You are currently viewing लंबे बालों के लिए दादी नानी के 7 घरेलू नुस्खे – 7 Home Remedies and Tips for Long Hair

लंबे बालों के लिए दादी नानी के 7 घरेलू नुस्खे – 7 Home Remedies and Tips for Long Hair

लंबे बालों के लिए दादी नानी के 7 घरेलू नुस्खे – 7 Home Remedies and tips for Long Hair

 

ये बात तो हर कोई जानता है कि महिलाओं और अधिकतर लड़कियों को लंबे बाल रखना अच्छा लगता हैं। हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे और खूबसूरत ( Long & Beautiful ) दिखे। लंबे बाल महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है। बहुत सी महिलाएं और लड़कियां लंबे बाल होने के सपने देखती है। परंतु कुछ कमियों की वजह से उनके बाल नहीं बढ़ पाते।

7 Home Remedies and tips for Long Hair, Long Hair, Black Hair and Straight Hair
7 Home Remedies and tips for Long Hair

चलिए आज हम आप को कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे है जो आपके बालों को ना सिर्फ लंबा करेगे बल्कि उन्हें बहुत ही कम समय में काले और घने भी हो जाएंगे।

1) प्याज का रस

बालों में प्याज़ का रस लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। ये सिर के स्कैल्प को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। साथ ही बालों को मजबूत, चमकदार और लंबा बनाता है।

प्याज के रस के फायदे -Benefits of Onion Juice।
Benefits of Onion Juice

चलिए अब हम बालों में प्याज के रस को लगाना सीखते हैं।

प्याज को छोटे छोटे टुकड़ो में काटकर अच्छी तरह से उसका रस निकाल लेना है। अब रस को रुई की सहायता से बालो में लगाना है। उसके बाद कम से कम 15 मिनट तक उसे बालो में लगा के रखना है। उसके बाद शैम्पू कर लेना है। प्याज के रस मे सल्फर का गुण पाया जाता है। जिससे वह बालों को बढ़ने में मदद करता है। इसे हफ्ते (Week) में 2 बार बालों में लगाने से बाल घने और लंबे हो जाते है। प्याज का रस लगाने से बालों को कई सारे फायदे होते है।

प्याज का रस लगाने के फायदे

1)बालों को लंबा करता है।

2) बालों के चमक को बढ़ाता है।

3)झड़ते बालों को रोकता है।

4)डेंड्रफ को कम करता है।

2) कैस्टर ऑयल (Castor Oil)

कैस्टर ऑयल यानी की अरंडी का तेल। यह बहुत ही गाढ़ा और चिपचिपा होता है जिनसे ज्यादा. लोग इसे बालो मे लगाना पसंद नहीं करते है। लेकिन इस तेल में तमाम पोषक तत्व प्राप्त होते है।जो बालो की ग्रोथ और उनकी हेल्थ को बनाये रखते हैं।इस तेल में रिकिनोलेइक एसिड पाया जाता है जो स्कैल्प में ख़ून के परिसंचरण को तेज बनाता है। खून है।जिससे बालो की ग्रोथ तेजी से होती है।

Benefits of Castor Oil
Benefits of Castor Oil

चलिए कैस्टर ऑयल के कैसे लगाना है यह जानते है। कैस्टर ऑयल को गुनगुना कर बालों में मालिश करे और मालिश के बाद 15 मिनट के बालों में तौलिया लपेट कर रखना है। इसी तरह हमे हफ्ते (week)me 2 बार कैस्टर ऑयल को अपने बालो मे लगाना है।ये तरीका बालों को घना और लंबा बनाता ही है साथ ही दो मुंहे बालो की समस्या को भी दूर करता है।

3)एलोवेरा (Alovera)

ऐलोवेरा बालो के साथ-साथ स्कैल्प से जुड़ी सभी समस्यो को ठीक करने मे मदद करता है यह बालों को जरूरी मात्रा मे पोषण प्रदान करता है। साथ ही यह बालों के स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढाकर बालो को मजबूत बनाता है। बालो को झड़ने गिरने और डैंड्रफ से बचाता हैअब हमे एलोवेरा को केसे लगाना है वह सिखते है।

Benefits of Elovera
Benefits of Elovera

अब एलोवैये को काटकर उसमे से जैल निकाल लेना है। फिर इस जैल को बालो मेअच्छी तरह से लगाना है। उसके बाद 1 घंटे तक बालों में जैल को इसी प्रकार लगे रहने देना है। फिर 1 घंटे बाद बालो को शैम्पू से धो लेना है। इसे इस्तेमाल करने से बालो मे पोषक तत्व बना रहता है।बाल लंबे चमकदार बने रहते है। एलोवेरा बालों के साथ-साथ खेल से जुड़ी सभी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

