You are currently viewing इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ – How to Decorate the House

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ – How to Decorate the House

How to Decorate the House:

कुछ लोगों को घर सजाने का शौक होता है। वे अलग अलग तरीको से या सामान से अपने घर को एक नया लुक देते है। घर की सजावट करने के लिए आपको बहुत सारे समय के साथ ढेर सारे पैसों की भी जरूरत होती है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिससे आप कम प्राइज में भी अपने घर को एक नया शानदार लुक दे सकते है। आइये जानते है घर सजाने के टिप्स के बारे में।

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़-

घर को कुछ दीजिए अनोखा टेक्सचर

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ - How to Decorate the House
How to Decorate the House

अपने घर को कुछ अनोखा सा टेक्सचर दीजिए, ताकि वह औरों से अलग दिखे। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप सारी दीवारों पर कोई बनावट बनाएं या डिजाइन दें। सिर्फ एक दीवार पर भी हल्की सी डिजाइन बनाकर रूम या घर को अनोखा लुक दिया जा सकता है। इस बारे में इंटीरियर डिजायनर केतकी पासी बताती है कि आप अपने घरों की दीवारों को खुद से भी टेक्सचर दे सकते हैं जो आपको अलग अनुभव देगा और देखने में भी अच्छा लगेगा।

टेबल फ्रेम्स

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ - How to Decorate the House
How to Decorate the House

छोटे-छोटे फैंसी डिनर टेबल फ्रेम्स से घर को सजाएं। विभिन्न आकार के ग्लास को डेटोरेटिव आइटम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है तो वाकई में घर की सजावट में चार चांद लगा देते है। साथ में घर को सजाने में सबसे बड़ा हाथ सामान की व्यवस्था का होता है। घर के सभी सामान को अपनी जगह पर रखें। जो सामान जहां का हो, उसे तुंरत यथास्थान पंहुचा दें।

सीपों से सजाएं

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ - How to Decorate the House
How to Decorate the House

घर को सजाने के लिए आप सीप का भी उपयोग कर सकते है। जब भी आप समुद्र तट की सैर पर जाएं, वहां से सीपों से बनी घरेलू डेकोरेशन के सामान लाना कतई न भूलें। सीपों का इस्तेमाल घर में कई क्रिएटिव तरीकों से किया जा सकता है। जितने प्रकार से आपको घर में सीपों का इस्तेमाल समझ में आएं करें। सीपों का यूज कैंडिल स्टैंड के लिए करना सबसे अच्छा लगता है।

 सजावट में जरूरी प्रॉपर लाइट

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ - How to Decorate the House
How to Decorate the House

घर की सजावट में सबसे ज्यादा जरूरी प्रॉपर लाइट का होना होता है। घर के कोनों में लाइट लगाएं। अलमारियों में कन्सील लाइट को लगाएं। हल्की और कम रोशनी की लाइट कमरे में अच्छी लगती है जिससे आंखों को सुकून और आराम मिलता है। डाईनिंग पर भी प्रॉपर लाइट रखें ताकि एक अलग सा फील आएं।

कांच में सामान को डेकोरेट करें

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ - How to Decorate the House
How to Decorate the House

इस तरह आप कांच में अलग अलग तरीके के सामन को अंदर डालकर इसे शोपीस की तरह डेकोरेट कर सकते है। ये देखने में बहुत सुन्दर लगता है। इसे आप हॉल या टीवी फ्रेम्स के निचे या बैडरूम में सजा सकते है। उन्हें समय-समय पर साफ करते रहें और कभी-कभार उनको इधर से उधर भी कर लें ताकि घर में कुछ चेंज सा लगे ।

कंक्रीट से खूबसूरती से सजाएं

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ - How to Decorate the House
How to Decorate the House

छोटी वाली कंक्रीट से भी घर को सजाया जा सकता है। इसे किसी फ्लॉवर पॉट पर चिपकाएं या किसी वॉल पर डिजायन देकर चिपकाएं। इससे बिल्कुल अनोखा लुक आएगा लेकिन घर का माहौल नेचुरल लगेगा। घरों के कमरों में कोनों में बोनसाई लगाएं और घरों के दरवाजों के बाहर गमले रखें, इससे पूरे घर में ग्रीनरी लगेगी और लुक भी अच्छा आएगा।

 

 

 

Read more:-

ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी का फेस पैक – Benefits of Coffee for Your Skin

इन तरीको से घर को दीजिये अनोखा अंदाज़ - How to Decorate the House
Benefits of Coffee for Your Skin

Leave a Reply