You are currently viewing मुंबई की फेमस डिशेज – 10 Famous Dishes of Mumbai

मुंबई की फेमस डिशेज – 10 Famous Dishes of Mumbai

अगर हम मुंबई की दो सबसे प्रसिद्ध चीजों की बात करें, जिसके लिए ये शहर इतना मशहूर है तो वो है सबसे पहला बॉलीवुड और दूसरा है यहां का टेस्टी स्ट्रीट फूड। शहर भर में आप हर गली, फुटपाथ पर, या स्कूलों और कार्यलयों के पास फूड स्टॉल लगे हुए देख सकते हैं। मुंबई के स्ट्रीट फूड की सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसकी तारीफ होती है। मुंबई में आपको न सिर्फ लो से हाई लेवल तक हर तरह के व्यंजन खाने को मिल जाएंगे।

10 Famous Dishes of Mumbai

मुंबई यानि सपनों का शहर। यहां लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं, काम ढूंढने आते हैं। कई लोग यहां अपनी मेहनत से नाम बना भी चुके हैं, जिनके किस्से आप और हम अक्सर सुनते ही रहते हैं। लेकिन मुम्बई काम के साथ-साथ वड़ा पाव के लिए भी बहुत पॉपुलर है। अब आप कहेंगी हां, मुम्बई में वड़ा पाव के अलावा और कुछ खास खाने को होगा ही नहीं। तो आपको बता दें, कि ये सिर्फ आपके मन का भ्रम है। इस शहर में वड़ा पाव के अलावा भी कई और लाजवाब खाने की चीज़े मौजूद हैं, जिन्हें एक बार तो खाना बनता है।

मुंबई की फेमस डिशेज – 10 Famous Dishes of Mumbai

 1.वड़ा पाव – Vada Pav

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

वड़ा पाव मुंबई के सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। हालांकि आपको ये डिश किसी भी रेस्टोरेंट के मेन्यू में देखने को मिल जाएगी, लेकिन वड़ा पाव खाने का सबसे अच्छा अनुभव आपको स्ट्रीट फूड स्टॉल में ही मिल सकता है। वड़ा मूल रूप से एक आलू की पैटी है, जिसे बेसन के साथ डीप फ्राई किया जाता है। इसे तीखी-मीठी चटनी (सॉस) और ब्रेड के साथ सर्व किया जाता है। आपको मुंबई में 10 रुपए में वड़ा पाव कहीं भी खाने को मिल जाएगा।

 2.मिसल पाव – Misal Pav

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

मिसल पाव मुख्य रूप से पुणे से आता है और यह करी हुई दाल का मिश्रण है, जिसके ऊपर आलू, पोहा चिवड़ा, प्याज और टमाटर से बनी भाजी डाली जाती है। यह मुंबई के सबसे गर्म और मसालेदार स्ट्रीट फूड में से एक है जिसे पाव और दही के साथ खाया जाता है। अगर आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं लेकिन स्ट्रीट फूड पसंद करते हैं, तो मिसल पाव आपके साथ है।

 3.पाव भाजी – Pav Bhaji

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

मुंबई के स्ट्रीट फूड्स की एक और मशहूर डिश है पाव-भाजी। आलू, गोभी, मटर, गाजर, प्याज और टमाटर से मिलकर बनने वाली भाजी को मक्खन लगे पाव के साथ परोसा जाता है। भाजी में ऊपर से डाला जाने वाला मक्खन इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का काम करता है।

 4.बटाटा वड़ा – Batata vada

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

बटाटा वड़ा को भारत के अन्य हिस्सों में आलू बोंडा के नाम से भी जाना जाता है, यह भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है मुंबई जिसमें गहरे तले हुए चने के आटे के साथ लेपित आलू की पैटी शामिल है। नमक, हल्दी, और लाल मिर्च पाउडर का मसाला डाला जाता है और हरी चटनी और तली हुई मिर्च के साथ परोसा जाता है। मूल रूप से, यह मुंबईया शैली में बनाया गया एक मसला हुआ आलू पकोड़ा है जिसे आपको पसंद करना चाहिए।

5.मुंबई का कबाब – Kebabs in Mumbai

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

जब नॉन वेज खाने की बात आती है, तो मुंबई में कबाब से ज्यादा लोकप्रिय कोई और व्यंजन नहीं है। चाहे वह किसी रेस्तरां में हो या किसी स्टॉल में हो कबाब मुंबई के नॉन वेज लवर्स के बीच सबसे पसंदीदा है। मोहम्मद अली रोड, कोलाबा, जोगेश्वरी वेस्ट और बांद्रा स्टेशन की कई जगहों में आपको कबाब के कई विकल्प देखने को मिल जाएंगे। चिकन और मटन में उपलब्ध कबाब को आमतौर पर मसालेदार पुदीने की चटनी और प्याज के साथ परोसा जाता है।

 6.भेलपुरी और सेवपुरी – Bhelpuri and sevpuri

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

मुंबई में वेजिटेरियन्स डिश में शामिल भेलपुरी और सेवपुरी भी बहुत ही पॉप्युलर स्ट्रीट फूड है। भेलपुरी, मराठी चाट की वैराइटी है जिसे चिवड़े, सब्जियों और इमली की खट्टी चटनी के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। वहीं सेवपुरी छोटे-छोटे आलू, प्याज, इमली-हरी मिर्च-लहसुन की चटनी के साथ बनाया जाता है जिसे ऊपर से सेव, फ्राइड नूडल्स, कच्चे आम, नींबू के रस और चाट मसाले के साथ टेस्टी बनाया जाता है।

 7.बाॅम्बे सैंडविच – Bombay Sandwich

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

बाॅम्बे सैंडविच, यह एक ग्रिल्ड सैंडविच है। इसमें ढेर सारा मक्खन, हरे धनिए की चटनी, उबले मैश किए आलू, खीरा और टमाटर की स्लाइस होती है। इन सबको लेयर में ब्रेड पर लगाया जाता है और फिर मक्खन में करारा सेंक कर बनता है ‘बाॅम्बे ग्रिल्ड सैंडविच’। आप इस शहर की किसी भी दुकान पर चले जाइए, आपके सैंडविच के ऑर्डर पर आपको यही लजीज़ सैंडविच मिलेगा, वो भी बेहद आकर्षक दामों में!

 8.चाइनीज भेल – Chinese Bhel

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

चाइनीज भेल भी मुंबई के सबसे फेमस फूड में से एक है। हालांकि, शायद आप इसके नाम से थोड़ा सा कंफ्यूज होंगे? तो आपकी कंफ्यूजन दूर करने के लिए बता दें कि यह नूडल्स और कुछ सब्जियों और मसालों को मिश्रण हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत के लोगों को यह फूड मुंबई वालों की देन है। बता दें कि चाइनीज भेल में नूडल्स को फ्राई किया जाता है और फिर इसमें प्याज, टमाटर मिर्च और शेजवान सॉस डालकर बनाया जाता है। चाइनीज भेल खूब चटपटी होती है अगर आपको चटपटा खाना पसंद है तो आपको यह जरूर ट्राई करना चाहिए।

 9.फ्रैंकी – Frankie

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

फ्रैंकी मुंबई का एक मशहूर स्ट्रीट फूड है। यह एक जूसी नान जैसी रोटी होती है जिस पर अंडे की एक परत चढ़ी होती है और इसके अंदर मटन या चिकन की स्टफिंग की जाती है। वेजिटेरियन फ्रैंकी में अंडे की कोटिंग नहीं की जाती है और अंदर की स्टफिंग भी आलू या पनीर की होती है। यह मुंबई का एक ऐसा मील है जो आप राह चलते, लोकल ट्रेन में, सुबह के नाश्ते में या रात के खाने में, कैसे भी खा सकते हैं।

 10.कांदा पोहा – Kanda Poha

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 Famous Dishes of Mumbai

ये एक पॉप्युलर स्नैक्स है। मुंबई में प्याज को कांदा कहा जाता है और चिवड़े को पोहा, जिसे छोटे-छोटे आलू, हरी मिर्च और काबुली चने को मिक्स कर बनाया जाता है। जायके को बढ़ाने के लिए सरसों, करी पत्ते से छौंक लगाते हैं। हरी धनिया और नींबू के रस के साथ सर्व किया जाता है।

 

 

 

Read More:

सपनों की नगरी मुंबई – 10 places to visit in Mumbai

मुंबई की फेमस डिशेज - 10 Famous Dishes of Mumbai
10 places to visit in Mumbai

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply