You are currently viewing जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने – 5 Stylish Kurti Collection with Jeans

जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने – 5 Stylish Kurti Collection with Jeans

5 Stylish Kurti Collection with Jeans:

कुर्ता एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप कैजुअल्स से लेकर आउटिंग तक आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही आप कुर्ता को प्लाजो, जींस, सलवार या फिर पैंट्स आदि के साथ आसानी से पहन सकती हैं। आज कल अलग अलग पैटर्न की कुर्ती फैशन ट्रेंड का एक हिस्सा बन गया है। उसमे भी जीन्स के साथ कुर्ती वियर करना काफी स्टाइलिश लुक देता है। लेकिन कई बार समझ नहीं आता की की किस तरह की कुर्ती पहने जो काफी स्टाइलिश हो तो इसी जानकरी को आज के इस आर्टिकल में हम शेयर करने वाले है की जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने? तो जानते है फिर जीन्स के साथ कुर्ती की अलग अलग डिज़ाइन को।

जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने – 5 Stylish Kurti Collection with Jeans

1) साइड कट कुर्ता :

जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने - 5 Stylish Kurti Collection with Jeans
5 Stylish Kurti Collection with Jeans

 

आपके पास जींस के साथ साइड कट कुर्ता पहनने का भी ऑप्शन है। आपको साइड कट कुर्ता में कई तरह के डिजाइन बाजार में मिल जाएंगे जैसे- पेपलम कुर्ता डिजाइन, लॉन्ग साइड कट कुर्ता, स्लीवलेस साइड कट कुर्ता आदि। हालांकि, यह कुर्ते आपको हर तरह के फैब्रिक में मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप इसे जींस के साथ कैजुअल में पहनने की सोच रही हैं तो आप सिंपल कॉटन का फैब्रिक चुन सकती हैं। वहीं, अगर आप किसी पार्टी में पहन रही हैं, तो आप प्रिंटेड फैब्रिक का चुनाव कर सकती हैं। ये कुर्ती देखने में सिंपल और बहुत स्टाइलिश लगती है। इस तरह का लुक आप कॉलेज या ऑफिस में भी पहन सकते है।

2) फ्रंट लॉन्ग कट कुर्ता :

जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने - 5 Stylish Kurti Collection with Jeans
5 Stylish Kurti Collection with Jeans

 

अगर आप कुर्ते को आउटिंग के दौरान पहनना चाहती हैं, तो आप जींसके साथ फ्रंट लॉन्ग कट कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। क्योंकि जींस के साथ हर तरह का कुर्ता बेहद स्टाइलिश लगता है। फिर चाहे वह फ्रंट ओपनिंग कुर्ता हो या फिर सिंपल कुर्ता।लेकिन आप अपने लुक से सबको इंप्रेस करने की सोच रही है, तो आप लॉन्ग कट कुर्ता वियर करें। बता दें कि यह कुर्ता आगे से कट डिजाइन यानि खुला हुआ होता है, जिसे पहनने के बाद आपको एक क्लासी लुक मिलता है। इसमें आपको डिजाइनर नेक से लेकर स्टाइलिश स्लीव्स आदि के भी डिजाइन मिल जाएंगे। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

3) स्मॉल वी नेक कुर्ती :

जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने - 5 Stylish Kurti Collection with Jeans
5 Stylish Kurti Collection with Jeans

 

आज कल अलग अलग पैटर्न के कुर्ती के नैक डिज़ाइन ट्रेंड में है। इसमें से वी नैक वाली कुर्तियां भी है जिसमे कई तरह के डिज़ाइन आपको मिल जायेगे। यह एक ऐसा नेक डिजाइन है, जो इन दिनों काफी चलन में है। इस नेकलाइन की खासियत यह है कि इसमें नेक को पूरा वी कट नहीं दिया जाता है, बल्कि स्क्वेयर या राउंड नेक डिजाइन बनाने के बाद उस पर हल्का वी स्लिट लुक दिया जाता है, जिससे यह देखने में बेहद ही एलीगेंट लगता है। आप इस कुर्ती को पजामी और चुनरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा काफ्तान कुर्ती पर भी यह नेक डिजाइन बेहद अच्छा लगता है।

4) ओपन बटन कुर्ता :

जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने - 5 Stylish Kurti Collection with Jeans
5 Stylish Kurti Collection with Jeans

 

आपको फ्रंट कुर्ता में ओपन बटन डिजाइन भी मिल जाएंगे, जिसे आप जींस के अलावा प्लाजो के साथ भी पहन सकती हैं। बता दें कि ओपन बटन वाले कुर्ते शर्ट की तरह होते हैं, जिसे पहनना काफी आसान होता है। यह कुर्ते पहनने के बाद न सिर्फ स्टाइलिश लगते हैं बल्कि आरामदायक भी होते हैं। आपको ओपन बटन कुर्ते में शॉर्ट कुर्ते, लॉन्ग कुर्ते आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं।

 इस तरह की ओपन बटन कुर्ती की और डिज़ाइन के लिए यहां क्लिक करे। 

5) ओपन चैन फ्रंट कुर्ता :

जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने - 5 Stylish Kurti Collection with Jeans
5 Stylish Kurti Collection with Jeans

 

कट डिजाइन के अलावा आप ओपन चैन कुर्ता भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। क्योंकि यह कुर्ता न सिर्फ स्टाइलिश लगता है बल्कि आजकल ट्रेंड में भी है। यह कुर्ते जैकेट लुक में होते हैं, जो आपको एक क्लासी लुक देने का काम करते हैं। महिलाएं इसे जींस, प्लाजो, सलवार आदि के साथ पहनती हैं। अगर आप शॉर्ट कुर्ता पहन रही हैं, तो आप इसे जींस के साथ ही वियर करें। आप चाहें तो इस लुक में स्टनिंग एसेसरीज कैरी करके एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट कर सकती हैं। आउटिंग के लिए ये बेहतर ऑप्शन है।

 

 

Read more:-

त्यौहार और शादियों के लिए अलग अलग तरह की डिज़ाइनर साडी – 6 Different Types Of Saree Design

जींस के साथ कैसी कुर्ती पहने - 5 Stylish Kurti Collection with Jeans
6 Different Types Of Saree Design

Leave a Reply