अंगूर खाने के 10 फायदे – 10 Benefits of Eating Grapes

आज हम आपके लिए अंगूर खाने के फायदे – 10 Benefits of Eating Grapes लेकर आए हैं। गर्मियो में अंगूर के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। अंगूर पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। अंगूर में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए लाभकारी बताया गया है।

10 Benefits of Eating Grapes

अंगूर की खेती हज़ारों सालों की जा रही है। इसमें कई प्राचीन सभ्यताएं भी शामिल हैं, जो वाइन बनाने में इनका उपयोग करती थीं। इसके अलावा अंगूर न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि इससे आसान और मज़ेदार स्नैक्स भी तैयार किए जा सकते हैं। बाज़ार में ये कई रंगों में देखे जाते हैं- हरे, लाल, काले, पीले और पिंक। इसके अलावा अंगूर कई रूप में भी उपलब्ध होता है, जैसे किशमिश, जेली, जूस आदि। यहां तक कि आपको बिना बीज और बीज वाले अंगूर भी मिल जाएंगे।

अंगूर खाने के 10 फायदे – 10 Benefits of Eating Grapes

अंगूर खाने के 10 फायदे - 10 Benefits of Eating Grapes
10 Benefits of Eating Grapes

  1.दिल की बीमारियों से बचाव

दुनिया में सबसे ज्यादा मौत दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है। हाल में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

  2.कब्ज से आराम दे

यदि आपको भूख नहीं लगती और इस कारण आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा तो आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है। कब्ज की समस्या बढ़ने पर आपके शरीर में कई प्रकार की बीमारियां घर कर जाती हैं।

10 Benefits of Eating Grapes

  3.आंखों को हेल्दी बनाने में मदद

अंगूर को आंखों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।

  4.ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल – Grapes for Blood Pressure Control

नियमित तौर पर अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें प्रतिदिन 100 से 150 ग्राम अंगूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि जिन लोगों को ब्लड प्रेशर के साथ डायबिटीज प्रॉब्लम है उन्हें अंगूर डॉक्टर की सलाह पर खाने की सलाह दी जाती है।

10 Benefits of Eating Grapes

  5.खून की कमी को करता है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है या फिर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। खासकर प्रेगनेंसी में अंगूर का सेवन किया जाए तो ये होने वाली मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

10 Benefits of Eating Grapes

  6.वजन को कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए भी अंगूर खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें वजन घटाने से जुड़े कई गुण होते हैं। विशेष रूप से अंगूर में मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है, जिससे अतिरिक्त खाने की इच्छा नहीं होती है। अंगूर में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है जो वजन कम करने में आपके लिए काफी सहायक मानी जाती है। अधिक वजन वाले 91 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि भोजन से पहले ताजे अंगूर का सेवन करने वाले लोगों में वजन बढ़ने की समस्या कम होती है।

10 Benefits of Eating Grapes

  7.हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद

हृदय रोगों के खतरे को कम करने में अंगूर के सेवन को अध्ययनों में लाभदायक माना जाता है। नियमित रूप से अंगूर का सेवन उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों ने छह सप्ताह तक रोजाना तीन बार अंगूर का सेवन किया उनके रक्तचाप में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। अंगूर का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व दिल को कार्यों को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  8.त्वचा और बालों को लाभ पहुंचाते हैं

अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है और साथ ही बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि इस विषय पर अधिक शोध की आवश्यकता है।

10 Benefits of Eating Grapes

  9.अच्छी नींद में मदद कर सकता है

शोध से पता चलता है कि अंगूर मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत हैं, जो नींद को बढ़ावा देने वाला एक हार्मोन है। मेलाटोनिन सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है। हालांकि, इसके लिए आपको रोज़ अंगूर खाने होंगे।

 1o.अंगूर में पाए जाने वाले विटामिन

अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद रहते हैं। फ्लेवोनॉयड्स अंगूर में पाए जाने वाला सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं।

अंगूर खाने के 10 फायदे – 10 Benefits of Eating Grapes

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

 1.एक दिन में कितना अंगूर खाना चाहिए?

एक दिन में 1.5 से 2 कप अंगूर खाए जा सकते हैं। अंगूर का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, अधिक अंगूर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अंगूर में शानदार पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों को खट्टे अंगूर खाने से बचना चाहिए।

 2.अंगूर कब नहीं खाना चाहिए?

अंगूर मीठे होने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है। इसलिए कहा जाता है कि पेट खराब होने पर ज्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। किडनी से जुड़ी समस्या- डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को ज्यादा अंगूर नहीं खाने चाहिए। इससे क्रोनिक किडनी डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

10 Benefits of Eating Grapes

 3.रात को अंगूर खा सकते हैं क्या?

5- संतरा और अंगूर न खाएं- रात के वक्त खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। संतरा और अंगूर में भी अम्लीय पदार्थ होते हैं। इसलिए सोने से पहले इन्हें नहीं खाना चाहिए। इनमें विटामिन सी और फाइबर काफी होता है।

 4.सेहत के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?

सेब एक बेहद ही पौष्टिक फल है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में मददगार है। हमेशा एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। सेब का इस्तेमाल खाना पकाने, कच्चा सेवन करने, कॉम्पोट बनाने, सेब का सिरका बनाने के लिए किया जा सकता है। सेब का सबसे प्रसिद्ध प्रकार “लाल स्वादिष्ट” है, जो मीठा होता है।

10 Benefits of Eating Grapes

 5.ज्यादा अंगूर खाने से क्या होगा?

बढ़ सकता है आपका वजन। शरीर में ज्यादा कैलोरी बढ़ने से वजन बढ़ता है। ऐसे में अंगूर का ज्यादा सेवन शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है। इसके अलावा अंगूर में शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो डायरिया का कारण बनती है। यदि आपका पेट पहले से खराब है तो अंगूर का ज्यादा सेवन ना करें।

 6.अंगूर खाने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं?

इसलिए, जब आप बहुत अधिक खाते हैं, तो आपको गैस के कारण पेट में दर्द हो सकता है। अंगूर में टैनिन, जो त्वचा और बीजों में पाए जाते हैं, पेट खराब करने में भी भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स मतली और मतली का कारण बन सकते हैं। अधिक मात्रा में खाने पर दस्त ।”

 

 

 

Read More:

आम खाने के 8 फायदे – 8 Benefits of Mango

8 Benefits of Mango

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version