थाईलैंड में घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है – 8 Best Place to Visit in Thailand

8 Best Place to Visit in Thailand: थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया में स्तिथ दुनिया का सबसे आकर्षक देशों में से एक है। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक है जो देश के मध्य में स्तिथ है और थाईलैंड की सबसे बड़ा शहर भी है। यह देश अपनी उष्णकटिबंधीय द्वीपों, प्राचीन मंदिरों, खूबसूरत नदियों हरे भरे वनस्पतियों, ऐतिहासिक खंडहरों और स्वादिष्ट व्यंजन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा थाईलैंड अपनी शानदार नाईट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। यहाँ स्तिथ दुनिया के कुछ बेहतरीन लक्ज़री होटल है जो पर्यटकों के बिच काफी पसंद किया जाता है।

8 Best Place to Visit in Thailand

थाईलैंड एशिया महाद्वीप में स्थित पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक प्रमुख एवं आकर्षक देश है। दक्षिण एशियाई देशों में थाइलैंड को पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। थाईलैंड प्राकृतिक रूप से काफी अधिक विकसित है। यहां पर कई सारी खूबसूरत आकर्षण से भरा पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं। थाईलैंड में कई सारी ऐसी पर्यटन स्थल है जैसे- शहर, धार्मिक स्थल , वन्य जीवन, समुद्री तट आदि जिसे विजिट करने लोग अलग-अलग देशों से आया करते हैं और इन स्थानों को विजिट करने के पश्चात काफी आनंदित अनुभव महसूस करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम थाईलैंड के कुछ ऐसे ही प्रमुख जगहों के बारे में जानेंगे जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और पर्यटक थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से भी विजिट करने आया करते हैं

थाईलैंड में घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है – 8 Best Place to Visit in Thailand

1. थाईलैंड का सबसे बड़ा शहर बैंकॉक – Bangkok

थाईलैंड में घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है - 8 Best Place to Visit in Thailand
8 Best Place to Visit in Thailand

बैंकॉक थाईलैंड का एक खूबसूरत शहर है। इस बैंकॉक नामक शहर को थाईलैंड के राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह शहर थाईलैंड का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। राजधानी बैंकॉक एक मेट्रो सिटी के साथ-साथ ऊंची ऊंची इमारतों वाला एक खूबसूरत शहर है। बैंकॉक में घूमने के लिए कई सारी तीर्थ स्थान पर्यटन स्थल, नाइट क्लब, मार्केट और भी बहुत कुछ देखने को मिल जाएंगे जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। बैंकॉक में घूमने के कुछ प्रमुख जगहों का जिक्र करें तो लुम्फिनी पार्क, ग्रैंड पैलेस, एमराल्ड बुद्ध का मंदिर – वाट फ्रा सी आदि का नाम शामिल है।

2. थाईलैंड का खूबसूरत पर्यटन स्थल चियांग माई – chiang mai thailand

8 Best Place to Visit in Thailand

थाईलैंड में पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित चियांग माई उत्तरी थाईलैंड में पहाड़ों से घिरा हुआ है। चियांग माई में ही स्थित है वाइट टेंपल जोकि थाईलैंड का एकमात्र हस्तशिल्प मंदिर है। यह मंदिर थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। चियांग माई के प्रमुख आकर्षण थाई मसाज, नाइटलाइफ, बौद्ध मंदिर, वाइट टेंपल आदि जैसे और भी बहुत कुछ यहां पर देखने को मिल जाते हैं जोकि चियांग माई के पर्यटन स्थल की दृष्टि से प्रमुखता बढ़ा देती है।

3. थाईलैंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फुकेत – Phuket

8 Best Place to Visit in Thailand

फुकेत नामक यह जगह थाईलैंड का सबसे बड़ा आइसलैंड है, यह जगह अपने खूबसूरत समुद्री किनारों साफ-सुथरे पानी और बेहतरीन नाइटलाइफ के लिए जानी जाती है, यहां के पानी में आप स्नोर्किंग, स्कूबा डाइविंग, आइसलैंड होपिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं, यहां पर कुछ बेहतरीन समुद्री किनारे हैं, जिनका नाम पटोंग, कांटा, करोन है, यहां पर एक पुराना शहर भी है, जिसमें आपको पुर्तगाली वास्तुकला का प्रभाव देखने को मिलेगा, अगर आप थाईलैंड में घूमने आ रहे हैं, तो आपको फुकेत नामक लाजवाब जगह पर जरूर आना चाहिए।

