You are currently viewing क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका – How to Apply Lipstick

क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका – How to Apply Lipstick

How to Apply Lipstick:

लिपस्टिक महिलाओं का जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट है और मेकअप किट का एक बेहद अहम हिस्सा है। मेकअप किया हो या नहीं अगर लिपस्टिक लगाए तो वह अपने आप में ही बहुत खूबसूरत लगता है। हर महिला चाहे किसी भी उम्र की हो, होठों को सुंदर दिखाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती है।
हर महिला के लिए लिपस्टिक एक जरूरी फैशन एक्सेसरी है। आज के इस आर्टिकल में हम लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने मेकअप को और भी आकर्षक बना सकते है।

लिपस्टिक लगाने का सही तरीका – Right way to Apply Lipstick

1. होंठो को तैयार करें-

क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका - How to Apply Lipstick
How to Apply Lipstick

इस स्टेप में होठों को लिपस्टिक लगाने के लिए तैयार किया जाता है। अगर आपके होंठ सूखे या खुरदुरे हैं, तो लिप स्क्रब की मदद से उन्हें एक्सफोलिएट कर लें और फिर उन पर अच्छी तरह लिप बाम लगा कर मॉइस्चराइज कर लें। आप चाहें तो इसके बाद लिप प्राइमर भी लगा सकती हैं। प्राइमर की मदद से लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहेगी और उसका रंग भी हल्का नही होगा।

2. बेस लगाएं –

क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका - How to Apply Lipstick
How to Apply Lipstick

अगर होठों पर किसी तरह का पिगमेंटेशन है, तो हो सकता है कि लिपस्टिक का रंग सही ढंग से न दिखे। ऐसे में, होठों का कालापन दूर करने के लिए उन पर कंसीलर लगाएं। इसे आप उंगलियों या फ्लैट ब्रश की मदद से लगा सकती हैं। ध्यान रखें कि इसे होठों पर रगड़े नहीं बल्कि थपथपा कर लगाएं। इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि कंसीलर का शेड होठों की त्वचा से मेल खाता हो। इसके बाद, आखिरी में थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगा कर बेस को पूरा करें।

3. लिप लाइनर –

क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका - How to Apply Lipstick
How to Apply Lipstick

लिप लाइनर होठों का शेप सही ढंग से दिखाने में मदद करता है और लिपस्टिक को होठों से बाहर फैलने से बचाता है। इसके लिए अपने ऊपरी होंठ के वी शेप के बीच से शुरुआत करते हुए, पेंसिल को होठों की बाउंड्री पर घुमाएं। कोशिश करें कि पेंसिल ज्यादा शार्प न हो, इससे होंठ पर शेप बनाने में समस्या हो सकती है। साथ ही, इस बात ध्यान रखना भी जरूरी है कि लिप लाइनर लिपस्टिक के कलर का ही हो या उसके आस पास का हो।

4. लिपस्टिक लगाएं –

क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका - How to Apply Lipstick
How to Apply Lipstick

आप लिपस्टिक को सीधे होठों पर लगाने की जगह ब्रश का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए लिपस्टिक से थोड़ा सा लिप कलर ब्रश पर लें और होठों पर लगाना शुरू करें। शुरुआत ऊपरी होठों के वी शेप से करें और फिर धीरे धीरे पूरे होंठों पर लगाएं। पहले एक हल्का कोट लगाएं और फिर अगले कोट की मदद से लिपस्टिक का रंग अपनी आवश्यकतानुसार गहरा करें। ध्यान रखें कि होंठों के सारे कॉर्नर भी अच्छी तरह कवर हो जाएं।

Mamaearth Feather Light Liquid Matte Lipstick

     अगर आपको ये मामयार्थ की मैट लिपस्टिक खरीदनी है तो यहां इस लिंक (link)  से जाये। 

5. फिनिशिंग टच –

क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका - How to Apply Lipstick
How to Apply Lipstick

लिपस्टिक लगाने के बाद एक इयरबड की मदद से होठों के आसपास फैली लिपस्टिक को साफ कर लें। लिप्स का शेप बेहतर तरीके से दिखने के लिए आप एक फ्लैट ब्रश की मदद से होठों के आसपास कंसीलर लगा सकती हैं। आप चाहें तो अपने होंठो को एक ग्लॉसी लुक देने के लिए आखिरी में होंठों पर लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं।

ध्यान में रखने वाली बाते :-

 

  1. लिपस्टिक लगाने के बाद, लिप लाइनर के साथ उसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें, ताकि दोनों अलग अलग न दिखें।
  2. अपने होठों और अवसर के अनुसार लिपस्टिक का रंग और उसका टेक्सचर चुनें।
  3. अतिरिक्त लिपस्टिक को पोंछने के लिए टिश्यू पेपर या इयरबड का उपयोग करें।
  4. लिपस्टिक खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट देख लें। खराब लिपस्टिक के कारण होठों को नुकसान पहुंच सकता है।
  5. दुकानों पर रखे टेस्टर पीस का उपयोग सीधे होंठों पर न करें। अगर आपको उन्हें ट्राई करना हो तो उंगलियों पर लिप कलर लेकर करें।
  6. फटे होंठों पर लिपस्टिक न लगाएं।

 

 

Read more:-

कंसीलर लगाने का सही तरीका – How to Apply Concealer

क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका - How to Apply Lipstick
How to Apply Concealer

Leave a Reply