍िन ए, सी, फोलेट, ज‍िंक और कॉपर जैसे पोषक तत्‍व होते हैं।

2. कीवी – Kiwi

5 Green Fruits Benefits

कीवी विटामिन C, E, फोलेट और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-हाइपरटेंसिव गुण भी पाए जाते हैं। ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए अक्सर इस फल को खाने की सलाह दी जाती है। कीवी खाने की सलाह प्रेग्नेंट महिलाओं को भी दी जाती है। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। यही वजह है कि इसका सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं।

3. हरा सेब – Green Apple

5 Green Fruits Benefits

हरे सेब में आयरन, कैल्‍श‍ियम, व‍िटाम‍िन और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हरे सेब में मौजूद क्यूरसेटिन तत्‍व से मेंटल हेल्‍थ को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। ज‍िन लोगों की हड्ड‍ि‍यां कमजोर हैं उन्‍हें हरे सेब का सेवन जरूर करना चाह‍िए। हरे सेब में ढेर सारा फाइबर होता है ज‍िसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

4. आंवला – Gooseberry

5 Green Fruits Benefits

आंवले में विटामिन C, विटामिन AB कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और डाइयूरेटिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवला क्रोमियम से भी भरपूर होता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है. इसके अलावा, इम्युनिटी को मजबूत करने में भी हेल्प करता है।

5. अंगूर – Grapes

5 Green Fruits Benefits

अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी,पोटैश‍ियम, कैल्‍श‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। अंगूर का सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर न‍ियंत्र‍ण में रहता है। अंगूर खाने से क्‍व‍िक एनर्जी म‍िलती है और थकान की समस्‍या नहीं होती। जो लोग अंगूर का सेवन करते हैं उन्‍हें हाई बीपी और कब्‍ज की समस्‍या से भी छुटकारा म‍िलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

a.हरे फल के क्या फायदे हैं?

हरे रंग का अर्थ है बहुत सारे हृदय-सुरक्षात्मक पोटेशियम और विटामिन के, जो रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। हरे फल और सब्जियां दृष्टि स्वास्थ्य और मजबूत हड्डियों और दांतों को बनाए रखने में भी मदद करती हैं । गहरे हरे, पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की उच्चतम मात्रा होती है।

b.कौन सा फल बेहतर हरा है?

वे आहार फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम के भी उत्कृष्ट स्रोत हैं। हरे फलों के कुछ उदाहरणों में एवोकाडो, कीवी, नीबू, अंगूर और नाशपाती शामिल हैं। इसलिए, यदि आप एक स्वस्थ नाश्ता या अपने अगले भोजन में शामिल करने के लिए कुछ ढूंढ रहे हैं, तो इन स्वादिष्ट हरे फलों में से एक को अवश्य आजमाएं!

c.भारत में नंबर 1 फल कौन सा है?

5 Green Fruits Benefits

भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है? आम है। फलों का राजा भी आम ही है।

d.दुनिया के सबसे अच्छा फल कौन सा है?

आम सभी का पसंदीदा फल होता, इसलिए शायद इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। आम में कोलेस्ट्रॉल, संतृप्त वसा और सोडियम की मात्रा कम होती हैं, मगर इसमें फाइबर, विटामिन ई , विटामिन ए आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा आम में पोटेशियम, मैग्निशियम व कॉपर जैसे मिनरल भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यधित लाभकारी होते है।

e.फलों में सबसे महंगा फल कौन सा है?

युबरी खरबूजा। इस फल की गिनती दुनिया के सबसे महंगे फलों में होती है। यह केवल जापान में पाया जाता है। हालांकि इसका उत्पादन कम होता है जिस कारण से यह काफी महंगा होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फल की कीमत 10 से 20 लाख रुपए जोड़ा है।

 

 

Read More:

अनार खाने के 5 फायदे – Pomegranate Benefits For Health

अनार खाने के 5 फायदे – Pomegranate Benefits For Health

Comments are closed.

Exit mobile version