4) बादाम का तेल

 

बादाम का तेल हमारे बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है।मैनिशियम जिंक और कैल्शियम की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न होती है। बादाम का तेल इन मिनिरलो से भरा हुआ होता है।जिससे बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। बादाम के तेल में प्रोटीन और फैटी एसिड होता है ।जो हमारे बालों को मुलायम बनाता है ।इस तेल को पुरुष भी लगाना पसंद करते हैं, क्योंकि बादाम का तेल चिपचिपा नहीं होता है। अब हम बादाम के तेल को कैसे लगाना है वह जानते हैं।

Benefit of Almond Oil
Benefit of Almond Oil

बादाम के तेल को रात के समय अपने बालो की जड़ों में अच्छे से मालिश करे। और सुबह उठकर बालों को शैंपू से धो लेना है। इसी तरह हफ्ते में दो बार अपने बालों में Apply करें।
फिर देखें आपके बाल लंबे मजबूत हो जाएंगे तथा रूसी की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

5)करी पत्ता:

 

करी पत्ता हमारे बालों को मजबूत करता है। और उन्हें लंबा, घना और खूबसूरत बनाता है।करी पत्ता में प्रोटीन,विटामिन और Beta-carotene जैसे पोषक तत्व पाया जाता है।करी पत्ता हमारी सेहत, स्किन और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करी पत्तो में अमीनो एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जो बालों को हेल्थी रखने में मदद करते हैं।

Benefits of Kari Patta
Benefits of Kari Patta

करी पत्ता हमें घर में आसानी से मिल जाता है। इसके कुछ पत्तों को हम लेंगे। और नारियल के तेल में अच्छे से गर्म कर लेंगे। फिर इसे छानकर ठंडा कर लेना है। उसके बाद इस तेल को अपने बालों की जड़ों में अच्छे से लगाकर मालिश कर लेना है मालिश के 1 घंटे बाद बालों को अच्छे से धो लें। करी पत्ता बालों के आकार को बढ़ाने में मदद करता है।और उन्हें सफेद होने से भी बचाता है। इसे हम प्रतिदिन Use कर सकते हैं।

6) अंडा:

 

अंडा बालों को लंबा करने, घना बनाने और इनकी चमक बढ़ाने में काम आता है। बालों में आप अंडे की जर्दी और सफेद वाले भाग का भी उपयोग कर सकते हैं।इससे आपके बाल कम झड़ते हैं और दो मुंहे भी नहीं होते हैं।अंडे में प्रोटीन, विटामिन ए,ई , फोलेट,कैल्शियम,पोटैशियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम पाया जाता है। अगर आपके बाल टूटने झड़ने लगते हैं और जल्दी लंबे नहीं होते हैं।तो इसके लिए भी अंडा फायदेमंद होता है।

Benefits of Egg in Hair
Benefits of Egg in Hair

चलिए अब इसे कैसे इस्तेमाल करना है वह सीखे। सबसे पहले हम अंडा लेंगे और अंडे की जर्दी में शहद और जैतून का तेल मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बना लेंगे।अब इस पेस्ट को बालों में और बालों की जड़ों में लगा लेना है। कम से कम 20 मिनट तक इसे ऐसे ही बालों में लगाकर रखना है।फिर बालों को ठंडे पानी से धो लेना है। इसी तरह हफ्ते में दो बार इसे इस्तेमाल करना है। इस उपाय से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।

7) आंवला:

आंवले के जूस को खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है। इसे पीने के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला का जूस पीने के अलावा इसे बालों में भी लगाया जाता है।आंवला का जूस बालों में लगाने के कई सारे फायदे हो सकते हैं। चलिए इन फायदों के बारे में थोड़ा जानते हैं। सबसे पहले आंवला का रस बालों में कैसे लगाना है, कब लगाना है यह जानते हैं।

Benefits of aavla in hair
Benefits of aavla in hair

सबसे पहले 8 से 10 आंवला लेना है और उसे काटकर उसका रस निकाल लेना है। अब उस में नींबू के रस को मिक्स कर लेना है ।इस मिश्रण को पूरे बाल में अच्छे से लगा कर कम से कम एक घंटा सूखने के लिए रहने देना है।फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लेना है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी पाया जाता है जो बालों को लंबा घना और काला बनाता है।आप भी इस नुस्खे को अपने घर पर आजमाइए फिर देखिए इस का रिज़ल्ट।

 

 

 

 

सर्दी खांसी जुकाम से छुटकारा पाने के रामबाण उपाय – Remedy for Cold and Cough

Remedy for Cold and Cough
Remedy for Cold and Cough

RK16

Hi! I am Reshma.

This Post Has One Comment

Leave a Reply