भारतीय सांस्कृतिक विरासत मिट्टी कला

मिट्टी और मानवका प्राचीन काल से गहरा संबंध रहा है।

जन्म से मृत्युपर्यन्त मानव का पूरा जीवन मिट्टी के आस-पास ही व्यतीत हो रहा है।

प्राचीन काल में धातु की खोज नहीं हुई थी तब मिट्टी का उपयोग होता था।

जिनमें खिलौने, मटके, दीए, कुल्हड मिट्टी के चूल्हा जैसी वस्तुओं का समावेश होता था।

प्राचीन काल में कई सारी मिट्टी की शिल्प कलाएं बनाई गई।

मिट्टी कला के नमूने को रंगों से भी सजाया जाता था।

दीवारों पर भी मिट्टी आकृतियां बनाई जाती थी। जिसके नमूने आज भी देखने को मिलते हैं।