You are currently viewing बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है – 5 Home Remedies to Straighten Hair

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है – 5 Home Remedies to Straighten Hair

5 Home Remedies to Straighten Hair: किसी को कर्ली हेयर्स अच्छे लगते हैं, तो किसी को स्ट्रेट हेयर। अपनी पसंद के मुताबिक हर कोई हेयर स्टाइल अपनाता है। कर्ली हेयर्स को स्ट्रेट करना कठिन मालूम होता है। फिर भी हम लोग ब्यूटी सैलून या पार्लर जाकर अपने घुंघराले बालों को सीधा करते हैं। वहां हीट और स्टाइलिंग टूल्स हेयर फॉलिकल्स पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इससे बाल न सिर्फ रूखे हो जाते हैं, बल्कि टूटने और झड़ने लगते हैं। फिर क्यों न हम घर पर ही कर्ली बालों (Curly Hairs) को स्ट्रेट करने के खुद ही उपाय करें। इससे न सिर्फ बाल स्ट्रेट (Straight hairs) हो जाएंगे, बल्कि प्राकृतिक सामग्रियों के इस्तेमाल से मजबूत और चमकदार भी होंगे।

5 Home Remedies to Straighten Hair

इन दिनों लड़कियों के बीच स्ट्रेट बालों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बालों को स्ट्रेट करने के लिए कुछ लड़कियां पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करती हैं और हेयर्स में स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट करवाती हैं। पार्लर के प्रोडक्ट्स से बाल कुछ महीनों तक तो स्ट्रेट रहते हैं, लेकिन बाद में बारिश के पानी, धूप और धूल से खराब हो जाते हैं। अगर आप भी बालों को स्ट्रेट करने की ख्वाहिश रखती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने से 5 तरीकों (Straighten Hair Naturally) के बारे में।

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है – 5 Home Remedies to Straighten Hair

1. मुल्तानी मिट्टी

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है - 5 Home Remedies to Straighten Hair
5 Home Remedies to Straighten Hair

मुल्तानी मिट्टी न केवल आपकी त्वचा के लिए बल्कि आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और एक घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें।

2. कोकोनट मिल्क और नींबू का रस

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है - 5 Home Remedies to Straighten Hair
5 Home Remedies to Straighten Hair

बालों को स्ट्रेट करने के लिए बहुत जरूरी है कि उन्हें सही तरह से नमी प्रदान की जाए। रूखे बालों को स्ट्रेट नहीं किया जा सकता। अगर आपके बाल रूखे हैं आपको कोकोनट मिल्क और नींबू के रस को मिलाकर बने मिश्रण से बालों को स्ट्रेट करना चाहिए। आप इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर कर रख लें। फिर इसका इस्तेमाल करें और कंघी से बालों को सीधा करते जाएं। आपको बता दें कि कोकोनट मिल्क प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है।

3. अंडा और ऑलिव ऑयल

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है - 5 Home Remedies to Straighten Hair
5 Home Remedies to Straighten Hair

अंडा सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप बालों में अंडा और ऑलिव ऑयल का मिश्रण लगाती हैं तो आपके बाल प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट हो जाएंगे। ध्यान रखें कि जब आप यह मिश्रण बालों में लगाएं तब आपको मिश्रण लगाते वक्त साथ-साथ कंघी भी करनी होगी। इसे बाद आप बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें। आप 1 घंटे बाद अपने बालों को वॉश कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको अपने बालों पर फर्क नजर आएगा।

4. हॉट ऑयल मसाज

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है - 5 Home Remedies to Straighten Hair
5 Home Remedies to Straighten Hair

आप नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल या फिर शीशम का तेल लें और इसे गुनगुना कर लें। जब ये छूने लायक हो जाए तो इससे बालों की 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। आप बालों में ओवर नाइट तेल लगा रहने दे सकती हैं। आप चाहें तो 1 घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से वॉश कर सकती हैं। आपके बाल सीधे और शाइनी दिखेंगे।

5. एलोवेरा का प्रयोग

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है - 5 Home Remedies to Straighten Hair
5 Home Remedies to Straighten Hair

