You are currently viewing क्या है pigmentation आइए यहां हम जानते हैं। केसे करे उसे घर पर ही ठीक।

क्या है pigmentation आइए यहां हम जानते हैं। केसे करे उसे घर पर ही ठीक।

हर व्यक्ति खूबसूरत त्वचा की चाहत रखता है लेकिन त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण कई बार ऐसा नहीं हो पाता। जीवन में कई बार अनेक कारणों से त्वचा संबंधित बीमारियां हो जाती हैं। इन्हीं में पिग्मेंटेशन (झाइयां) त्वचा में होने वाली एक प्रमुख समस्या है। पिग्मेंटेशन (झाइयां) सामान्य रूप से सिर, गाल एवं आँखों के नीचे की जगह पर होता है। पिग्मेंटेशन के कारण त्वचा का रंग सामान्य से अलग हो जाता है। पिग्मेंटेशन की समस्या में त्वचा का रंग सामान्य से हल्का या गहरा हो जाता है।

कई बार पिग्मेंटेशन (रंजकता) की वज से व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आ जाती है, लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घरेलू उपचार (home remedies for pigmentation) द्वारा ही पिग्मेंटेशन का इलाज कर सकते हैं। यहां पिग्मेंटेशन (रंजकता) के घरेलू उपचार की पूरी जानकारी दी जा रही है।
pigmentaion

पिगमेंटेशन क्या है ? (झाइयां)

पिग्मेंटेशन (झाइयां) की समस्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक पाई जाती है। विशेषकर 25–50 वर्ष की महिलाओं में यह समस्या अधिक होती है। इसका कारण उनके द्वारा गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन एवं हार्मोनल असंतुलन होता है।

पिगमेंटेशन (रंजकता) त्वचा में मेलानिन के स्तर के बढ़ने से होता है। मेलानिन नामक तत्व मेलानासाइट्स से बनता है। मेलानिन वह घटक है जो त्वचा की ऊपरी परत में मौजूद रहता है। इसका मुख्य काम सूर्य की तेज किरणों से आने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा की सुरक्षा करना है। यह त्वचा की सुरक्षा के लिए एक कवच के रूप में काम करता है। जब इन मेलानिन तत्वों की मात्रा अधिक हो जाती है तो गहरे रंग की त्वचा (Dark skin) और धब्बेदार त्वचा (Patchy skin) की समस्या हो जाती है।

पिगमेंटेशन के प्रकार 

पिग्मेंटेशन की समस्या किसी चोट, घाव या मुहाँसों के बाद (Post inflammatory Hyperpigmentaion or Post inflamnatory Hypopigmentation) भी देखी जाती है जब त्वचा का रंग का सामान्य से गहरा या हल्का हो जाता है। इसे ठीक होने में ज्यादा समय लगता है। पिग्मेंटेशन दो प्रकार का होता है-

हाइपरपिग्मेंटेशन (Hyperpigmentaion) – त्वचा का रंग सामान्य से गहरा होना। इसमें त्वचा पर झाइयाँ तथा मुहाँसे के बाद होने वाले काले धब्बे पड़ जाते हैं। यह मुख्य रूप से सिर एवं गालों वाले हिस्से पर पाए जाते हैं।

हाइपोपिग्मेंटेशन (Hypopigmentation) – त्वचा का रंग सामान्य से हल्का होना। इसमें त्वचा का रंग कहीं-कहीं पर सामान्य से हल्का प्रतीत होता है। यह गंभीर बीमारी सफेद दाग भी हो सकता है। कई बार यह कोई रोग न होकर बच्चों में सामान्य रूप से भी हो जाता है जैसे- पेट में कीड़े होने या आहार में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी हो सकता है।

पिगमेंटेशन के कारण :

अधिक देर तक धूप में रहने से सूजन की अल्ट्रावायॅलेट किरणें त्वचा को नुकसान पहुँचाती हैं।

पोषक तत्वों से रहित आहार लेना। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

केमिकल युक्त उत्पादों का त्वचा पर लम्बे समय तक प्रयोग करना।

महिलाओं में यह सबसे ज्यादा हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है।

अधिक समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से झाइयों के रूप में चेहरे पर पिग्मेंटेशन हो जाता है।

कई बार मुहाँसे होने के बाद उनके दाग-धब्बों के कारण पिग्मेंटेशन हो जाता है और काले धब्बे पड़ जाते हैं।

महिलाओं में रजोनिवृति (Menopause) के समय मतलब मासिक धर्म बंद होने के पहले पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है।

अधिक तर देखा गया है जो महिलाए ब्लीच फेशियल करती है उन्हे यह दिक्कत अक्सर देखी गई है

पिगमेंटेशन के लिए घरेलू उपचार:- 

पिगमेंटेशन की समस्या के लिए आप ये घरेलू उपाय कर सकते हैंः-

गाजर के प्रयोग से पिगमेंटेशन की समस्या का उपचार 

गाजर को कद्दूकस करके उसमें मुल्तानी मिट्टी डाल कर मिला लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएँ। इसे त्वचा पर बीस मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। ऐसा सप्ताह में एक बार करें।

आलू से पिगमेंटेशन का इलाज

आलू का रस निकाल कर रंजित त्वचा पर लगाएँ और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।

पिगमेंटेशन (रंजकता) की समस्या के लिए करें तुलसी का प्रयोग

5–7 तुलसी के पत्तों को पीस कर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएँ और त्वचा पर लगाएँ, सूख जाने पर इसे ठण्डे पानी से धो लें। यह Hyperpigmentaion में बहुत लाभदायक है।

प्याज दिलाता है पिगमेंटेशन से छुटकारा

लाल प्याज पिग्मेंटेशन की समस्या में बहुत लाभदायक होता है। प्याज के एक टुकड़े को काटकर या उसका रस निकालकर झाइयों और धब्बों वाली जगह पर लगाएँ। करीब दस मिनट रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

एलोवेरा दिलाता है पिगमेंटेशन से छुटकारा

एलोवेरा पिग्मेंटेड त्वचा के लिए जादुई औषधि है। ताजा एलोवेरा का गूदा निकालकर चेहरे पर 5–7 मिनट मालिश करें और सूखने पर ठण्डे पानी से धो लें।

और पढ़ें: एलोवेरा के औषधीय गुण

हल्दी दिलाती है पिगमेंटेशन से छुटकारा

1 चम्मच हल्दी पाउड़र को नींबू रस में मिला दें इसे प्रभावित भाग पर लगाएँँ 20 मिनट के बाद ठण्ड़े पानी के साथ धो लें। दिन में एक बार इस प्रक्रिया को करें।

मैनशिल, लोध्र, दोनों हल्दी, सरसों सममात्रा में लेकर पानी में पीसकर लेप तैयार करके 20 मिनट तक लेप लगे रहने से बाद में धो लें, इससे सांवलापन दूर हो जाता है।

सरसों से पिग्मेंटेशन की समस्या का उपचार

सरसों और तिल, यवक्षार के साथ पीसकर लेप करने से कालापन दूर हो जाता है।

 

Leave a Reply