You are currently viewing प्रियंका चोपड़ा का सिटाडेल में दमदार एक्शन – Citadel Trailer Released

प्रियंका चोपड़ा का सिटाडेल में दमदार एक्शन – Citadel Trailer Released

Citadel Trailer Released:

सिटाडेल के ट्रेलर में प्रियंका के ग्लैमर के साथ साथ भरपूर एक्शन है। प्रियंका चोपड़ा की एपिक स्पाई -थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। एक्ट्रेस का ये हॉलीवुड प्रोजेक्ट अमेजन प्राइम (Amazo Prime) वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के क्रिएटर रूसो ब्रदर्स हैं। देखते है आगे कि सिटाडेल (Citadel) की कहानी क्या है।

प्रियंका चोपड़ा का सिटाडेल में दमदार एक्शन – Citadel Trailer Released

 प्रियंका चोपड़ा का सिटाडेल में दमदार एक्शन - Citadel Trailer Released
Citadel Trailer Released

सिटाडेल का ट्रेलर दमदार है। प्रियंका ने ग्लैमर के तड़के के साथ भरपूर एक्शन परोसा है। एक्टर स्टेनली के साथ उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती हैं। जासूस का कैरेक्टर प्ले कर रही प्रियंका मजेदार ट्वीस्ट एंड टर्न लेती दिखेंगी। सीरीज में प्रियंका ने खुद ही अपने डायलॉग्स की डबिंग की है। उन्हें पिस्तौल के साथ खेलते देख फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। कमेंट कर उनके जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने लगाया ग्लैमर का तड़का –

 प्रियंका चोपड़ा का सिटाडेल में दमदार एक्शन - Citadel Trailer Released
Citadel Trailer Released

प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज को लेकर भारत में भी काफी क्रेज है। लंबे समय से लोग एक्ट्रेस की इस सीरीज के इंतजार में हैं। सिटाडेल को रुसो ब्रदर्स के AGBO और शो रनर डेविड वेइल के बैनर तले बनाया जा रहा है। सीरीज में स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविले के साथ रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस लीड रोल में हैं।

सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी। बड़े पैमाने पर दर्शक इसे देख सकेंगे। सिटाडेल का प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में होगा।

क्या है सिटाडेल की कहानी में ?

 प्रियंका चोपड़ा का सिटाडेल में दमदार एक्शन - Citadel Trailer Released
Citadel Trailer Released

आठ साल पहले सिटाडेल पूरी तरह तबाह हो चुका था। यह स्वतंत्र रूप से अपना काम करने वाली ग्लोबल स्पाई एजेंसी थी, जिसे लोगों की हिफाजत और सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन उसे मन्टिकोर के गुर्गों ने नष्ट कर दिया था, जो परछाई बनकर दुनिया को अपने इशारों पर नचाने वाला एक शक्तिशाली सिंडिकेट है।

सिटाडेल की तबाही के समय इसके सबसे बड़े एजेंट, यानी मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनास) किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल रहे थे और इससे जुड़ी यादों को भूल चुके थे।

इसके बाद से ही वे दुनिया की नजरों से ओझल हो गए हैं, और अपने अतीत को भूलकर एक नई पहचान के साथ जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन एक रात सब कुछ बदल जाता है, जब मेसन के साथ सिटाडेल में पहले काम कर चुकी बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) उसे ढूंढ निकालती है, जिसे मन्टिकोर को दुनिया पर काबू करने से रोकने के लिए उसकी मदद की सख्त जरूरत है।

मेसन अपनी पूर्व सहयोगी नादिया को ढूंढता है। फिर दो जासूस एक मिशन पर निकल पड़ते हैं और राज, झूठ और खतरनाक, फिर भी अमर प्रेम पर बने रिश्ते से जूझते हुए मन्टिकोर को रोकने की कोशिश में दुनिया भर में घूमते हैं।

 

 

 

 

Read more:-

 

ताज डिवाइडेड बाय ब्लड वेब सीरीज – Taj: Divided by Blood

 

प्रियंका चोपड़ा का सिटाडेल में दमदार एक्शन - Citadel Trailer Released
Taj: Divided by Blood

Leave a Reply