डॉक्टर सुमेधा शर्मा की उसके बॉयफ्रेंड ने की हत्या – Sumedha Sharma Murder Case

Sumedha Sharma Murder Case:

जम्मू में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला डॉक्टर को उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है साथ ही केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आये दिन इस प्रकार की घटना सामने आ रही है। ये घटना भी सबको हैरान कर देने वाली है। जानते है इस घटना का पूरा मामला क्या है?

डॉक्टर सुमेधा शर्मा की उसके बॉयफ्रेंड ने की हत्या – Sumedha Sharma Murder Case

 डॉक्टर सुमेधा शर्मा की उसके बॉयफ्रेंड ने की हत्या - Sumedha Sharma Murder Case
Sumedha Sharma Murder Case

महिला डॉक्टर सुमेधा शर्मा की जम्मू में उसके बॉयफ्रेंड जौहर गनई ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के लिए किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू का इस्तेमाल किया गया। आरोपी ने खुद भी खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिसमें वह घायल हो गया है। फिलहाल घायल को जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना का पता तब चला जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया। दरअसल, पुलिस को बताया कि गया कि जौहर गनई ने एक फेसबुक पर पोस्ट लिखा है कि वह कुछ निजी कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर स्थित जौहर के घर गई पर घर का गेट बाहर से बंद था। पुलिस घर में घुसी, जहां महिला डॉक्टर सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि आरोपी के पेट में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

चाकू लगने से घायल जौहर गनई –

Sumedha Sharma Murder Case

पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। आरोपी शख्स की हालत गंभीर है और सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

जौहर और सुमेधा एक ही कॉलेज से पढ़े –

सूत्रों का कहना है कि मृतका सुमेधा शर्मा और आरोपी जौहर के बीच प्रेम संबंध थे। उन्होंने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) किया था। अब सुमेधा शर्मा जम्मू-कश्मीर के बाहर एक कॉलेज से एमडीएस (MDS) कर रही थी।

Sumedha Sharma Murder Case

होली पर जौहर के घर गई थी सुमेधा –

सुमेधा होली की छुट्टी पर जम्मू आई हुई थी और 7 मार्च को वह जानीपुर में अपने प्रेमी जौहर के घर गई, जहां दोनों के बीच किसी मुद्दे पर लड़ाई हुई और उस दौरान जौहर ने किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू से सुमेधा की हत्या कर दी और फिर उसी चाकू से आत्महत्या करने की भी कोशिश की।

पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है और अभी इस मामले में और जानकारी सामने आनी बाकी है। फिलहाल आरोपी और मृतका दोनों के परिजन मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

 

 

 

 

Read more:-

 

अक्षय कुमार की यूरोप में तीन फिल्में – Akshay Kumar’s 3 new movie shoots in Europe

Akshay Kumar’s 3 new movie shoots in Europe

Comments are closed.

Exit mobile version