आंखों के लिए बेहतरीन काजल – Top 6 Best Kajal List for eyes

Top 6 Best Kajal List for eyes: जब भी आप मेकअप करती हैं तो पूरा मेकअप होने के बाद भी आपको अधूरा सा जरूर महसूस होता होगा। ऐसा आपको तब तक लगता है, जब तक आप अपनी आंखों में काजल नहीं लगा लेती। जी हां दोस्तों, काजल को मेकअप के लिए बहुत ज़रूरी माना जाता है। यह आपकी आंखों को खूबसूरत दिखाने में अपनी एक अहम भूमिका निभाता है। यदि आप चेहरे पर कोई भी मेकअप ना करें और सिर्फ काजल लगा लें तो यह भी आपको एक अलग और खास लुक देता है। आप शादी में जाएं, पार्टी में जाएं या फिर पार्टनर के साथ डेट पर जाएं। काजल सामने वाले को आकर्षित (Attract) करने में आपकी काफी मदद करता है।

Top 6 Best Kajal List for eyes

आंखों को बिना खूबसूरत बनाए कोई भी मेकअप पूरा नहीं होता है। वहीं, इस काम में काजल एक अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि यह आंखों को आकर्षक बनाने का काम करता है। काजल एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो बिना किसी अन्य प्रोडक्ट की मदद से भी चेहरे को एक पिक्चर परफेक्ट लुक दे सकता है। जरूरत है तो बस अपनी आंखों के अनुसार सबसे अच्छे काजल की। बाजार में काजल के कई ब्रांड मौजूद हैं, जो अपने काजल को बेस्ट काजल बताते हैं। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए के इस Post में हम लाए हैं 5 बेहतरीन काजल के नाम। साथ ही इस लेख में सबसे अच्छे काजल के गुण-अवगुण भी बताए गए हैं, ताकि आप अपने लिए सबसे अच्छा काजल चुन पाएं।

आंखों के लिए बेहतरीन काजल – 6 Best Kajal for eyes

1. लैक्मे आइकॉनिक काजल

अपनी आंखों को 90 के दशक की हीरोइन की तरह एक आइकॉनिक लुक देने के लिए आप लैक्मे के इस बेहतरीन काजल का उपयोग कर सकती हैं। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह काजल 22 घंटों तक टिका रह सकता है। खास बात यह है कि यह काजल ब्लैक के अलावा भी चार बेहतरीन शेड्स में उपलब्ध है। वहीं, इसका उपयोग दो तरह से यानी निचली और ऊपरी वाटर-लाइन पर करके आप अपनी आंखों को एक स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

आंखों के लिए बेहतरीन काजल - Top 6 Best Kajal List for eyes
Top 6 Best Kajal List for eyes

गुण :

स्मज प्रूफ होने के कारण जल्दी फैलता नहीं है।
वाटर प्रूफ है।
त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) द्वारा टेस्टेड है।
इसका उपयोग निचली और ऊपरी वाटरलाइन, दोनों पर किया जा सकता है।
गहरा काला रंग दे सकता है।
शार्प करने की जरूरत नहीं है।
बजट में है।

अवगुण :

कंपनी के दावे के अनुसार 22 घंटों तक नहीं टिकता।
एक स्ट्रोक में गहरा रंग नही दे पाता।

2. प्लम नेचरस्टूडियो ऑल-डे-वियर कोह्ल काजल

प्लम द्वारा बनाया गया यह काजल एक काजल-कम-पेंसिल है। इसकी निर्माता कंपनी के अनुसार यह काजल अरंडी के तेल, राइस ब्रान और विटामिन-ई के गुणों से युक्त है। माना जाता है कि ये गुण इस काजल को हाइड्रेटिंग और आंखों के लिए सुरक्षित बनाने काम करते हैं। कंपनी का दावा यह भी है कि एक बार लगाने के बाद यह लगभग 12 घंटों तक आंखों पर टिका रहता है।

आंखों के लिए बेहतरीन काजल - Top 6 Best Kajal List for eyes
Top 6 Best Kajal List for eyes

गुण :

सभी तरह की आंखों के लिए उपयोगी है।
लेंस के साथ भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
100 प्रतिशत वीगन है।
पैराबेंस जैसे केमिकल से मुक्त है।
जानवरों पर टेस्ट नहीं किया गया है।
स्मज प्रूफ और वाटर प्रूफ है।
जेल बेस्ड फॉर्मूला से बनाया गया है।
आंखों के विशेषज्ञ (Ophthalmologist) द्वारा टेस्टेड है।
इसे शार्प करने के लिए प्लम का शार्पनर साथ में आता है।

इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक (Click) करें।

3. लॉरियल पेरिस काजल मैजिक

लॉरियल पेरिस के भरोसे के साथ आने वाला यह काजल आपकी आंखों को आकर्षक बनाने काम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह काजल विटामिन-ई, कोको बटर, जैतून के तेल और विटामिन-सी से युक्त है, जिस कारण यह आंखों के लिए सुरक्षित माना जा सकता है। वहीं, इसका उपयोग ऊपरी और निचली वाटरलाइन पर आसानी से किया जा सकता है और यह पूरे दिन टिका रह सकता है।

आंखों के लिए बेहतरीन काजल - Top 6 Best Kajal List for eyes
Top 6 Best Kajal List for eyes

गुण :

संवेदनशील आंखों के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
लेंस के साथ भी उपयोग किया जा सकता है।
एक स्ट्रोक में गहरा काला रंग दे सकता है।
स्मज प्रूफ है, जिस कारण आसानी से फैलता नहीं है।
वाटर प्रूफ है।
स्मूद क्रीमी टेक्सचर है।

अवगुण : – महंगा है।

4. मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल, सुपर ब्लैक

बेस्ट काजल की अपनी लिस्ट में आप मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल, सुपर ब्लैक का नाम भी शामिल कर सकते हैं। इस कंपनी के अनुसार, यह अन्य काजलों की तुलना में एक बार में दोगुना गहरा काला रंग दे सकता है। कंपनी का कहना यह भी है कि एक बार लगाने के बाद यह 36 घंटों तक टिका रह सकता है

आंखों के लिए बेहतरीन काजल - Top 6 Best Kajal List for eyes
Top 6 Best Kajal List for eyes

गुण :

स्मज प्रूफ और वाटर प्रूफ है।
एक स्ट्रोक में गहरा काला रंग दे सकता है।
स्मूद फिनिश दे सकता है।
आईलाइनर की तरह भी उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण :

महंगा है।
आंखों पर ड्राई हो सकता है।

5. हिमालया हर्बल्स काजल

हिमालया को एक हर्बल ब्रांड माना जाता है, जो अपने प्रोडक्ट्स को बनाने में प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करता है। इस हर्बल काजल को भी खास प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया है। बताया जाता है कि इसे बनाने में दमास्क रोज, त्रिफला, बादाम तेल और अरंडी के तेल का उपयोग किया गया है। ये सभी तत्व आंखों में ठंडक बनाए रखने और पोषण पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

आंखों के लिए बेहतरीन काजल - Top 6 Best Kajal List for eyes
Top 6 Best Kajal List for eyes

गुण :

प्राकृतिक सामग्री से बना है।
बजट में है।
लगाने में स्मूद है।
आंखों में किसी तरह की जलन पैदा नहीं करता है।
सभी तरह की आंखों के लिए उपयोगी है।
एंटीएजिंग गुणों से समृद्ध है।
बजट मे है।

अवगुण :

आसानी से फैल जाता है।
वाटर प्रूफ नहीं है।

6. एली 18 आई ड्रामा काजल

आंखों को एक बोल्ड लुक देने के लिए एली 18 आई ड्रामा काजल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पेंसिल के आकार में आने वाला यह काजल आपकी ऊपरी और निचली वाटरलाइन को गहरा काला रंग देकर, आंखों को पूरे दिन फ्रेश दिखने में मदद कर सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी की मानें तो यह पूरे 12 घंटों तक बिना फैले आंखों पर टिक सकता है।

आंखों के लिए बेहतरीन काजल - Top 6 Best Kajal List for eyes
Top 6 Best Kajal List for eyes

गुण :

वाटरप्रूफ होने के कारण पानी और पसीने से नहीं धुलता।
स्मज प्रूफ है, जिससे यह आसानी से आंखों के नीचे नहीं फैलता।
आंखों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो सकता है।
बजट में है।
गहरा काला रंग दे सकता है।

 

Read More:

बेस्ट फाउंडेशन लिस्ट – Top 5 Foundation for Best Finish

आंखों के लिए बेहतरीन काजल - Top 6 Best Kajal List for eyes
Top 5 Foundation for Best Finish

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top