4. थाईलैंड दर्शनीय स्थल अयूथया – Ayutthaya

8 Best Place to Visit in Thailand

अयूथया थाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है, यह सियाम नामक जगह की राजधानी है, और यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित की गई है, यहां पर आपको बहुत प्राचीन मंदिर, बहुत से प्राचीन बौद्ध मठ, मिल जाएंगे, यहां पर आप चाव फरया नामक नदी पर किश्ती भी चला सकते हैं, और सिटी की खूबसूरती को देख सकते हैं, यहां पर आपको शहर से जुड़ी बहुत ही रोचक कहानियां सुनने को मिलेगी, आपको इस शहर को जरूर इंजॉय करना चाहिए।

5. . थाईलैंड का सबसे मुख्य आकर्षण पटाया – Pattaya

8 Best Place to Visit in Thailand

पटाया थाईलैंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह थाईलैंड की पूर्व में स्तिथ एक खूबसूरत शहर है यह स्थान अपनी सुन्दर समुद्री तटों और कुछ अद्भुत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। पटाया में घूमने के लिए कई शानदार जगह है जहाँ पर्यटक यहाँ की इतिहास, जीवनशैली, संस्कृति और परंपरा से रूबरू हो सकते हैं। पटाया अपनी शानदार नाइटक्लब, रेस्तरां और आधुनिक शॉपिंग मॉल के लिए भी मशहूर पर्यटन स्थल माना जाता है साथ ही यहाँ स्तिथ सुंदर रेतीले समुद्र तटों और शांत वातावरण पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। इसके अलावा पर्यटक यहाँ समुद्री और पारंपरिक व्यंजन का लुप्त भी उठा सकते हैं।

6. थाईलैंड के प्रसिद्ध जगह कोह फांगान – Koh Phangan

8 Best Place to Visit in Thailand

कोह फांगान एक सुन्दर प्राकृतिक द्वीप है जो थाईलैंड की सबसे बड़ा द्वीपों में से एक है। यह स्थान अपनी खूबसूरत समुद्री तटों, गहरे नील समुद्र पानी के अलावा पहाड़ियों के भव्य दृश्य और शानदार प्राकृतिक नजारा के कारन पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है। कोह फांगान में कई पर्यटन आकर्षण है जैसे हरे भरे उष्णकटिबंधीय जंगल, झरने और शांत समुद्री तटों।

7. थाईलैंड की मशहूर जगह सुखोथाई –  Sukhothai

8 Best Place to Visit in Thailand

सुखोथाई उत्तरी थाईलैंड का एक छोटा और प्राचीन शहर है जो थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से लगभग 430 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यह ऐतिहासिक शहर प्राचीन स्थलों और मंदिर के खंडहरों का घर है। 13वीं शताब्दी के दौरान सुखोथाई थाईलैंड की पहली राजधानी हुआ करती थी। आज यह शहर थाईलैंड की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहाँ स्तिथ कई प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक महलों को देखा जा सकता है जो वास्तव में अद्भुत नजारा प्रदान करता है।

8. क्राबी – Krabi

8 Best Place to Visit in Thailand

क्राबी थाईलैंड में घूमने के अच्छी जगह में से एक है, यह जगह अपने चुना पत्थर की चट्टानों और साफ-सुथरे फिरोजी पानी के लिए जानी जाती है, यह द्वीप बहुत ही खूबसूरत है अगर आप बेहतरीन समुद्री किनारे और आउटडोर एक्टिविटी करने के शौकीन है तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए, यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी और बहुत सी आउटडोर एक्टिविटी कर सकते हैं, यहां के पानी में आप कयाकिंग भी कर सकते हैं और आसपास के पत्थरों पर रॉक क्लाइंबिंग भी कर सकते हैं।

 

Read More:

मानसून में केरल की यह जगह आपका मन मोह लेंगी – Which is the Best Place to Visit in Kerala

Which is the Best Place to Visit in Kerala

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version