You are currently viewing रामनवमी का महत्व – Good Luck for Zodiac Signs

रामनवमी का महत्व – Good Luck for Zodiac Signs

Good Luck for Zodiac Signs: हिंदू धर्म में दो गुप्त नवरात्रि के अलावा चैत्र व शारदीय नवरात्रि पूरे धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इन दोनों ही नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विधान है। लेकिन दोनों ही चैत्र व शारदीय नवरात्रि की नवमी और दशमी तिथि का संबंध भगवान राम से भी है। शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि को भगवान राम ने रावण का वध किया था। वहीं चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। उस दिन राम नवमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में राम नवमी के पर्व का बेहद खास महत्व है। इस दिन जो भी भक्त पूरे भक्ति भाव और विधि विधान से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।

रामनवमी का महत्व -Good Luck for Zodiac Signs this Ramnavami

Good Luck for Zodiac Signs
Good Luck for Zodiac Signs

आज रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। रामनवमी के दिन लोग व्रत का पारण कर, कन्या पूजन और हवन करते हैं। साथ ही इस दिन भगवान राम का जन्म उत्सव भी मनाया जाता है, इसलिए इसे रामनवमी भी कहते हैं। राम नवमी के शुभ अवसर पर देशभर के सभी राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही रामायण और रामचरितमानस का पाठ किया जाता है। रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। कहा जाता है कि रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करने से जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति मिल जाती है। अपनी अलग-अलग समस्याओं के निवारण के लिए रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों का पाठ करने से शुभ फल मिलता है।

 

नवरात्रि और रामनवमी का कनेक्शन

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में मान्यता है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। तभी से ये पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

रामनवमी का महत्व

रामनवमी के दिन पूरे देश में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। अयोध्या में रामनवमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम और मेले आयोजित किए जाते हैं। मान्यता है कि रामनवमी के दिन मां भगवती और श्रीराम की पूजा पूरे विधि विधान से करने वाले भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके जीवन से कष्टों का नाश होता है। रामनवमी के साथ नवरात्रि का समापन भी किया जाता है। यही वजह है कि इस दिन कई लोग कन्या पूजन कर माता रानी की आराधना करते हैं।

Good Luck for Zodiac Signs
Good Luck for Zodiac Signs

राम नवमी तिथि 2023

चैत्र नवमी तिथि का आरंभ: 29 मार्च 2023, रात्रि 09:07 मिनट से
चैत्र नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च 2023, रात्रि 11 बजकर 30 पर

इन राशियों के लिए शुभ संकेत

वृष राशि

Good Luck for Zodiac Signs
रामनवमी का महत्व – Good Luck for Zodiac Signs

वृष राशि के जातकों के लिए राम नवमी का त्योहार शुभ साबित होने वाला है। इस दिन बन रहे शुभ योग से वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। साथ ही निवेश के लिए यह बहुत अच्छा समय है।

सिंह राशि

Good Luck for Zodiac Signs
रामनवमी का महत्व – Good Luck for Zodiac Signs

सिंह राशि वालों के लिए भी रामनवमी का पर्व बेहद खास होने वाला है। पुराने कर्ज से परेशान हैं तो इससे छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यस्थल पर भी मान-सम्मान मिलेगा।

तुला राशि

Good Luck for Zodiac Signs
Good Luck for Zodiac Signs

तुला राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर विशेष लाभ हो सकता। आय में वृद्धि के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही भगवान राम के आशीर्वाद से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी।

रामचरित्रमानस की इन चौपाइयों के पाठ का लाभ

Good Luck for Zodiac Signs
Good Luck for Zodiac Signs

 

मनोकामना पूर्ति के लिए

मन में किसी तरह की कामना है तो उसकी पूर्ति के लिए 108 बार रामचरितमानस की इस चौपाई का जाप करें।

कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

Good Luck for Zodiac Signs
Good Luck for Zodiac Signs

धन प्राप्ति के लिए
यदि आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो रामचरीत मानस की इस चौपाई का जाप करें। मान्यता है कि इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

विवाह संबंधी समस्या दूर करने के लिए

Good Luck for Zodiac Signs
Good Luck for Zodiac Signs

यदि आपके विवाह में देरी हो रही है। बार-बार रिश्ते टूट जा रहे हैं तो रामचरितमानस की इस चौपाई का पाठ करें। इससे विवाह संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह! साज सँवारि कै!
मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै!!

 

Read More:

महाभारत में पांडवो के जन्म की कथा – Story of Birth of Pandavas

महाभारत में पांडवो के जन्म की कथा - Story of Birth of Pandavas
Story of Birth of Pandavas

 

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply