कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है – How to Apply Concealer

How to Apply Concealer:

मेकअप में इस्तेमाल किए जाने वाले ज़रूरी प्रोडक्ट्स में से एक है कंसीलर। कंसीलर (concealer) आपके चेहरे को परफेक्ट मेकअप लुक देने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है, इसकी मदद से ही चेहरे की तमाम खामियां आसानी से छुप जाती हैं। यह आपके चेहरे के भद्दे सन स्पॉट्स और बाकी दाग-धब्बों के निशानों को भी छुपाता है। कंसीलर की मदद से आप कुछ समय तक अपने चेहरे के डार्क सर्कल और झुर्रियों को छुपा सकते हैं। चलिए तो जानते है कंसीलर का उपयोग कैसे करते है इसका सही तरीका क्या है ?

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है – How to Apply Concealer

1 . फेसवाश करे – 

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है - How to Apply Concealer
How to Apply Concealer

सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश की मदद से धो लें और स्क्रब की मदद से एक्सफोलिएट कर लें। अब उसे तौलिए से थपथपा कर पोंछें और मॉइस्चराइजर लगा लें। अब प्राइमर लगाने के सही तरीका अपनाकर, चेहरे पर प्राइमर लगा लें। यह मेकअप को देर तक टिके रहने में मदद करेगा।

2. डार्क सर्कल्स को छुपाएं –

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है - How to Apply Concealer
How to Apply Concealer

अब ऑरेंज और येल्लो रंग के कलर करेक्टर को मिलाकर, आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों पर लगाएं। इसके लिए आंखों के नीचे इससे एक लाइन खींचें और फिर डार्क सर्कल की लंबाई के अनुसार, कंसीलर को गालों की ओर लाते हुए एक वी-शेप बनाएं। इससे फुल कवरेज मिलेगा। अब इसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से थपथपा कर ब्लेंड कर लें ।

 Maybelline New York Full Coverage Concealer

      अगर आपको ये कंसीलर अच्छा लगा हो तो आप यहां से इसको purchase कर सकते है। 

3. नाक के आस-पास का लालपन-

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है - How to Apply Concealer
How to Apply Concealer

अगर चेहरे पर मुंहासे हैं या नाक के आसपास की त्वचा लाल पड़ गई है तो हरे रंग के कलर करेक्टर का उपयोग करें। इसे उंगली की मदद से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से थपथपा कर ब्लेंड कर लें।

4. डार्क स्पॉट्स के लिए-

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है - How to Apply Concealer
How to Apply Concealer

त्वचा के किसी भी हिस्से पर मौजूद डार्क स्पॉट्स, धब्बों या अन्य किसी प्रकार के निशान के लिए, अपनी स्किन करेक्टर टोन के अनुसार ऑरेंज या पीच रंग के कलर करेक्टर लगाएं। इसकी थोड़ी सी मात्रा को उंगलियों या ब्रश की मदद से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और फिर उसे ब्लेंड कर लें ।

5. सेट करें मेकअप-

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है - How to Apply Concealer
How to Apply Concealer

पूरे चेहरे के डार्क स्पॉट्स को विभिन्न रंग के कलर करेक्टर से कवर कर लेने के बाद, चेहरा रंगीन सा लग सकता है। ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है। ऐसे में अपने चेहरे पर थोड़ी मात्रा में फाउंडेशन लगाएं और उसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से चेहरे पर ब्लेंड करें। इसके बाद भी अगर डार्क सर्कल्स या डार्क स्पॉट्स दिख रहे हों तो लिक्विड कंसीलर की मदद से उन्हें कवर कर सकते हैं। अंत में, लूस पाउडर की मदद से अपने मेकअप को सेट कर लें।

कंसीलर लगाने के टिप्स – Tips for Applying Concealer 

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है - How to Apply Concealer
How to Apply Concealer

 

  1.  आंखों के नीचे कंसीलर के बिंदु लगाने की जगह त्रिकोण बनाए। इस तरह लगाने से यह फैलने और त्वचा में अवशोषित होने में आसान रहता है।
  2. चाहें तो आईशैडो लगाने से पहले आंखों के ऊपर थोड़ा कंसीलर का चुनाव करे।
  3. कभी भी किसी लोकल कंसीलर का उपयोग न करें। हमेशा एक अच्छे व विश्वसनीय ब्रांड के प्रोडक्ट का ही उपयोग करें।

 

 

Read more:-

हाइलाइटर क्या है और कैसे इस्तेमाल करे – Highlighter and Its Uses

कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है - How to Apply Concealer
Highlighter and Its Uses

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top