You are currently viewing भोपाल में केजरीवाल की बड़ी रैली – Rally in Bhopal

भोपाल में केजरीवाल की बड़ी रैली – Rally in Bhopal

Rally in Bhopal:

आम आदमी पार्टी लगातार राज्यों में अपना विस्तार कर रही है। पंजाब और दिल्ली की सत्ता पर काबिज AAP गुजरात चुनाव में मिली सफलता के बाद अपने चुनावी मिशन को धार देने में लगी हुई है। पार्टी का अगला मिशन मध्य प्रदेश है जहां इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। चुनावी मिशन का आगाज करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब भोपाल में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं।

भोपाल में केजरीवाल की बड़ी रैली – Rally in Bhopal

 भोपाल में केजरीवाल की बड़ी रैली - Rally in Bhopal
Rally in Bhopal

दिल्ली में इन दिनों शराब पर सियासत गर्म है। शराब घोटाले को लेकर बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तलवारें खिंची हैं। जहां एक तरफ पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन लगभग एक साल से जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन से गदगद है। आम आदमी पार्टी का फोकस अब मध्य प्रदेश पर है जहां इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

14 मार्च को भोपाल में रैली –

 भोपाल में केजरीवाल की बड़ी रैली - Rally in Bhopal
Rally in Bhopal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 14 मार्च को भोपाल में एक बड़ी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इस साल के अंत में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव संभावित है।

दिल्ली के बाद पंजाब और गुजरात में प्रदर्शन को AAP मध्य प्रदेश में भी दोहराना चाहती है। इसलिए हाल ही में पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग करने के बाद आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है। फिलहाल मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता पर काबिज है और अभी तक चुनाव में उसका मुख्य में मुकाबला कांग्रेस से ही होता रहा है।

नगर निगम में जीता था आप ने मेयर का चुनाव –

जबलपुर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाठक ने बताया की जनता बीजेपी-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ईमानदारी की है इसलिए इस बार चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता AAP को मौका देने जा रही है।

संदीप पाठक ने बताया कि 14 मार्च को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल आ रहे हैं और उनकी भोपाल होने जा रही सभा के लिए हर संभाग में बैठक चल रही है। बता दें कि बीते दिनों हुए नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में मेयर पद के चुनाव में जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। उसके बाद से ही आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश में बढ़े हैं।

 

 

 

 

 

Read more:-

 

राजकुमार राव की फिल्म भीड़ का टीजर – Film Bheed

भोपाल में केजरीवाल की बड़ी रैली - Rally in Bhopal
Film Bheed

Leave a Reply