You are currently viewing मैंगो और बादाम शेक बनाने की आसान रेसिपी – Delicious Mango and Almond Shake Recipe
Delicious Mango and Almond Shake Recipe

मैंगो और बादाम शेक बनाने की आसान रेसिपी – Delicious Mango and Almond Shake Recipe

Delicious Mango and Almond Shake Recipe:

शेक एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है। आम का नाम सुनते ही उसका जूस या तो मैंगो शेक पीने की इच्छा होती है आम से वैसे तो कई तरह की डिशेस तैयार की जाती हैं, लेकिन मैंगो शेक का स्वाद लाजवाब होता है। उसी तरह बादाम शेक भी टेस्टी और हेल्दी होता हैं। जब हम गर्मियों में मार्केट जाते हैं तो देखते हैं कि कुल्फी वाले काँच की बोतल में भरकर ठंडा शेक बेचते हैं तो हम भी कभी रूककर गर्मी के कारण उसे पीना पसंद करते हैं। आप इन दोनों मिल्क शेक को आसानी से घर पर बनाकर गर्मियों में इसका आनंद ले सकते है। तो चलिए जानते इनकी रेसिपी के बारे में।

मैंगो और बादाम शेक बनाने की आसान रेसिपी:-

1)  मैंगो शेक बनाने की रेसिपी

मैंगो और बादाम शेक बनाने की आसान रेसिपी - Delicious Mango and Almond Shake Recipe
Delicious Mango and Almond Shake Recipe

जरूरी सामग्री-

1 कप आम (क्यूब (ताजा / जमे हुए))

1 टेबल स्पून चीनी मैंगो शेक

2 स्कूप वेनिला आइसक्रीम

½ कप दूध (ठंडा)

कुछ नट्स (कटा हुआ)

मैंगो शेक बनाने की विधि –

मैंगो और बादाम शेक बनाने की आसान रेसिपी - Delicious Mango and Almond Shake Recipe
Delicious Mango and Almond Shake Recipe

1. मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उन्हें लगभग आधा घंटे के लिए पानी में डालकर रखें।

2. उसके बाद आम को निकालकर छिलनी से छिलके उतार लें और फिर एक बाउल में आम के गूदे के टुकड़े कर रख दें।

3. अब मिक्सर जार लें और उसमें आम के टुकड़े और 1 कप दूध डाल दें। आप चाहें तो दूध को भी कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं।

4. अब इस मिश्रण में स्वादानुसार चीनी डालकर मिक्स करें और जार का ढक्कन लगाकर ग्राइंड कर लें। ध्यान रखें कि ये मिश्रण एकदम स्मूद पिसा होना चाहिए।

5. इसके बाद शेक को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें 1 कप दूध और डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर शेक ज्यादा गाढ़ा लगे तो आप दूध की मात्रा और भी बढ़ा सकते हैं।

6. इसके बाद सर्विंग ग्लास लें और उसमें मैंगो शेक डालकर ऊपर से 3-4 आइस क्यूब्स डाल दें। इसके बाद ड्राई फ्रूट्स की कतरन से मैंगो शेक की सजावट करें। आपका टेस्टी मैंगो शेक बनकर तैयार हो चुका है।

2) बादाम शेक बनाने की रेसिपी

मैंगो और बादाम शेक बनाने की आसान रेसिपी - Delicious Mango and Almond Shake Recipe
Delicious Mango and Almond Shake Recipe

जरूरी सामग्री –

बादाम – 15

दूध – 1 लीटर

कस्टर्ड – 1.5 tsp

चीनी – 5tsp

काजू – स्वादानुसार

बादाम – स्वादानुसार

पिस्ता – स्वादानुसार

इलाइची पाउडर – 1/4 tsp

 Happilo 100% Natural Premium California Dried Almonds 

         अगर आप ये बादाम खरीदना चाहते है तो यहां से खरीद सकते है।  

बादाम शेक बनाने की विधि –

मैंगो और बादाम शेक बनाने की आसान रेसिपी - Delicious Mango and Almond Shake Recipe
Delicious Mango and Almond Shake Recipe

step 1 – बादाम को पूरी रात भिगो कर रख दे और सुबह इसमें 4 से 5 tsp दूध डालकर पीसें ले।

step 2 – अब गैस पर कढ़ाई में 1 लीटर दूध डाल कर उबलने (बॉईल) के लिए रख दें | जब दूध में उबाल आ जाए तब गैस को स्लो मीडियम कर दे फिर इसमें 3 से 4 tsp दूध डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

step 3 – इसमें अब स्वादानुसार चीनी डाले और दूध को 3 से 4 मिनट तक और पकाएं जिससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा |

step 4 – अब इसमें पिसे हुए बादाम डालकर अच्छे से मिक्स करें। बाद में इसमें कस्टर्ड का घोल डालकर मिक्स करें। अब इसे 2 से 3 मिनट तक और पकाएं।

step 5 – अब इसमें इलाइची पाउडर काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक काटकर दूध में मिक्स करके 2 मिनट तक और पकाएं।

step 6 – गैस बंद कर दे फिर थोड़ा ठंडा हो जाये बाद में इसे एक घंटे के लिए फ्रीज़ में ठंडा होने के लिए रख दें |

step 7 – बादाम शेक के ठंडा होने पर उसे गिलास में डालें और काजू, बादाम तथा पिस्ता से गार्निश करें।

सुझाव :

  • यदि आप बादाम को रात को भिगोना भूल गये हैं तो आप इसे आधे घंटे के लिए गरम पानी में भिगो दे तो भी आप बादाम शेक बना सकते हैं ।
  • बादाम शेक को थोड़ा गाढ़ा होने तक अवश्य पकाये तभी शेक टेस्टी बनता हैं।
  • बादाम शेक में कस्टर्ड पाउडर डालने से उसका फ्लेवर बढ़िया आता हैं।

 

Read more:-

बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 टेस्टी आइसक्रीम – How to Make Different Types of Ice Cream at Home

मैंगो और बादाम शेक बनाने की आसान रेसिपी - Delicious Mango and Almond Shake Recipe
How to Make Different Types of Ice Cream at Home

Leave a Reply