You are currently viewing IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैम्पियन – CSK Became Champions in IPL 2023

IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैम्पियन – CSK Became Champions in IPL 2023

IPL 2023 CSK vs GT Final:

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में धमाल कर दिया है। बारिश के कारण काफी इंतजार के बाद आखिर इस सीजन का नतीजा रिजर्व डे (29 मई) को निकला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट ( डकवर्थ लुईस नियम) से करारी शिकस्त दी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल मुकाबला-

IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैम्पियन - CSK Became Champions in IPL 2023
CSK Became Champions in IPL 2023

रिजर्व-डे में भी बारिश ने पीछा नहीं छोड़ा। गुजरात ने 20 ओवर में 214 रन बनाए। इसके बाद इंद्रदेव जमकर बरसे, लेकिन वो भी क्रिकेट के जुनून के आगे हार गए। बारिश बंद हुई, तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवर का मैच किया गया और चेन्नई की पारी कराई गई। चेन्नई को 171 रनों का टारगेट मिला। इसके जवाब में धोनी की टीम ने यह मैच और खिताब जीत लिया।

बारिश से बाधित यह फाइनल मैच धोनी के लिए जीतना उतना आसान नहीं रहा, जितना की CSK टीम के फैन्स मान रहे थे। मुकाबले में कई बार ऐसा लगा जब गुजरात यह मैच जीत लेगी, मगर कुछ धोनी की चालाकी और फिर रवींद्र जडेजा का बेस्ट फिनिश काम आया ।

धोनी-जडेजा की चालाकी

IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैम्पियन - CSK Became Champions in IPL 2023
CSK Became Champions in IPL 2023

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स ने धमाकेदार शुरुआत की थी। ओपनिंग में शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने तूफानी बैटिंग की। इसी दौरान गिल को 2 अहम जीवनदान भी मिले थे। गिल के दोनों कैच दीपक चाहर ने छोड़े थे। जीवनदान मिलने के बाद गिल खतरनाक अंदाज में गेंदबाजों पर टूट पड़े थे। गिल ने 19 गेंदों पर 39 रन बना दिए थे। जबकि गुजरात टीम का स्कोर बगैर विकेट के 6.5 ओवर में 67 रन हो गया था।

पारी का 7वां ओवर स्पिनर रवींद्र जडेजा कर रहे थे। जबकि विकेटकीपिंग धोनी के हाथों में थी। जडेजा के ओवर की छठी गेंद पर गिल थोड़ा आगे निकले पर शॉट से चूक गए। बस इसी दौरान धोनी ने अपनी तेजी दिखाई। धोनी ने मौके का फायदा उठाया और गिल तो स्टम्प आउट कर दोनों जीवनदान की भरपाई कर दी। गिल का यह विकेट चेन्नई के लिए बेहद कीमती रहा।

जडेजा का बेस्ट फिनिश

धोनी के बाद नंबर-7 पर स्टार फिनिशर रवींद्र जडेजा आए। वही असल मायने में मैच के हीरो रहे, जिन्होंने आखिरी 2 गेंदों पर पूरी बाजी ही पलट दी। यह मैच आखिरी ओवर में जाकर काफी रोमांचक हो गया था। फैन्स की सांसें तब थम गई थीं। आखिरी दो गेंदों पर मैच अपने रोमांच के चरम पर था, जब चेन्नई को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। तब स्ट्राइक पर जडेजा थे. उन्होंने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की बॉल पर पहले छक्का जड़ा। इसके बाद आखिरी बॉल पर चौका लगाकर चेन्नई को फाइनल जिताया। जडेजा ने मैच में 6 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाए।

चेन्नई ने मैच और खिताब जीता

IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैम्पियन - CSK Became Champions in IPL 2023
CSK Became Champions in IPL 2023

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 4 विकेट पर 214 रन बनाए थे। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204.25 का रहा। सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 54 और शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए।

चेन्नई टीम 215 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ही थी कि पहले ही ओवर में बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा। इसके बाद मुकाबला जब शुरू हुआ, तो मैच 15 ओवर का कर दिया गया। साथ ही डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 171 रनों का टारगेट मिला। इसके जवाब चेन्नई टीम ने 5 विकेट गंवाकर मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।

 

Read more:-

कपड़े कैसे चुने – How to Choose Clothes

IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैम्पियन - CSK Became Champions in IPL 2023
How to Choose Clothes

Leave a Reply