You are currently viewing मूली खाने के फायदे – Benefits of Radish

मूली खाने के फायदे – Benefits of Radish

Benefits of Radish:

मूली में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है जैसे फॉलिक एसिड, विटामिन C और एंथोकाइनिन, जिंक, कांप्लेक्स और फॉस्फोरस। यह हमारे शरीर की कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करती है। आइये जानते है इस आर्टिकल में मूली खाने के फायदे ( Benefits of Radish) के बारे में।

मूली खाने के फायदे – Benefits of Radish

 मूली खाने के फायदे - Benefits of Radish
Benefits of Radish

1. कैंसर की छुट्टी

मूली में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड, विटामिन C और एंथोकाइनिन पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। मुंह, पेट, आंत और किडनी के कैंसर से लड़ने में यह बहुत सहायक होती है।

2. डायबिटीज से छुटकारा

मूली कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लिए जानी जाती है। यानी कि इसे खाने से ब्लड शुगर पर असर नहीं होता है। रोजाना सुबह खाने में मूली का सेवन करने से डायबिटीज से जल्द  छुटकारा मिल सकता है।

3. सर्दी-जुकाम में राहत

मूली खाने से जुकाम भी नही होता है। कुछ नहीं तो मूली को कम से कम सलाद में तो जरूर खाना चाहिए।

4. दूर भगाए बीमारियां

 मूली खाने के फायदे - Benefits of Radish
Benefits of Radish

बवासीर में कच्ची मूली या मूली के पत्तों की सब्जी बनाकर खाना फायदेमंद होता है। हर रोज सुबह उठते ही एक कच्ची मूली खाने से पीलीया रोग में आराम मिलता है।   आधा गिलास मूली का रस पीने से पेशाब के साथ होने वाली जलन और दर्द मिट जाता है। खट्टी डकारें आती है तो मूली के एक कप रस में मिश्री मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।

5. पायरिया से राहत

पायरिया से परेशान लोग मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करें और इसका रस पिएं तो बहुत फायदा होगा। मूली के रस से कुल्ला करना, मसूड़ों-दांतों पर मलना और पीना दांतों के लिये बहुत लाभकारी है। मूली को चबा-चबा कर खाने से दांतों और मसूड़ों की बीमारियां दूर होती हैं।

6. मिटेगी थकान, दूर होगा मोटापा

थकान मिटाने और नींद लाने में मूली बेहद फायदेमंद है। वहीं, अगर आपको मोटापे से छुटकारा पाना है तो मूली रस में नींबू और नमक मिलाकर खाने से बहुत लाभ मिलता है। दरअसल, मूली खाने से आपकी भूख शांत होती है।

मूली से जुड़े सवाल – Questions Related to Radish

 मूली खाने के फायदे - Benefits of Radish
Benefits of Radish

1.  कच्ची मूली खाने से क्या होता है?

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

2. मूली कैसे नहीं खानी चाहिए?

यदि आपको पित्त पथरी है तो सावधानी से प्रयोग करना चाहिए।

3. मूली से गैस क्यों बनती है?

रेफिनोज नामक एक प्रकार की चीनी के कारण होता है यह सब्जी जो घुलनशील फाइबर से भरपूर होती हैं जो छोटी आंत में पहुंचने तक टूटती नहीं है और गैस हो जाती हैं।

4. मूली खाना लीवर के लिए अच्छा है ?

लीवर को दुरुस्त रखना है तो मूली का सेवन करें यह लीवर को बीमारियों से बचाए रखती है।

5. मूली कब खाना चाहिए ?

मूली को आप दिन में कभी भी खा सकते हैं।

 

 

Read more :-

 

आंवला खाने के फायदे – Benefits of Amla

मूली खाने के फायदे - Benefits of Radish
Benefits of Amla

 

Leave a Reply