You are currently viewing सपनों की नगरी मुंबई – 10 places to visit in Mumbai

सपनों की नगरी मुंबई – 10 places to visit in Mumbai

इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको सपनों की नगरी मुंबई के बारे में जानकारी देने वाली हूं। अगर आप मुंबई घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप मेरे द्वारा बताए गए इन पर्यटन स्थलों का विजिट जरूर करें। मेरे द्वारा बताए गए मुंबई के 10 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को विजिट करने भारत के अलावा विदेशी पर्यटक भी आते हैं। आइए जानते हैं सपनों की नगरी मुंबई के बारे में।

10 places to visit in Mumbai

मुंबई में कई पर्यटन स्थल है जहां पर्यटकों की हमेशा भीड़ उमड़ी रही है। मुंबई शहर के अधिकतर हिस्से में आप लोगों की भीड़ से नहीं बच सकेंगे। लेकिन अगर आप छुट्टी लेकर मुंबई में अच्छी जगह घूमना चाहते हैं तो मुंबई के इन प्रमुख स्थानों पर घूम सकते हैं। मुंबई के ये शानदार पर्यटक स्थल सबसे ज्यादा ट्रैवलर्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए भले ही ये आम जगह हैं लेकिन नए लोगों के लिए मुंबई घूमने के सबसे अच्छे स्थान हैं।

सपनों की नगरी मुंबई – 10 places to visit in Mumbai

 1.गेटवे ऑफ इंडिया – Gateway of India

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

मुंबई में घूमने की जगह में gateway of india फर्स्ट नंबर पर आता है यहां पर आ कर आप समुद्र का बहुत ही शानदार नजारा देख सकते हो। समुद्र के किनारे पर पास में ही प्रसिद्ध ताज होटल भी है वहा पर आप समुद्र और ताज होटल के आप पास अच्छी फोटो ग्राफी भी के सकते हो।गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण जॉर्ज पंचम और रानी मेरी के भारत आने पर 1924 में ब्रिटिश राज में करवाया गया था। यह हिन्दू मुस्लिम एकता का अद्भुत प्रतीक है। यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते हो।

 2.मरीन ड्राइव – Marine Drive

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

मुंबई में मरीन ड्राइव 6 मार्ग वाली सड़क है। शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही अच्छा देखने लायक होता है। मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित यह सी आकार की सड़क नरीमन प्वाइंट ओर बाबुलनाथ को जोड़ती है। ताड़ के पेड़ों से गिरा मरीन ड्राइव बहुत ही खूबसूरत गुमने लायक जगह है। इसकी सुंदरता रात के समय बहुत खूबसूरत लगती है ऐसा लगता है जैसे मानो किसी महारानी के गले का हार हो लाइटिंग की वजह से इसलिए इसको क्वीन नेकलेस कहा जाता है। मरीन ड्राइव 4 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

 3.श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर – Shri Siddhi Vinayak Ganapati Temple

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
सपनों की नगरी मुंबई – 10 places to visit in Mumbai

मुंबई में स्थित गणेश जी का मंदिर भारत के सबसे व्यस्त मंदिरों में से एक है, जहां हर साल करोड़ों लोग गणेश जी के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। इस मंदिर का नाम भारत के सबसे अमीर मंदिरों में भी शुमार है, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने के दौरान काफी ज्यादा दान करते हैं। माना जाता है कि यहां पर आने वाले किसी के श्रद्धालु को गणेश जी खाली नहीं जाने देते हैं।

 4.चौपाटी और जुहू बीच – Chowpatty and Juhu Beach

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

मुंबई शहर समुद्र के किनारे बसा है। सैर-सपाटे के लिहाज से मुंबई के बीच, यानी समुद्र तट सबसे अच्छे पर्यटन स्थल हैं। दूर तक फैली रेत, अरब सागर का पानी, समुद्र और आकाश के मिलन का शानदार नजारा और शाम के समय बेहद मनभावन सूर्यास्त का दृश्य वाकई बेहद खास है। समुद्र के किनारे आराम फरमाने का आनंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है और चमचमाते समुद्र का पानी देखने लायक होता है। अवश्य घूमने वाली जगह की सूची में चौपाटी और जुहू बीच सबसे ऊपर है। मरीन ड्राइव के नजदीक स्थित ‘चौपाटी’ (गिरगाँव) बीच मुंबई के सबसे व्यस्त समुद्र तटों में से एक है, और यहाँ मिलने वाले अलग-अलग तरह के स्थानीय व्यंजन बेहद लजीज़ होते हैं। जुहू बीच की बात की जाए, तो यह मुंबई में सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाला समुद्र तट है। इसकी लंबाई 6 किमी है और इस तरह यह मुंबई का सबसे लंबा बीच है।

