Skip to content
Hindi GupSup

अब बातें होंगी खुलकर !

  • Home
  • Privacy
  • Contact
  • About
  • Health Beauty Tips
  • जीके Question
  • News
Hindi GupSup

अब बातें होंगी खुलकर !

  • Home
  • About
  • Contact
  • जीके Question
  • Health Beauty Tips
  • करंट अफेयर्स
  • Privacy
  • Custom Home

India and China are in tension: ड्रैगन के सीमा समझौतों के उल्लंघन के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे भारत-चीन संबंध

By UM / January 10, 2023

India and China are in tension: ड्रैगन के सीमा समझौतों के उल्लंघन के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे भारत-चीन संबंध

india in
India and China are in tension: ड्रैगन के सीमा समझौतों के उल्लंघन के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे भारत-चीन संबंध

भारत व चीन के बीच बहुत कुछ असामान्य है तो कुछ-कुछ अनुकूलता और प्रतिकूलता के बीच संतुलन भी। फिर हम चीन को किस नजरिये से देखें साझेदार प्रतियोगी अथवा व्यवस्थागत प्रतिद्वंद्वी? वैसे दोनों देश इलाके में वर्चस्व के लिए प्रतिद्वंद्वी हैं।

भारत के अतिरिक्त जापान, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम, उत्तर कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया, ब्रुनेई, नेपाल, भूटान, म्यांमार, लाओस, मंगोलिया और तिब्बत जैसे लगभग डेढ़ दर्जन देश हैं जिनके साथ चीन का भूमि, सीमा या सामुद्रिक विवाद है। दक्षिण चीन सागर चीन के विस्तारवादी मंसूबों की पहली पसंद मालूम पड़ता है, जहां लगभग 250 छोटे-बड़े द्वीप हैं।

प्रशांत महासागर में सिंगापुर और मलक्का की खाड़ी से लेकर ताइवान की खाड़ी तक का यह क्षेत्र विश्व का तीसरा सबसे बड़ा शिपिंग ट्रांजिट मार्ग है जिसकी तलछटी में तेल और गैसों के विशाल भंडार हैं। इसलिए दक्षिण चीन सागर की आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामरिक महत्ता भी है। इसके जरिये चीन ताइवान द्वीप, पूर्वी वियतनाम और कंबोडिया, पश्चिमी फिलीपींस, मलय प्रायद्वीप के पूर्वी भाग और सुमात्रा से लेकर मलक्का जलडमरूमध्य के पश्चिम तक अपनी आक्रामकता को विस्तार देना चाहता है।

प्रशांत महासागर
प्रशांत महासागर

 

इसके कई हिस्सों पर वो अपना दावा भी जताता है। उसने अंतरराष्ट्रीय मानकों को धता बताते हुए  नाइन डैश लाइन के जरिये दक्षिण चीन सागर अपना दावा भी प्रस्तुत किया है। हालांकि वियतनाम और फिलीपींस जब इसके विरुद्ध हेग स्थित ‘परमानेंट कोर्ट आफ आर्बिट्रेशन’ गए तो उसने दक्षिण चीन सागर पर चीन के ऐतिहासिक अधिकार के दावे को खारिज करते हुए ‘नाइन-डैश लाइन’ को भी विधिक आधार पर अस्वीकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि चीन बड़े पैमाने पर भूमि संशोधन एवं निर्माण तथा कृत्रिम द्वीप बनाकर सामुद्रिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कोरल रीफ क्षेत्र में पारिस्थितिकी संतुलन बिगाड़ रहा है।

यह अलग बात है कि चीन ने इसे अदालती ढोंग कहा और उसके निर्णय को मानने से इन्कार कर दिया। शेष वैश्विक शक्तियां, फिर वह चाहे अमेरिका हो या जापान या यूरोपीय यूनियन, सभी मौन हो गईं। जहां तक भारत का प्रश्न है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शी चिनफिंग को कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पुनः महासचिव चुने जाने के बाद बधाई नहीं दी गई। यही नहीं, वैश्विक मंचों पर वे शी चिनफिंग को महत्व देते हुए नहीं दिख रहे।

