6 Trendy Designer Kurti Collection :
कॉलेज हो या ऑफिस हो, लड़कियां कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। कुर्तियां हर मौके पर बेस्ट लुक देती हैं। कुर्तियों को किसी भी मौके या जगह पर कैरी किया जा सकता है। वहीं इसे पहनने पर अधिक गर्मी भी नहीं लगती। कुर्तियों के फैब्रिक से लेकर डिजाइन तक में आपके पास कई सारे विकल्प होते हैं। कुर्तियों का फैशन हमेशा चलता ही रहता है और बहुत से कुर्तियां स्टाइलिश लुक भी देती है। तो ऐसे ही कुछ न्यू डिज़ाइन वाली स्टाइलिश कुर्ती की डिज़ाइन आज के इस आर्टिकल में हम लेके आये है।
न्यू डिज़ाइन वाली स्टाइलिश कुर्ती
1) काफ्तान कुर्ती – Kaftan Kurti

कुर्ती आपको कई स्टाइल की मिल जाएगी। लेकिन कही घूमने या शॉपिंग के लिए आप इस तरह की काफ्तान कुर्ती को वियर करें। इस तरह की कुर्ती गर्मी के सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन है और पहनने में काफी कंफर्टेबल होती हैं। इसमें आप गोट्टा पट्टी डिजाइन को चूज करें। इसके बाद बॉटम के लिए डेनिम जींस या फिर पैंट को इसके साथ पेयर करें। इस लुक में सुंदर लगने के लिए आप सिंपल ज्वेलरी और अपनी कम्फर्ट के हिसाब से फुटवियर स्टाइल कर सकती हैं।
2) अनारकली कुर्ती – Anarkali Kurti

कई सारे फैशन ट्रेंड हैं जो वापस आ रहे हैं अनारकली कुर्ती का ट्रेंड भी दोबारा वापस आ गया है। हर तरफ सिर्फ इसके अलग-अलग डिजाइन ही दिखाई देते हैं। शादियों में या किसी फंक्शन में इस तरीके की कुर्ती डिजाइन को पहन सकती हैं। चाहे तो पूरा सूट सेट भी खरीद सकती हैं। इसमें होने वाला गोटा पट्टी वर्क इस कुर्ती को और खूबसूरत बनाएगा। इसके साथ आप पर्ल की ज्वेलरी और हाई हील्स को स्टाइल कर सकती हैं।
3) शरारा कुर्ती डिजाइन – Sharara Kurti Design

शरारा कुर्ती सेट आज कल काफी ट्रेंड में है। शादियों, फेस्टिवल , या अन्य कोई फंक्शन हो शरारा कुर्ती सेट सबकी पसंद बन रहा है। इस ड्रेस में भी काफी वैराइटी देखने को मिलती है। ये सादे सिंपल सूट भी काफी अच्छे लगते है। मिरर वर्क, लेस वर्क, प्रिंट , गोटा पट्टी डिजाइन में शरारा कुर्ती सेट मिलते है। इस तरह के डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। हैवी वर्क के कपड़े पहनने वाली लड़कियों को ये डिजाइन काफी अच्छा लगने वाला है।
4) लॉन्ग स्लिट कुर्ती – Long Slit Kurti

इन दिनों फूल लेंथ लॉन्ग कुर्ती के साथ जींस का फैशन है। लॉन्ग कुर्ती साइड या फ्रंट स्लिट डिजाइन की हो सकती है। जिसमें प्रिंट्स या प्लेन दोनों तरह के डिजाइन आपको बाजार में मिल जाएंगे। डार्क रंग के कुर्ते के साथ लाइट कलर की जींस काफी स्टाइलिश लुक देगी। शर्ट के डिजाइन वाली लॉन्ग कुर्तियों का भी चलन है। इस तरह की कुर्तियां आपको शर्ट व कुर्ती दोनों का लुक देगा। जींस के साथ इसे कैरी करके आप आरामदायक और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। शर्ट स्टाइल लॉन्ग कुर्तियों में आपको कई डिजाइन के विकल्प मिल जाएंगे।
5) लखनवी स्टाइल चिकन लॉन्ग कुर्ती – Chikankari Kurti

किसी भी फंक्शन में आज कल चिकनकारी वाली कुर्तियां काफी ट्रेंड में है। लखनवी स्टाइल चिकनकारी लॉन्ग कुर्ती ट्रेंड में है। एक्ट्रेस से लेकर आम लड़कियां तक गर्मियों में चिकन के काम की कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं। इसमें जॉर्जेट फैब्रिक पर रंग बिरंगे चिकनकारी डिजाइन की कुर्तियों के साथ जींस को पहन सकती हैं।
अगर आपको ये चिकनकारी कुर्ती पसंद आई और खरीदना चाहते है तो यहां से खरीद सकते है।
6) फ्रॉक स्टाइल कुर्ती – Frock Style Kurti

इन दिनों फ्रॉक कुर्ता डिजाइन चलन में है। फ्रॉक स्टाइल में आपको लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह की कुर्तियां मिल जाएंगी। दोनों के साथ आप जींस को पेयर कर सकते हैं। इसमें डिजाइनर स्लीव्स वाली कुर्ती भी आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। अगर आप ज्यादा कम्फर्ट और फैशन के आस-पास कुर्तियों को सर्च कर रहे हैं तो इस तरह की कुर्ती आपके लिए बेस्ट है। कुर्ती आपके बजट और गर्मियों के हिसाब से बिल्कुल नया फैशन होती है। इसका सॉफ्ट फैब्रिक आपकी बॉडी के लिए बेहतर रहेगा। ऑफिस शिफ्ट के अकॉर्डिंग भी आप सभी कुर्तियों को इजी कैरी कर सकती हैं।
Read more:-
You must be logged in to post a comment.