You are currently viewing आकांक्षा दुबे ने क्यों की आत्महत्या – Akanksha Dubey Committed Suicide

आकांक्षा दुबे ने क्यों की आत्महत्या – Akanksha Dubey Committed Suicide

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या – Akanksha Dubey Committed Suicide कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना इलाके के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Akanksha Dubey Committed Suicide

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शूटिंग के बाद आकांक्षा दुबे होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। खुदकुशी से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी आईं थीं। छोटी से वायरल वीडियो में वह बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने क्यों की आत्महत्या

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या - Akanksha Dubey Committed Suicide
Akanksha Dubey Committed Suicide

रविवार को भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या - Akanksha Dubey Committed Suicide
Akanksha Dubey Committed Suicide

आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

एक्टिंग था पैशन

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या - Akanksha Dubey Committed Suicide
Akanksha Dubey Committed Suicide

आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था। इसी पैशन को फॉलो करने के लिए वह फिल्मी दुनिया में आई थीं।

टिक-टॉक से की थी कैरियर की शुरुआत

4

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।
इससे पहले शनिवार की रात को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। आपको बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से वाहवाही लूटी थी।

किसके साथ रिश्ते में थीं आकांक्षा

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या - Akanksha Dubey Committed Suicide
Akanksha Dubey Committed Suicide

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।

इन म्यूजिक वीडियो में कर चुकी हैं काम

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या - Akanksha Dubey Committed Suicide
Akanksha Dubey Committed Suicide

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

रिलीज हुआ आखिरी गाना

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या - Akanksha Dubey Committed Suicide
Akanksha Dubey Committed Suicide

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो को कुछ देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

Read More:

सिद्धार्थ ने कियारा को समर्पित किया अवॉर्ड – Siddharth Dedicated the Award to Kiara

आकांक्षा दुबे ने क्यों की आत्महत्या - Akanksha Dubey Committed Suicide
Siddharth Dedicated the Award to Kiara

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply