You are currently viewing नवरात्रि में अलग-अलग रंग के वस्त्र का महत्व – Different Colour Clothes in Navratri

नवरात्रि में अलग-अलग रंग के वस्त्र का महत्व – Different Colour Clothes in Navratri

Different Colour Clothes in Navratri: नवरात्रि के 9 दिन देशभर में काफी धूमधाम और सजावट देखने को मिलती है। इस दौरान मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और उनसे आशीर्वाद पाने के लिए, उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त हर संभव कोशिश करते हैं। नवरात्रि के नौ दिन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए हर दिन अलग अलग रंग के कपड़े पहने जाते हैं। दरअसल, मां के अलग अलग स्वरूपों का ध्यान रखते हुए उसी रंग के कपड़े पहने जाते हैं। सभी रंगों का अपना ही महत्व है।

Different Colour Clothes in Navratri – नवरात्रि में अलग-अलग रंग के कपड़े

नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा की जाती है. सभी को खास रंग पसंद होता है। इन 9 दिनों में हर दिन पूजा के साथ ही रंगों का भी खास महत्व है। हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है औऱ हर दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग। अगर आप मां को प्रिय रंग के कपड़े पहनते हैं तो वे प्रसन्न होंगी और आपकी मां की कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में कौन-कौन से रंग के कपड़े धारण करना चाहिए।

नवरात्रि में अलग-अलग रंग के वस्त्र का महत्व – Importance of Different Colour Clothes in Navratri

नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग?

मां शैलपुत्रीको कौन सा रंग प्रिय हैं?

मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय है।

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

पहले दिन

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है। सफेद रंग शांति का प्रतीक है। सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से मानसिक शांति और शीतलता प्राप्त होती है।

मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा रंग प्रिय है?

मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है।

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

दूसरा दिन

दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है। अगर आप हरे रंग के कपड़े में मां की पूजा करते हैं तो इसका बेहद शुभ फल प्राप्त होता है। मां प्रसन्न होती हैं।

मां चंद्रघंटा को कौन सा रंग प्रिय हैं?

मां चंद्रघंटा को भूरा रंग प्रिय है।

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। उन्हें भूरा रंग बहुत भाता है। इसलिए उनका वस्त्र विन्यास भी भूरे रंग के कपड़ों से किया जाता है। भक्तों को नवरात्र के तीसरे दिन भूरे रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए।

Read More: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की नौका सवारी का संकेत – Maa Durga’s Boat Ride Benefits

मां कुष्मांडा को कौन सा रंग प्रिय है?

मां कुष्मांडा को नारंगी रंग प्रिय है।

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। अगर आप नारंगी रंग के वस्त्र पहचनकर पूजा में बैठते हैं तो मां कूष्मांडा प्रसन्न हो जाती हैं। उनकी विशेष कृपा मिलती है। धन-धान्य से संपन्न जीवन मिलता है।

मां स्कंदमाता को कौन सा रंग प्रिय है?

मां स्कंदमाता को पीला रंग प्रिय है।

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

पांचवा दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। माना जाता है कि मां स्कंदमाता को पीला रंग से बेहद लगाव है। इसलिए उनकी पूजा करते हुए भक्तों को पीला रंग के कपड़े जरूर पहनने चाहिएं। भक्तों को इस श्रद्धा का फल जरूर मिलता है।

मां कात्यानी को कौन सा रंग प्रिय है?

मां कात्यानी को लाल रंग प्रिय है

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

छठा दिन

छठे दिन मां कात्यायनी का दिन होता है। इस दिन अगर लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा की जाए तो माता रानी प्रसन्न होती हैं। उन्हें लाल रंग काफी प्रिय होता है। यही कारण है कि उन्हें लाल रंग के वस्त्र चढ़ाए जाते हैं। माता के श्रृंगार का सामान भी लाल कलर का ही होता है।

मां कालरात्रि को कौन सा रंग प्रिय है?

मां कालरात्रि को नीला रंग प्रिय है।

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन नीला रंग के कपड़े पहनने से आपको एक अलग ऊर्जा और उत्साह का अनुभव होता है।

मां महागौरी को कौन सा रंग प्रिय है?

मां महागौरी को गुलाबी रंग प्रिय है।

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

आठवां दिन

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप पिंक कलर के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग मां को प्रिय है और वे प्रसन्न होकर समृद्ध जीवन का आशीर्वाद देती हैं।

मां सिद्धिदात्री को कौन सा रंग प्रिय है?

मां सिद्धिदात्री को जामुनी रंग प्रिय है।

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
Different Colour Clothes in Navratri

नौवें दिन

नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि जामुनी रंग मां सिद्धिदात्री को बहुत भाता है। इसलिए उनकी पूजा करते समय जामुनी रंग के कपड़े (Navratri Dress) पहनने चाहिए।

 

 

Read More:

महिलाये क्लासी कैसे दिखें – How to Look Classy

नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के वस्त्र का महत्व - Different Colour Clothes in Navratri
How to Look Classy

 

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

This Post Has One Comment

Leave a Reply