You are currently viewing कम समय में चीज गार्लिक ब्रेड घर पर कैसे बनाये – Cheese Garlic Bread Recipe

कम समय में चीज गार्लिक ब्रेड घर पर कैसे बनाये – Cheese Garlic Bread Recipe

Cheese Garlic Bread Recipe:

अभी तक आपने बाजार में मिलने वाली चीज गार्लिक ब्रेड ही खाई होगी। घर पर लोग इसे कम ही बनाते हैं वजह है माइक्रोवेब या फिर जरूरी चीजों का ना होना। लेकिन, आप घर पर भी बेहद आसानी से कुरकुरी चीज गार्लिक ब्रेड (Cheese Garlic Bread) बना सकते हैं। खास बात तो ये है कि बनाने में आपको ज्यादा सामग्री और समय की जरूरत भी नहीं होगी। बेहद कम इन्ग्रीडिएंट्स के साथ, कम समय में चीज गार्लिक ब्रेड घर पर कैसे बनाये इसकी रेसिपी आज के इस आर्टिकल में बताते है।

Cheese Garlic Bread Recipe:-

कम समय में चीज गार्लिक ब्रेड घर पर कैसे बनाये - Cheese Garlic Bread Recipe
Cheese Garlic Bread Recipe

गार्लिक ब्रेड (Garlic bread) कई लोगों को डिनर में पसंद आती हैं और इसे अलग अलग तरह की ब्रेड से बनाया जा सकता है। ट्रेडीशनल तरीके में एक लंबे, पतले ब्रेड के लोफ़, जैसे बैएट (फ्रेंच स्टिक) या हॉट डॉग रोल ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप रेगुलर ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। परिवार में सभी की पसंद जल्दी से बन जाने वाली गार्लिक ब्रेड को सुबह के नाश्ते में गरमा गरम सूप के साथ सर्व कीजिये और इनको बच्चों के लंच- बॉक्स में पेक कर दीजिये सभी इनको रुचिपूर्वक खायेंगे।

गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री:

कम समय में चीज गार्लिक ब्रेड घर पर कैसे बनाये - Cheese Garlic Bread Recipe
Cheese Garlic Bread Recipe

 

ब्रेड स्लाइस (Bread slices) – 4

मक्खन (Butter) – 4 चम्मच

मोजरेला चीज (Mozzarella Cheese) – 1/2 कप

लहसुन (Garlic) – 1/2 कप

हरा धनिया बारीक कटा हुआ (Coriander) – 2 चम्मच

कुटी लाल मिर्च (Red Chilli Flecks) – 1 चम्मच

ऑरेगेनो (Pizza Oregeno) – 1 चम्मच

गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए मोजरेला चीज (Mozzarella Cheese) आप यहां भी खरीद सकते है। 

गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि:-

कम समय में चीज गार्लिक ब्रेड घर पर कैसे बनाये - Cheese Garlic Bread Recipe
Cheese Garlic Bread Recipe

 

स्टेप 1 – गार्लिक ब्रेड बनाने के लिये सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लीजिये। छिली हुए लहसुन को ग्राइन्डर में बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये ।

स्टेप 2 – एक बर्तन में मक्खन ले कर उसमें लहसुन का पेस्ट अच्छे से मिला लीजिये ।

स्टेप 3 – अब इस मिश्रण में हरा धनिया, रेड चिल्ली फ्लेक्स (कुटी लाल मिर्च) और ऑरेगेनो को मिला लीजिये।

स्टेप 4 – आपका लहसुन वाला मक्खन तैयार है अब एक ब्रेड का स्लाइस लीजिये और उस पर एक तरफ लहसुन वाला मक्खन को फैला दीजिए ।

स्टेप 5 – इसी तरह से दूसरी ब्रेड पर भी मक्खन लगा दीजिये।

स्टेप 6 – मक्खन लगी ब्रेड के ऊपर कद्दूकस की सहायता से चीज को घिस कर डालिये।

स्टेप 7 – एक ब्रेड को ऊपर से दूसरी ब्रेड से ढक दीजिये।

स्टेप 8 – गार्लिक ब्रेड सेकने के लिये एक पैन को गर्म कीजिये और उसमे 1/4 छोटा चम्मच मक्खन डालिये।

स्टेप 9 – तैयार ब्रेड को पेन में धीमी आँच पर दबाते हुए ब्राउन होने तक सेक लीजिये।

स्टेप 10 – 2-3 मिनट में गार्लिक ब्रेड का चीज पिघल जायेगा और ब्रेड कुरकुरी हो जाएगी।

स्टेप 11 – गार्लिक ब्रेड के साथ में सर्व करने के लिये व्हाइट मेयोनीज बना लीजिये ।

स्टेप 12 – इसके लिये एक पेन में 1/2 कप दूध की ताजा क्रीम, चार चम्मच मैदा, दो चम्मच व्हाइट बेनेगर के साथ स्वादानुसार अजीनोमोटो और नमक डाल कर हल्की आँच पर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

स्टेप 13 – डोमिनोज़ जैसी गार्लिक ब्रेड सर्व करने के लिये तैयार है। ताजा मेयोनीज के साथ गार्लिक ब्रेड को सर्व कीजिये और खाइये।

सुझाव :-

मोजरेला चीज की जगह आप पनीर को घिस कर भी गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं।

मिर्च की मात्रा को आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

मोजरेला चीज तेजी से पिघलता है अतः ब्रेड को अलट-पलट कर कुरकुरी होने तक सेकिए।

गार्लिक ब्रेड को सूप एवं पास्ता के साथ सर्व कीजिये सभी इस कॉम्बो को पसंद करेंगे।

 

 

Read more:-

मक्खन कैसे बनाएं – How to Make Sweet Butter at Home

कम समय में चीज गार्लिक ब्रेड घर पर कैसे बनाये - Cheese Garlic Bread Recipe
How to Make Sweet Butter at Home

This Post Has One Comment

Leave a Reply