एलोवेरा में बहुत सारे एंजाइम होते हैं इनकी मदद से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। अगर आपको अपने बालों को नैचुरली स्ट्रेट करना है तो आपको अपने बालों में एलोवेरा जैल के साथ ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलानी होंगी। इस मिश्रण को आप बालों पर लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। ऐसा अगर आप हफ्ते में 2 बार करें तो कुछ दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे। बालों को सीधा करने के लिए आप दूध की मदद ले सकते हैं। आप चाहें तो कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप एक स्‍प्रे बोतल में कोकोनट मिल्क या सामान्‍य मिल्‍क लें और बालों पर स्‍प्रे करें। अगर आप ऐसा रोज करें तो पाएंगे कि आपके बाल स्‍ट्रेट होने लगे हैं। ये आपके बालों को नॉरिश भी करता है और शाइनी भी बनाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

1. बालों को हमेशा के लिए स्ट्रेट कैसे करें?

जैतून के तेल के इस्तेमाल से बालों को सीधा किया जा सकता है. ऐसे में आप जैतून के तेल से बालों की जड़ों की मालिश करें।
अंडे के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है।
अरंडी के तेल के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है।
एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है।

2. बालों को परमानेंट स्ट्रेट कैसे करें घर पर?

बालों को स्ट्रेट करने के लिए आधा कप सिरका, चार चम्मच बेसन और चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और शैंपू से अपने बाल धो लें।

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है - 5 Home Remedies to Straighten Hair
5 Home Remedies to Straighten Hair

3. झाड़ू जैसे बालों को सिल्की कैसे करें?

बालों को सिल्की बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल को सीधे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इसे अपने हाथों से अपने स्कैल्प, बालों और सिरों पर लगाएं। नमी को सील करने में मदद करने के लिए, अरंडी के तेल की कुछ बूंदों को एलोवेरा में मिला कर स्कैल्प और बालों की मालिश करें।

4. क्या हम बालों को प्राकृतिक रूप से सीधा कर सकते हैं?

दूध में वसा भी होता है, जो बालों को नरम और मुलायम बनाने में मदद करता है। शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है जो आपके बालों में चमक लाता है। इसका उपयोग कैसे करें यहां बताया गया है – बालों को मुलायम और सीधा करने के लिए एक बड़ा चम्मच शहद लें और इसे दूध के साथ मिलाएं। मिश्रण को स्प्रे बोतल में भी डाला जा सकता है।

5. बालों को सिल्की बनाने के लिए बालों पर क्या लगाएं?

बालों में नारियल तेल या फिर जैतून का तेल लगाने से बालों को पोषण मिलने के साथ ही ये सिल्की और शाइनी भी बनेंगे। इसके लिए आप नारियल या ऑलिव ऑयल तेल तीन से चार चम्मच लें। तेल गुनगुना हो, इस बात का ध्यान रखें। इस तेल को स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर मालिश करें।

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के घरेलू उपाय क्या है - 5 Home Remedies to Straighten Hair
5 Home Remedies to Straighten Hair

6. क्या दूध और नींबू से बाल सीधे होते हैं?

ताजे नारियल के दूध में नींबू का रस मिलाएं। नींबू के रस में क्लींजिंग और स्ट्रेटनिंग प्रभाव होता है और यह बालों में चमक लाने में मदद करता है। हॉट ऑयल थेरेपी बालों को तेल को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करती है, जिससे वे चिकने और सीधे हो जाते हैं।

7. बालों का रूखापन कैसे दूर करें?

शहद के इस्तेमाल से बालों की ड्राइनेस को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर बने मिश्रण को आधे घंटे तक अपने बालों में लगाएं। उसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से बालों का रूखापन दूर हो सकता है।

 

Read More:

घर बैठे हेयर स्मूदनिंग कैसे करें – Right Way to do Hair Smoothing

घर बैठे हेयर स्मूदनिंग कैसे करें - Right Way to do Hair Smoothing
Right Way to do Hair Smoothing

 

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply