होली के रंग छुड़ाने के 8 असरदार नुस्खे – Home Remedies to Remove Holi Colors

Home Remedies to Remove Holi Colors:

होली की बात करें तो ये रंगों का त्यौहार है और इसमें तरह-तरह के पकवान बनते हैं, लोग ठंडाई का मजा लेते हैं और इसके साथ ही रंगों का भी आनंद उठाते हैं। होली खेलने में जितनी मजा आती है उतना ही कंटाला होली के कलर छुड़ाने में आता है जिससे मूड भी खराब सा हो जाता है। समझ नहीं आता है की इन कलर से कैसे छुटकारा पाए। होली के इन जिद्दी और पक्के रंगों को छुड़ाने के लिए हमारे घर पर ही कुछ ऐसे उपाय हैं जिनके उपयोग से आप अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम होली के रंग छुड़ाने के 8 घरेलू उपाय (Home Remedies to Remove Holi Colors ) बताने जा रहे हैं।

होली के रंग छुड़ाने के घरेलू उपाय –  Home Remedies to Remove Holi Colors

Home Remedies to Remove Holi Colors

1. कच्चा पपीता –

दूध में थोड़ा-सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ी-सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा-सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।

2. संतरे के छिलके –

संतरे के छिलके व मसूर की दाल व बादाम दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर लगाकर मसाज करें और चेहरा धो लें। आपकी त्वचा साफ होगी और उसमें निखार आएगा।

3. खीरे का प्रयोग –

खीरे का प्रयोग भी रंग छुड़ाने के लिए किया जाता रहा है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

4. मूली का रस –

मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।

5. नींबू और बेसन का प्रयोग –

Home Remedies to Remove Holi Colors

नींबू और बेसन का प्रयोग करके भी आसानी से रंग छुड़ाया जा सकता है। इसके लिए आप फार्च्यून बेसन (Fortune Chana Besan) ,टाटा संपन्न चना दाल फाइन बेसन (Tata Sampann Chana Dal Besan ) या वेदका बेसन (Vedaka Besan) का भी इस्तेमाल कर सकते है। रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। पंद्रह-बीस मिनट तक पेस्ट लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें।

6.  तेल और गेहूं का आटा –

आप अपने चेहरे पर नींबू की फांक पर तेल और गेहूं का आटा लगाकर भी घिस सकते हैं।

7. दही का प्रयोग –

सिर के कलर को निकालने के लिए बेसन या दही- आंवले से भी आप सिर धुलकर सिर के रंग को छुड़ा लीजिए। इसके बाद अपने बालों में शैंपू कर करिए फिर आपके बाल पहले से ज्यादा स्मूथ हो जाते हैं। मगर बेसन में दही और आंवला एक रात पहले भिगोकर रख देना चाहिए।

 8. केले का फेस पैक –

केले के फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा से रंग आसानी से साफ हो जाता है। आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा। आपको केले को अच्छे से मैश कर लें, इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिला लीजिए। उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धुल लें और फेस पर ये पैक लगा लें । इस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें और जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को गीला कर लें। कुछ देर तक इसे चेहरे अच्छे से रगड़ें और इसे पानी से धो लें।

रंग छुड़ाते समय रखे ये सावधानिया –

Home Remedies to Remove Holi Colors

1. होली खेलने के बाद कभी भी गर्म पानी से चेहरा न धोएं। गर्म पानी रंगों को पक्का कर देता है। जिसकी वजह से उन्हें छुड़ाना और मुश्किल हो जाता है।

2. जितना हो सके होली के ऑर्गेनिक रंगों का प्रयोग करना चाहिए। रंगों के साथ होली खेलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए।

3. होली में आजकल जमकर कैमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इन रंगों के कारण अक्सर स्किन में खुजली की समस्या हो जाती है। इस समस्या से बचने में  ग्लिसरीन को आप गुलाब जल में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से धो लें। ये फॉर्मूला आपको रंग निकालने से पहले और बाद में होने वाली खुजली से बचाएगा।

 

 

 

Read more:-

 

स्वास्थ्य को ठीक रखने के 5 बेहतरीन उपाय – Best Ways to Stay Healthy

Best Ways to Stay Healthy

 

Leave a Reply