भाजपा की बूथ कमेटी में 21 सदस्य की जगह 11 सदस्य – BJP’s Booth Committee has 11 Members Instead of 21 Members

भाजपा की बूथ कमेटी अब 21 की जगह 11 सदस्यों की होगी। बूथ समिति में क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के कार्यकर्ताओंं के साथ एक महिला सदस्य को शामिल किया जाएगा।

BJP’s Booth Committee has 11 Members Instead of 21 Members

बीजेपी ने अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पार्टी की सियासी रणनीति के केंद्र में है। प्रदेस में बीजेपी नए सिरे से बूथ कमेटियां बनाएगी। अब बूथ कमेटी में सिर्फ 11 सदस्य ही होंगे. पहले बूथ कमेटी में 21 सदस्य होते थे। 1 महिला सदस्य को भी शामिल किया जाएगा। बीजेपी की नई स्ट्रैटजी के मुताबिक बूथ कमेटी में प्रमुख जाति के सभी लोग शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा यूपी में नए सिरे से बूथ कमेटियों का गठन करेगी। भाजपा की बूथ कमेटी अब 21 की जगह 11 सदस्यों की होगी। बूथ समिति में क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के कार्यकर्ताओंं के साथ एक महिला सदस्य को शामिल किया जाएगा।

भाजपा की बूथ कमेटी में 21 सदस्य की जगह 11 सदस्य - BJP's Booth Committee has 11 Members Instead of 21 Members
BJP’s Booth Committee has 11 Members Instead of 21 Members

भाजपा की बूथ कमेटी में 21 सदस्य की जगह 11 सदस्य

भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को अटल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र साथ चुनावी तैयारी के पहले चरण में बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का एजेंडा सौंपा गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत बूथ संरचना तथा प्रभावी बूथ से भाजपा बडे़ लक्ष्य हासिल करेगी।

BJP’s Booth Committee has 11 Members Instead of 21 Members

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। पार्टी के प्रदेश…

मंडल से क्षेत्रीय स्तर पर गठित होगी कमेटियां

BJP’s Booth Committee has 11 Members Instead of 21 Members

बूथ प्रबंधन अभियान के लिए क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर पर चार चार लोगों की टोली बनाई जाएगी। अभियान के लिए 27-28 फरवरी को जिला स्तर पर बैठक होगी। 1 से 5 मार्च तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बैठक होगी। 11-15 मार्च तक मंडल स्तरीय तैयारी बैठक होगी।

शक्ति केंद्र पर भेजे जाएंगे अल्पकालीन विस्तारक

BJP’s Booth Committee has 11 Members Instead of 21 Members

शक्ति केंद्र पर बूथ सशक्तिकरण कार्य शुरू करने से पहले 10 दिन के लिए अल्पकालीक विस्तारक भेजे जाएंगे। अल्पकालीन विस्तारक शक्ति केंद्र के बाहर के कार्यकर्ता को नियुक्त किया जाएगा जो कम से कम 8 से 10 घंटे का प्रतिदिन समय दे सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Read More:

बेकाबू शो का प्रोमो रिलीज – Bekaboo Show

बेकाबू शो का प्रोमो रिलीज – Bekaboo Show

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version