 5.विक्टोरिया टर्मिनस – Victoria Terminus

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई शहर में एक ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है। इसे विक्टोरिया टर्मिनस भी कहा जाता है। इसके संक्षिप्त विन्यास VT या CST हैं। यह स्टेशन 1887 में बनाया गया था। यहां कुल 18 प्लेटफॉर्म थे जिनमें काफी ट्रैक थे। कई अन्य सुविधाओं के साथ पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यह भारत में अन्य सभी के बीच एक व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है। स्टेशन पर हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। इस स्टेशन पर कम दूरी की ट्रेनें और लंबी दूरी की ट्रेनें आती हैं।

 6.किडजानिया – Kidzania

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

किडजानिया मुंबई आर-सिटी मॉल, घाटकोपर में स्थित एक प्रकार का इनडोर थीम पार्क है। यह एक परिवार आधारित पार्क है और विशेष रूप से 4-16 आयु वर्ग के बच्चों के लिए बनाया गया है। यह सड़कों और कारों की सुविधाओं वाले बच्चों के लिए और उनके आनंद के लिए एक वास्तविक बड़े शहर के रूप में बनाया गया है। बच्चे अभिनेता और अभिनेत्री, रेडियो जॉकी, फायरमैन, दंत चिकित्सक, शिक्षक आदि जैसे कार्यों का अनुभव और प्रदर्शन कर सकते हैं, और उन्हें उनकी नौकरी के लिए भुगतान किया जाता है, जैसे कि उनके वास्तविक जीवन में वयस्क करते हैं। किडजानिया की असली भूमिका छोटे बच्चों को वयस्कों की तरह प्रदर्शन करने और उसकी घटना को अंजाम देने का मौका देना है।

 7.हाजी अली दरगाह मुंबई – Haji Ali Dargah Mumbai

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

मुंबई में स्थित पीर हाजी अली शाह बुखारी जी को समर्पित यह दरगाह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है। पौराणिक मान्यता यह है कि मक्का की यात्रा पर निकलने के दौरान ही हाजी अली का देहांत हो गया और ऐसा चमत्कार हुआ कि समुद्र में बहता हुआ उनका ताबूत मुंबई में स्थित इसी दरगाह वाले स्थान के पास आ पहुंचा। आज इस दरगाह को विजिट करने मुस्लिम और हिंदू धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग और विदेशी पर्यटक भी जाते हैं।

 8.एलीफेंटा गुफाएं  – Elephanta Caves

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

एलीफेंटा गुफाएं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं और मुख्य रूप से हिंदू भगवान शिव को समर्पित गुफा मंदिरों की प्रदर्शनी हैं। त्रिमूर्ति स्मारक 6 मीटर और 20 फीट ऊंचा है। एलीफेंटा गुफाओं में रॉक कट पत्थर की मूर्तियां शामिल हैं जो हिंदू और बौद्ध विचारों और प्रतीकात्मकता के समन्वय को दर्शाती हैं। गुफा की दीवारें ठोस चट्टानों से बनी हैं। उनकी स्थिति के राजपत्र, रेखाचित्र और व्याख्या ने जनता का व्यापक ध्यान खींचा। इसके अलावा, इन एलीफेंटा गुफाओं की देखरेख और रखरखाव (एएसआई) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाता है। वह गुफा की निगरानी और संरचना के लिए उत्तरदायी है, क्योंकि दीवारें दिन-ब-दिन पुरानी होती जा रही हैं।

 9.छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तुसंग्रहालय

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय एमजी रोड पर स्थित मरीन ड्राइव और होटल ताज से वाकिंग डिस्टेंस पर स्थित यह संग्रहालय तीन मंजिला है। यह भारत की पुरानी संस्कृति को दर्शाता है। यहां पर अंदर ₹40 में आपको एक ऑडियो गाइड भी मिल जाएगा, जो म्यूजियम में रखी सारी चीजों के बारे में आपको बताएगा।

 10.हैंगिंग गार्डन – Hanging Garden

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Mumbai

हैंगिंग गार्डन शहर के जीवन के यातायात और दबाव से परे मुंबई में सबसे आकर्षक और शांत जगहों में से एक है। यह दोस्तों और परिवार के साथ हैंगआउट करने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह बहुत सारी हरियाली से आच्छादित है और प्रकृति की सुंदरता से भरपूर है। इस उद्यान को फिरोजशाह मेहता उद्यान के नाम से भी जाना जाता है जिसे पहली बार 1881 में बनाया गया था। यह एक विशाल क्षेत्र में बनाया गया है। आगंतुक अरब सागर पर सूर्यास्त के दृश्य और आराम करने के लिए एक सुखद बिंदु देख सकते हैं। यह मालाबार पहाड़ियों में स्थित है।

 

 

 

Read More:

दिल्ली में घूमने योग्य 10 जगह – 10 places to visit in Delhi

सपनों की नगरी मुंबई - 10 places to visit in Mumbai
10 places to visit in Delhi

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply