You are currently viewing बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें – 10 Best Gifts Ideas for Boys

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें – 10 Best Gifts Ideas for Boys

10 Best Gifts Ideas for Boys: प्यार-मोहब्बत में ज्यादातर समय ब्वॉयफ्रेंड ही गर्लफ्रेंड को या पति पत्नी को उपहार देता है. लेकिन अब ऐसा नहीं है, महिलाएं भी अपने पति या प्रेमी को स्पेशल फील कराने के लिए उपहार का सहारा ले रही हैं. वेलेंटाइन का मौका हो या उनका बर्थडे, वह कुछ न कुछ जरूर प्लान करती हैं. इसके लिए वह बाजार, मॉल या ऑनलाइन मार्केट में खूब दौड़ लगाती हैं अपने लव्ड वन को स्पेशल गिफ्ट देने के लिए. इस बात को ध्यान में रखकर हम आपको यहां कुछ पुरुषों को दिए जाने वाले गिफ्ट आइडिया के बारे में बताएंगे जो आपके बहुत काम आने वाले हैं

10 Best Gifts Ideas for Boys

रिलेशनशिप में एक-दूसरे को गिफ्ट्स देना प्यार जताने का सबसे आसान, रोमांटिक और क्यूट अंदाज है। प्यार जताने के लिए लड़के बड़ी आसानी से लड़कियों के लिए गिफ्ट चुन लेते हैं, लेकिन जब बारी लड़कों को गिफ्ट देने की हो तो लड़कियों के लिए ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या देना चाहिए, ये सवाल अक्सर लड़कियों के मन में आता है।

पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ विशेष अवसरों पर उन्हें कुछ खास तोहफे दिए जा सकते हैं। खासकर, बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर उन्हें कोई यादगार गिफ्ट दिया जा सकता है। यही वो खास मौका होता है, जब आप उन्हें स्पेशल महसूस करा सकती हैं। मार्केट और शॉपिंग वेबसाइट पर आजकल तरह-तरह के लड़कों के लिए गिफ्ट उपलब्ध हैं। वैसे देखा जाए तो गिफ्ट का चुनाव करना कोई आसान काम नहीं है। इसलिए यह पोस्ट आपको लड़कों के लिए गिफ्ट चुनने में आपकी मदद करेगा।

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें – 10 Best Gifts Ideas for Boys

1. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम – Photo Frame

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

यादों को तस्वीरों में सजाकर देने से बेहतर तोहफा क्या हो सकता है। बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम लिया जा सकता है। इसमें आप अपनी मनपसंद और खास तस्वीरें लगाकर उन्हें दे सकती हैं, जिससे पुरानी यादें भी ताजा हो जाएं।

2. डायरी – Diary

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

अगर आपके पार्टनर को लिखना पसंद है या उन्हें डायरी रखने का शौक है तो आप उन्हें तोहफे में एक खूबसूरत सी डायरी दे सकती हैं। यह एक ऐसा तोहफा है जो किसी को भी बिना सोचे दिया जा सकता है। कुछ खास तरह से पन्नों के साथ, बाजार में हैंडमेड डायरी भी उपलब्ध हैं, जो ज्यादा महंगी भी नहीं होती और दिखने में भी खास लगती हैं। आप चाहें तो डायरी को पर्सनलाइज भी करवा सकती हैं।

3. स्मार्ट वॉच – Smart Watch

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए स्मार्ट वॉच भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह आज जरूरत के साथ-साथ लड़कों के लिए एक ट्रेंडिंग एक्सेसरीज भी है। चार्जिंग से चलने वाले ये स्मार्ट वॉच स्टाइल और सेहत दोनों का ख्याल रखते हैं। स्मार्ट वॉच से ऑक्सिजन से लेकर हृदय गति तक पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, मोबाइल से कनेक्ट करने से घड़ी में ही मैसेज और कॉल का भी जवाब दिया जा सकता है। तो आपके बॉयफ्रेंड के स्मार्टनेस को और बढ़ा सकता है ये स्मार्ट वॉच।

4. लैपटॉप बैग – Laptop Bag

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

लड़कों के लिए गिफ्ट में लैपटॉप बैग का चुनाव किया जा सकता है। यह बैग लैपटॉप के साथ, चार्जर, डायरी, पेन और ऑफिस के अन्य जरूरी सामान को रखने के काम आ सकता है। मार्केट और ऑनलाइन विभिन्न रंग और डिजाइन के लैपटॉप बैग उपलब्ध हैं। बॉयफ्रेंड की पसंद का बैग चुनकर आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। साथ ही आप लेदर या कपड़े का बैग भी खरीद सकती हैं।

5. टाई – Tie

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

एक परफेक्ट जेंटलमैन लुक टाई के बिना अधूरा है। ऐसे में अपने बॉयफ्रेंड को जेंटलमैन लुक देने के लिए खूबसूरत टाई तोहफे में दे सकती हैं। जरूरी नहीं कि टाई सूट के साथ ही पहनी जाए। आजकल शर्ट-पैंट के साथ भी टाई पहनने का खूब चलन है। वहीं, ऑनलाइन कॉम्बो में आपको टाई सहित कफलिंक और पॉकेट स्क्वायर भी मिलेंगे, जो लुक में चार चांद लगा देंगे।

6. हेडफोन – Headphone

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

लड़को के लिए गिफ्ट में हेडफोन भी लिए जा सकते हैं। अगर उन्हें गाने सुनने का शौक है तो यह उनके लिए एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन है। ये वायरलेस हेडफोन कहीं भी ले जाने में आसान होते हैं और गाना सुनने के अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गाने सुनने के साथ ये हेडफोन वीडियो गेम खेलने और कॉल पर बात करने में भी मदद कर सकते हैं।

7. मोबाइल फोन – Mobile

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

मोबाइल फोन एक ऐसा तोहफा है, जो किसी को भी दिया जा सकता है। अगर आपके बॉयफ्रेंड ने सालों से फोन नहीं बदला है, तो इस जन्मदिन आप उन्हें अपने बजट के अनुसार एक अच्छा सा मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकती हैं।

अगर आप भी इनमें से कोई गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो यहां लिंक को टच करें।

8. कैंडल शैडो क्यूब – Candle Shadow Cube

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में कैंडल शैडो क्यूब भी लिया जा सकता है। इस क्यूब को पर्सनलाइज्ड करवा कर इसमें हैप्पी बर्थडे लव, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग जैसे अलग-अलग मैसेज लिखवाए जा सकते हैं। आप चाहें तो इसे उनके बेडरूम या स्टडी टेबल पर रख सकती हैं। कमरे की लाइट्स बंद करने के बाद, इसे जलाने से यह कमरे को खूबसूरत बनाने का काम करेगा।

9. वॉलेट – Wallet

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

अगर आपके पार्टनर को कैश, कार्ड, आई-कार्ड आदि संभालने में समस्या होती है, तो आप उन्हें एक वॉलेट गिफ्ट कर सकती हैं। लड़कों के लिए गिफ्ट में वॉलेट एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इनमें कई कलर और डिजाइन आते हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद अनुसार चुनाव कर सकती हैं।

10. कैमरा – Camera

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें - 10 Best Gifts Ideas for Boys
10 Best Gifts Ideas for Boys

यदि आपका पार्टनर फोटोग्राफी का शौकीन है तो बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट के तौर पर कैमरा भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आजकल इंस्टेंट कैमरा का भी खूब चलन है। चाहे जितनी भी सेल्फी लें, लेकिन रील वाली फोटो की बात ही कुछ और है। यह भी एक प्यारा गिफ्ट हो सकता है। वहीं, अगर बजट ज्यादा है तो बजट के अनुसार आप उन्हें डीएसएलआर कैमरा गिफ्ट कर सकती हैं।

 

Read More:

त्वचा के लिए साबुन या बॉडी वॉश में से किसका इस्तेमाल करे – Effective Benefits of Bodywash

त्वचा के लिए साबुन या बॉडी वॉश में से किसका इस्तेमाल करे - Effective Benefits of Bodywash
Effective Benefits of Bodywash

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

This Post Has One Comment

Leave a Reply