आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क – 7 Homemade mask to cool the eyes

7 Homemade mask to cool the eyes: आंखें चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं। वहीं लगातार स्क्रीन पर बैठकर घंटों काम करना आंखों को थका देता है, जिस कारण आंखों में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आंखों में अगर जलन, थकान, आंखे सूखना, खुजली और भारीपन महसूस होता है, तो ये घरेलू मास्क ट्राई करके इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। ध्यान रखें अगर आंखों में ज्यादा तकलीफ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आइए जानते हैं आंखों की देखभाल के लिए कौन-कौन से मास्क घर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

7 Homemade mask to cool the eyes

बहुत ज्‍यादा धूप या गर्मी में रहने से आंखों को परेशानी होना स्‍वभाविक है। कई बार तो आंखों की जलन इतनी ज्‍यादा बढ़ जाती है कि आप कुछ ठीक से देख भी नहीं पाते। जली और थकी हुई आंखों को आराम देने के लिए जरूरी है कि इन घरेलू तरीकों को आजमाने की। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू मास्क के बारे में जो हमारे आंखों को ठंडक देने के साथ-साथ उन्हें खूबसूरत और आकर्षक भी बनायेगे।

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क – 7 Homemade mask to cool the eyes

1. ठंडा दूध

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क - 7 Homemade mask to cool the eyes
7 Homemade mask to cool the eyes

ठंडे दूध से आंखें साफ करना भी एक कारगर उपाय है। दूध में मौजूद कई तत्व आंखों के संक्रमण और थकान को दूर करने में मददगार होते हैं। आप चाहें तो ठंडे दूध का पैच बना सकते हैं या फिर ठंडे दूध से आंखों पर मसाज कर सकते हैं।

2. टी बैग आई मास्क

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क - 7 Homemade mask to cool the eyes
7 Homemade mask to cool the eyes

आंखो की थकान मिटाने के लिए सबसे आसान उपाय है टी बैग। इसका इस्तेमाल करने के लिए बैग्स को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। फ्रिज से निकालने के बाद बैग को नॉर्मल पानी में डिप करें और आंखों पर रखें। ध्यान रखें आंखो पे रखने से पहले टी बैग को हल्के हाथ से दबा लें, जिससे उसमें से एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। इस टी बैग के उपयोग से आंखों की थकान दूर होगी साथ ही डार्क सर्कल्स की समस्या भी दूर होगी।

3. एलोवेरा जेल

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क - 7 Homemade mask to cool the eyes
7 Homemade mask to cool the eyes

गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कटोरी में एलोवेरा जेल लें। एलोवेरा जेल के साथ कुछ बूंदे नींबू के रस की मिक्स करें। अब कॉटन की सहायता से इसे आंखों के आसपास लगाएं और बंद आंखों पर रखें। ध्यान रखें आंखों में परेशानी होने पर आंख से तुरंत ये मास्क हटा दें और नॉर्मल पानी से आंखों को धोएं।

4. खीरे के टुकड़े

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क - 7 Homemade mask to cool the eyes
7 Homemade mask to cool the eyes

आंखों की थकान और जलन दूर करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है। ये आंखों की जलन दूर करके उन्हें ठंडक देने का काम करता है। खीरे के पतले-पतले टुकड़े काटकर उन्हें फ्रिज में रख दें। कुछ देर के लिए खीरे के इन टुकड़ों को आंखों पर रखकर लेट जाएं। जलन और थकान दूर करने का ये बेहद कारगर और आसान उपाय है।

5. आलू और पुदीना मास्क

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क - 7 Homemade mask to cool the eyes
7 Homemade mask to cool the eyes

आलू और पुदीना सेहत के साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनको इस्तेमाल करने के लिए आलू को छील लें। इसके बाद आलू और कुछ पुदीने के पत्तियां लेकर दोनों को पीस लें। इस पेस्ट को दबाकर रस निकालें। अब इस रस को कॉटन या किसी साफ कपड़े की मदद से आंखों पर लगाएं। इस मास्क से आंखों की थकान आसानी से दूर होगी।

6. गुलाब जल

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क - 7 Homemade mask to cool the eyes
7 Homemade mask to cool the eyes

आंखों से ड्राईनेस की समस्या और थकान को गुलाब जल आसानी से दूर करता है। इसके लिए आपको गुलाब जल में रूई को डिप करना है। इस रूई को कुछ देर के लिए आंखों पर रखना है। इस मास्क से काले घेरे की समस्या भी दूर होगी। घर पर काम से लौटने के बाद इस मास्क का रोज प्रयोग किया जा सकता है। इस मास्क को लगाने के बाद आपको आंखों में बहुत रिलैक्स फील होगा।

7. तुलसी और पुदीना

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए होममेड मास्क - 7 Homemade mask to cool the eyes
7 Homemade mask to cool the eyes

तुलसी और पुदीने को आंखों पर इस्तेमाल करने के लिए इसकी कुछ पत्तों को रातभर के लिए आधी कटोरी पानी में भिगो दें। अगले दिन कॉटन के कपड़ा या रूई को इस पानी में डिप करके आंखों पर रखें। इस मास्क को प्रयोग करने से आंखों की थकान दूर होगी, साथ ही ड्राईनेस की समस्या भी दूर होगी।

 

Read More:

लहंगे के लिए कपड़ा कैसे चुने – How to Choose Fabric for Lehenga

लहंगे के लिए कपड़ा कैसे चुने - How to Choose Fabric for Lehenga
How to Choose Fabric for Lehenga

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top