शंघाई सहयोग संगठन के समरकंद शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति चिनफिंग का गलवन संघर्ष के बाद पहली बार आमने-सामने होना, लेकिन बातचीत न करना, बहुत कुछ कहता है। हालांकि अक्टूबर 2022 में शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मुद्दे पर आए प्रस्ताव पर भारत ने चीन के विरुद्ध न जाने का निर्णय लिया था। जबकि फरवरी 2022 में म्यूनिख सिक्योरिटी समिट में विदेश मंत्री एस. जयशंकर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि चीन के सीमा समझौतों के उल्लंघन के बाद भारत और चीन के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

यानी भारत और चीन के बीच बहुत कुछ असामान्य है तो कुछ-कुछ अनुकूलता और प्रतिकूलता के बीच संतुलन भी। फिर हम चीन को किस नजरिये से देखें, साझेदार, प्रतियोगी अथवा व्यवस्थागत प्रतिद्वंद्वी? वैसे दोनों देश इलाके में वर्चस्व के लिए प्रतिद्वंद्वी हैं तो कारोबार की दृष्टि से प्रतियोगी और कुछ अर्थों में साझेदार भी।

 

 

 

 

 

 

 

 

News On Joshimath : जोशीमठ पर समाचार।

क्यों धस रहा है जोशीमठ।
News On Joshimath : जोशीमठ पर समाचार। क्यों धस रहा है जोशीमठ।

 

 

 

 

Related

← Previous Post
Next Post →

You can search any Here !

Categories

  • Fashion (14)
  • Food Recipes (35)
  • Health Beauty Tips (219)
  • Lifestyle (14)
  • News (25)
  • Tech (16)
  • Tips Tricks (38)
  • Travel (13)
  • करंट अफेयर्स (208)
  • घरेलु नुस्ख़ें (29)
  • जीके Question (218)
  • धर्म और विज्ञान (31)
  • फैशन (58)
  • भक्ति (29)
  • मनोरंजन (18)

Recent Posts

  • दिन में काम के दौरान नींद आती है क्या करे? – Power nap Secret and Benifits April 25, 2024
  • चैत्र नवरात्री के व्रत के कुछ खाश नियम – Some Important Facts about Chaitra Navratri April 8, 2024
  • आलू पकौड़ा कैसे बनाये : Aloo Pakoda Recipe April 8, 2024
  • Ram Lala: कृष्ण शैली में मूर्ति, श्यामल रंग, आभामंडल में दशावतार, जानें रामलला की मूर्ति की विशेषताएं- top news with 5 popular Facts January 21, 2024
  • Best 5G Mobile Phones Under 15,000 in India January 20, 2024
  • आईएएस (IAS) अफसर कैसे बने – Full Process of Becoming an IAS Officer January 13, 2024

Older Posts

  • April 2024 (3)
  • January 2024 (5)
  • December 2023 (38)
  • November 2023 (8)
  • October 2023 (9)
  • September 2023 (19)
  • August 2023 (44)
  • July 2023 (51)
  • June 2023 (43)
  • May 2023 (53)
  • April 2023 (87)
  • March 2023 (169)
  • February 2023 (234)
  • January 2023 (122)
  • December 2022 (2)
  • November 2022 (1)
  • August 2016 (5)
  • July 2016 (27)
  • April 2016 (9)

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • जीके Question
  • Health Beauty Tips
  • करंट अफेयर्स
  • Privacy
  • Custom Home
Hindi GupSup

Contact us:

Mo : 9979 2020 49

9, Surbhi Complex, Isanpur, Ahmedabad, Gujarat 382443.

Mail : support@hindigupsup.in

Recent Comments

    Latest Post

    • दिन में काम के दौरान नींद आती है क्या करे? – Power nap Secret and BenifitsApril 25, 2024
    • चैत्र नवरात्री के व्रत के कुछ खाश नियम – Some Important Facts about Chaitra NavratriApril 8, 2024
    • आलू पकौड़ा कैसे बनाये : Aloo Pakoda RecipeApril 8, 2024
    • Ram Lala: कृष्ण शैली में मूर्ति, श्यामल रंग, आभामंडल में दशावतार, जानें रामलला की मूर्ति की विशेषताएं- top news with 5 popular FactsJanuary 21, 2024
    • Best 5G Mobile Phones Under 15,000 in IndiaJanuary 20, 2024

    Copyright © 2025 Hindi GupSup | Powered by Astra WordPress Theme

    Scroll to Top
     

    Loading Comments...
     

    You must be logged in to post a comment.