You are currently viewing पंजीरी लड्डू खाने के 5 फायदे – How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

पंजीरी लड्डू खाने के 5 फायदे – How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह के लड्डू का सेवन करते हैं,ऐसे में अगर आप पंजीरी के लड्डू (How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home) का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। बता दें कि पंजीरी के लड्डू गेहूं के आटे को भूनकर उसमें घी, ड्राई फ्रूट, गुड़ और खजूर डालकर बनाए जाते हैं। इसलिए पंजीरी के लड्डू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

पंजीरी के लड्डू का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी रहती है, साथ ही पंजीरी के लड्डू के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि पंजीरी के लड्डू में पर्याप्त मात्रा में फैट और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं पंजीरी लड्डू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

पंजीरी के लड्डू गेहूं के आटे को भूनकर उसमें घी, ड्राई फ्रूट, गुड़ और खजूर डालकर बनाए जाते हैं। बढ़ती हुई सर्दी के मौसम में ज्यादातर भारतीय घरों में पंजीरी के लड्डू का सेवन किया जाता है। पंजीरी के लड्डू सेहत के लिए बहुत लाभदायक मानें जाते हैं। पंजीरी के लड्डू में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पंजीरी के लड्डू में पर्याप्त मात्रा में फैट और फाइबर भी पाया जाता है। ये सभी चीजें शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती हैं। कई बार लोगों को लगता है की पंजीरी के लड्डू खाने से वजन बढ़ सकता है पर आपको जानकर हैरानी होगा कि ये मोटापा कम करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं पंजीरी के लड्डू खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

3 45
How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

पंजीरी लड्डू खाने के 5 फायदे – 5 Benefits of Eating Panjiri Laddu

1. वजन कम करने के लिए पंजीरी के लड्डू

अगर आप वजन कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पंजीरी के लड्डू आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। पंजीरी के लड्डू को बनाने के लिए आटे और कई तरह के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो ओवर इटिंग की आदत से बचा सकता है। यही कारण है कि पंजीरी के लड्डू वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए पंजीरी के लड्डू खाते समय ध्यान दें कि इसको बनाने के लिए ज्यादा घी का इस्तेमाल न करें।

पंजीरी लड्डू खाने के 5 फायदे - How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home
How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

2. शरीर में बनी रहती है एनर्जी

कमजोरी और थकान महसूस होने पर अगर आप पंजीरी लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में दिनभर एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मदद करते हैं।

4 44
How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

पंजीरी लड्डू प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप पंजीरी लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4. पाचन से जुड़ी समस्या होती है दूर

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर पंजीरी के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पंजीरी लड्डू फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

पंजीरी लड्डू खाने के 5 फायदे - How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home
How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

5. हड्डियों के लिए फायदेमंद

पंजीरी लड्डू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि पंजीरी लड्डू कैल्शियम से भरपूर होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

घर पर बनाएं टेस्टी पंजीरी लड्डू – How to Make Tasty Panjiri Ladoo at home

पंजीरी लड्डू खाने के 5 फायदे - How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home
How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

सामग्री:

  • 500 ग्राम गेंहू का आटा
  • 60 ग्राम सूजी
  • एक बाउल सूखा नारियल
  • 10 ग्राम चार मगज
  • 20-25 ग्राम काजू
  • 20-25 ग्राम बादाम
  • 150 ग्राम चीनी
  • 450 ग्राम घी

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करके इसमें मखाना डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।

2. फिर इन्हें बाहर निकालकर सारे मखाने को एक अलग प्लेट में क्रश कर लिजिए।

3. फिर सूजी को घी के साथ भून लें और अब इसके बाद इसमें आटा डालें।

4. अब इसमें सूखा नारियल, क्रश मखाना, बादाम और काजू डालें।

5. फिर इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला लिजिए।

6. अब सही साइज के लड्डू बनाकर बच्चों को खिलाएं।

पंजीरी लड्डू खाने के 5 फायदे - How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home
How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

एक दिन में कितने पंजीरी लड्डू खाएं?
अब सवाल आता है कि एक दिन में कितने पंजीरी लड्डू खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। सेहत के लिए प्रतिदिन 1 लड्डू पंजीरी लड्डू खाना लाभदायक है। पंजीरी लड्डू का सेवन हमेशा दिन के समय करें। रात को खाना खाने के बाद पंजीरी के लड्डू का सेवन करने से बचें।

पंजीरी लड्डू खाने के 5 फायदे - How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home
How to Make Tasty Panjiri Ladoo at Home

क्या पंजीरी सेहत के लिए अच्छी है?
माना जाता है कि पंजीरी, जो शरीर में गर्मी पैदा करती है, जोड़ों को चिकनाई देने, शरीर के दर्द को कम करने और तंग मांसपेशियों को शांत करने में भी मदद करती है। पारंपरिक भारतीय मिठाई ढेर सारी ऊर्जा और सहनशक्ति देती है।

पंजीरी खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?                                                                                                                        भारतीय परंपराएँ पंजीरी के गुणों की प्रशंसा करती हैं। उपचार प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आवश्यक ऊर्जा की पूर्ति के लिए इसे बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद खाना चाहिए। पंजीरी में उपयोग की जाने वाली सामग्री माताओं को उनकी ताकत वापस पाने में मदद कर सकती है और उन्हें पोषक तत्व प्रदान कर सकती है, जो स्तनपान कराने के लिए आवश्यक हैं।

 

Read More:

केसर पेड़ा और मोहनथाल बनाने की आसान रेसिपी – Kesar Peda and Mohanthal Recipe

केसर पेड़ा और मोहनथाल बनाने की आसान रेसिपी - Kesar Peda and Mohanthal Recipe
Kesar Peda and Mohanthal Recipe

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply