चुकंदर(बीट) के 5 फायदे – 5 Benefits of Beet

  5 Benefits of Beetroot 

बीट( चुकंदर) की बात करें तो हम अपने खाने पीने में सलाद के रूप में बीट को शामिल करते हैं। बीट के जूस को भी हम कभी कबार पीते हैं। इसके अलावा क्या आप जानते हैं बीट हमारी कई बीमारियों को कम करने में भी मदद करता है और फायदेमंद भी है। आज हम इस आर्टिकल में चुकंदर (बीट) के 5 फायदे( 5 Benefits of Beet) के बारे में बताते हैं की बीमारियों में यह किस तरह से फायदेमंद होता है।

 चुकंदर किस तरह से स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद ?

  चुकंदर(बीट) के 5 फायदे - 5 Benefits of Beet
5 Benefits of Beet

 

कई लोग अपने डाइट में भी बीट को शामिल करते है। तो आइये, जानते है बीत के फायदों के बारे में। बीमारियों से राहत पाने या खत्म करने के लिए सबसे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले उसके बाद ही किसी उपाय को फॉलो करें।

चुकंदर(बीट) के 5 फायदे – 5 Benefits of Beet

1. मधुमेह में बीट खाने के फायदे

चुकंदर खाने के फायदे में मधुमेह पर नियंत्रण भी शामिल है।

इसके हाइपोग्लेमिक गुणों के कारण डायबिटीज के प्राकृतिक इलाज के रूप में चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। यह एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है।

इसका सेवन रोजाना करने से रक्त शर्करा संतुलित हो जाती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। ये सभी तत्व मधुमेह के स्तर को कम करने का काम कर सकते हैं।

2.  कैंसर में बीट खाने के फायदे

 चुकंदर(बीट) के 5 फायदे - 5 Benefits of Beet
5 Benefits of Beet

 

कैंसर से बचने के लिए चुकंदर खाने के फायदे देखे गए हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि बीटरूट फेफड़ों और स्किन कैंसर को शरीर में विकसित होने से रोक सकता है वहीं  गाजर और चुकंदर का जूस एक साथ मिलाकर पीने से शरीर में ब्लड कैंसर की आशंका को कम किया जा सकता है।

कैंसर एक घातक बीमारी है  इसलिए पहले  कैंसर से पीड़ित मरीज को डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बाद ही घरेलू उपाय को अपनाये।

 3.  हृदय के लिए बीटरूट खाने के फायदे

  चुकंदर(बीट) के 5 फायदे - 5 Benefits of Beet
5 Benefits of Beet

 

चुकंदर खाने के लाभ हृदय को ठीक रखने के लिए भी देखे गए हैं। शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है हृदय, जिसका स्वस्थ रहना हर हाल में जरूरी है ।

चुकंदर का उपयोग हृदय को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट तत्व रक्तचाप को सामान्य कर हृदय रोग और हृदयाघात से बचा सकता है।

इसके अलावा, चुकंदर में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो हृदय रोग का कारण बन सकते हैं। दिल के रोगों से बचने के लिए चुकंदर का सेवन रोजाना किया जा सकता है।

4. उच्च रक्तचाप के लिए

  चुकंदर(बीट) के 5 फायदे - 5 Benefits of Beet
5 Benefits of Beet

 

उच्च रक्तचाप एक गंभीर शारीरिक समस्या है, जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव सामान्य ‘अधिक बढ़ जाता है हाई ब्लड प्रेशर के कई घातक परिणाम हो सकते हैं। सही स्वास्थ्य के लिए धमनियों में रक्त का प्रवाह सामान्य रहना जरूरी है।

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के कई आधुनिक उपाय मौजूद हैं, लेकिन प्राकृतिक उपचार में चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। बीटरूट में नाइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है, जो हाई बीपी को कम करने का काम करता है उच्च रक्तचाप के देसी उपचार के रूप में रोजाना चुकंदर का जूस पीने के फायदे देखे जा सकते हैं।

5. एनीमिया(Anemia) में चुकंदर के फायदे

एनीमिया यानी खून की कमी।

आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है और लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के विभिन्न भाग में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं।

एनीमिया ऐसी अवस्था होती है, जब शरीर में आयरन की कमी के कारण पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पाती। एनीमिया के उपचार करने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

 

 

 

Read more:-

कीवी खाने के 8 फायदे – 8 Benefits of Kiwi

  चुकंदर(बीट) के 5 फायदे - 5 Benefits of Beet
8 Benefits of Kiwi

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top