‘पठान’, 8वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, 700 करोड़ कमाने की ओर:-
शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी पठान के 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। पठान का जोरदार कलेक्शन जारी है। पठान का 8वें दिन का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 18 करोड़ रुपये हो सकता है। लगातार 8 दिन से फिल्म नॉनस्टॉप कलेक्शन कर रही है। पठान ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड मार्केट में 634 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

‘पठान’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8 – Pathaan Box Office Collection Day 8
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की बरसात कर दी है। लगातार 8 दिन से फिल्म नॉनस्टॉप कलेक्शन कर रही है। शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी पठान के 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पठान ने बुधवार को भी डबल डिजिट में कमाई कर इतिहास रचा है।
‘पठान’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8:-
पठान का 8वें दिन का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 18 करोड़ रुपये हो सकता है। पठान के हिंदी वर्जन (Hindi version) ने बुधवार (पहले दिन) को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.50 करोड़, रविवार को 58.50 करोड़, सोमवार को 25.50 करोड़, मंगलवार को 22 करोड़ कमाए। अब बुधवार को भी मूवी का कलेक्शन जारी है। शाहरुख-दीपिका स्टारर मूवी का 8 दिनों का इंडिया कलेक्शन 348.25 करोड़ हो गया है।
वर्ल्डवाइड 700 करोड़ कमाने की ओर पठान:-
इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने के बाद पठान ने अपनी पहले हफ्ते की कमाई से भी रिकॉर्ड तोड़ा है। पठान वर्ल्डवाइड 634 का ग्रॉस कलेक्शन कर पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। पठान की सफलता का परचम हर दिन लहरा रहा है। किंग खान की मूवी ब्लॉकबस्टर है। पठान से किंग खान ने साबित कर दिया है कि वे रियल में बॉक्स ऑफिस किंग हैं।
पठान ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड मार्केट में 634 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सेकंड वीकेंड तक पठान आसानी से वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। पठान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पठान शाहरुख खान की ही कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ चुकी है। पठान ने यशराज बैनर की स्पाई एंटरटेनर वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन (317.91 करोड़) को 7 दिनों में पछाड़ दिया है।