वृंदावन में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है – 9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan: वृंदावन मथुरा से 12 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव है। मथुरा, वृंदावन और गोकुल कृष्ण के जीवन से जुड़े कुछ अमूल्य स्थान है। यह तीनों स्थान भारत के प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश राज्य में मिलेंगे। हर कोई वृंदावन में कृष्ण के बाल कांड को महसूस करने के लिए जाता है। हजारों श्रद्धालु सालों भर वहां कृष्ण और राधा की पूजा करते हैं। वृंदावन कृष्ण की बाल लीलाओं के लिए काफी अधिक प्रचलित है। इस वजह से वहां कृष्ण और राधा की अनेकों मूर्तियां हैं। हम कृष्ण और राधा की प्रेम कथा के बारे में तो जानते ही हैं। ऐसी ही प्रेम की निशानी है वृंदावन। इस प्रचलित गांव में अनेकों वन, उपवन और मंदिर है, जिन्हें आप देखना चाहेंगे।

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

वृंदावन उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है, पौराणिक ग्रंथ भगवत गीता पुराण में वर्णित इस धाम को समस्त ब्रह्मांड का तीर्थ स्थल बताया गया। विश्व के सात सबसे पुरानी नगरी में से एक मथुरा का क्षेत्र प्राचीन समय में चौरासी कोस का हुआ करता था और इस पूरे क्षेत्र को ब्रजभूमि के नाम से जाना जाता था इसी ब्रज के अंदर वृंदावन है जहां राधा रानी के अनुमति के बिना प्रवेश नहीं किया जा सकता। कहते हैं वृंदावन की यात्रा करना हर किसी के नसीब नहीं होता जो मनुष्य बहुत भाग्यवान होता है जिसके ऊपर राधा रानी की कृपा होती है उसी व्यक्ति को इस धाम में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है आगे इस Post में वृंदावन के दर्शनीय स्थल की एक विस्तृत सूची है जिनके बिना वृंदावन यात्रा अधूरी है।

वृंदावन में घूमने योग्य खूबसूरत जगह – 9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

1. प्रेम मंदिर – Prem Mandir

वृंदावन में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है - 9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan
9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

वृंदावन का कृष्ण और राधा के प्रेम लीला की वजह से भी जाना जाता है। इस वजह से वहां एक प्रसिद्ध प्रेम मंदिर बनाया गया है, जिसे बनाने में 11 वर्ष का समय और 100 करोड़ से अधिक की धनराशि लगी है। प्रेम मंदिर इटालियन करारा मार्बल से बना हुआ है।

इस मंदिर पर जो कारीगरी की गई है, उस को देखकर आप भारतीय संस्कृति और शिल्प कला के नए रूप को देख पाएंगे। मंदिर का निर्माण साल 2012 में जगत गुरु कृपालु जी महाराज के द्वारा शुरू किया गया था। मंदिर के परिसर में भगवान श्री कृष्ण, राधा, गोपियां और ब्रज वासियों के अनेक लीलाओं को मूर्तियों के रूप में प्रदर्शित किया गया है, जो बहुत ही जीवंत लगता है।

2. निधिवन – Nidhivan

वृंदावन में स्थित अनेकों खूबसूरत दर्शनीय स्थलों में से एक निधिवन है। यह वृंदावन में स्थित सबसे रहस्यमई जगह है। निधिवन मंदिर प्रेम मंदिर से तकरीबन 4 किलोमीटर और बांके बिहारी मंदिर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

कहा जाता है कि यह वही स्थान है, जहां पर भगवान श्री कृष्ण राधा रानी का श्रृंगार किये थे और उनके साथ महारास लीला की थी। वृंदावन की यात्रा के दौरान श्रद्धालु निधिवन घूमने जरूर आते हैं। निधिवन में भगवान श्री कृष्ण का मंदिर है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण का शयनकक्ष भी है। मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की खूबसूरत प्रतिमा विराजमान है।

यह स्थान रहस्यमय है क्योंकि कहा जाता है आज भी भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी रासलीला करने के लिए यहां पर आते हैं।यही कारण है कि शाम ढलते ही निधिवन के मंदिर बंद होने से पहले ही सभी जीव जंतु और मनुष्य यहां से चले जाते हैं। क्योंकि अगर कोई भी प्राणी दिव्य शक्ति को देख ले तो वह जीवित नहीं रह सकता है।

3. बांके बिहारी मंदिर – Banke Bihari Temple

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल में सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है, इस मंदिर की धार्मिक मान्यता वृंदावन के बाकी मंदिरों से ज्यादा है और दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर में श्री हरि के दर्शन के लिए आते हैं, इस मंदिर को भगवान श्री कृष्ण को समर्पित किया गया है, और काले और सफेद संगमरमर की नक्काशी इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरत बनाती है, इस मंदिर में परंपरागत हिंदू शैली का प्रयोग किया गया है, जो की मंदिर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है।

4. इस्कॉन मंदिर – ISKCON Temple

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

इस्कॉन मंदिर वृंदावन के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है, यह मंदिर यहां की खूबसूरत तस्वीरों और भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी खूबसूरत मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर आपको भगत जन हर समय कीर्तन करते हुए मिल जाएंगे, यह मंदिर देखने में बहुत ही भव्य है और यहां पर आपको बहुत शांति महसूस होगी।

अगर आप वेजिटेरियन है तो आपके लिए इस मंदिर में एक बहुत ही खूबसूरत और बड़ा रेस्टोरेंट भी है, जिसमें आप किसी भी समय सस्ता और सबसे अच्छा वेजीटेरियन भोजन प्राप्त कर सकते हैं।

5. केशी घाट – Keshi Ghat

केसी घाट यमुना नदी के किनारे नहाने के लिए एक खूबसूरत घाट है, मथुरा में घूमने वाली जगह में से यह एक प्रसिद्ध जगह है, ऐसी मान्यता है कि इस किनारे पर भगवान श्रीकृष्ण ने खुद केसी नाम के एक भूत का वध किया था।

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

यह घाट यमुना नदी के किनारे एक खूबसूरत घाट है और यहां से यमुना नदी का दृश्य बहुत ही मनोरम दिखाई देता है, बहुत से दार्शनिक यहां पर सूर्य उदय और सूर्य अस्त की घटना देखने के लिए आते हैं, ब्रह्म मुहूर्त में इस घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सैकड़ों में होती है।

6. मानसरोवर – Mansarover

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

वृन्दावन से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी माठ तहसील में स्थित मानसरोवर एक झील है जिसके बारे में मान्यता है कि राधा की आंसुओं से उत्पन्न हुई है। पौराणिक महत्व के अनुसार मथुरा जाने से पहले भगवान श्री कृष्ण वृंदावन के सभी गोपियों के साथ मिलकर इसी स्थान पर रासलीला किए थे और वह इतनी खूबसूरत लीला थी स्वयं शिव जी धरती लोक में नारी के रूप में प्रकट होकर इसमें शामिल हुए। भगवान श्री कृष्ण, शिव के स्वरूप को पहचान लिया और उनके साथ नृत्य करने लगे यह सब देखकर राधा जी रूठ कर एक पहाड़ी पर जा कर रोने लगी तब उनके बहते हुए आंसुओं से झील उत्पन्न हुई जिसे मानसरोवर कहा जाता है।

7. कुसुम सरोवर – Kusum Sarovar

वृंदावन में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है – 9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

वृंदावन में स्थित कुसुम सरोवर गोवर्धन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर राधा कुंड के निकट स्थापित की गई है। यह स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट नमूना है, जिसका निर्माण जवाहर सिंह द्वारा उनके पिता सूरजमल की स्मृति में किया गया था। उस दौरान यह कुंड कच्चा था। लेकिन 1675 के बाद ओरछा के राजा जिनका नाम राजा वीर सिंह था, उन्होंने इस कुंड को पक्का करवाया। उन्होंने अपनी रानी किशोरी के लिए यहां पर बाग बगीचे का भी निर्माण कराया, जिससे यह कुंड वर्तमान में काफी सुंदर और मनोरम लगता है।

8. सेवा कुंज – Sewa Kunj

अगर वृंदावन की यात्रा के दौरान आप एक ऐसे जगह की तलाश में है, जहां पर आपको शांति का अनुभव हो और शांत वातावरण में आप मेडिटेशन कर सके तो वृंदावन का सेवा कुंज बहुत ही प्रसिद्ध जगह है।

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

कहा जाता है इस स्थान पर भगवान श्री कृष्ण और राधा ने बहुत समय व्यतीत किए थे। यहां पर खूबसूरत पेड़ और फूल पौधे हैं, जो यहां के वातावरण को बहुत ही मनमोहक बना देते हैं। साधना करने के लिए यह जगह बहुत ही उचित है। यहां पर बैठने पर आपको शांति की अनुभूति होगी और आपको भगवान श्री कृष्ण के साथ निकटता महसूस होगी। यही कारण है कि वृंदावन की यात्रा के दौरान ज्यादातर लोग इस खूबसूरत जगह पर कुछ पल शांती के बिताने आते हैं।

9. पागल बाबा मंदिर – Pagal Baba Mandir

9 Beautiful Places to Visit in Vrindavan

वृंदावन के पागल बाबा मंदिर में दर्शन करना बहुत ही पूजनीय माना जाता है 9 मंजिला बने इस मंदिर के पहले माले में चर्च, दूसरे में मस्जिद ,तीसरे में गुरुद्वारा और चौथे मंजिल में सनातन धर्म के मंदिर देखने को मिलेंगे जो इस बात का संदेश देते हैं कि सभी धर्मों के लोगों को एकजुटता से मिलकर भाईचारे के रूप में रहना चाहिए। मंदिर की भव्यता के बारे में इसी से पता चलता है कि यह 9 मंजिला है जो 120 फीट चौड़ा 800 फीट लंबाई है।

 

Read More:

वाराणसी में घूमने की बेस्ट जगह – 8 Best Places to Visit in Banaras

8 Best Places to Visit in Banaras

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version