You are currently viewing सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि – 5 Benefits of Drinking Sattu

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि – 5 Benefits of Drinking Sattu

5 Benefits of Drinking Sattu: सत्तू आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है ये तो आप जानती ही हैं लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि सत्तू का शरबत कैसे बनता है। आप अपने घर पर आसानी से इस बार गर्मियों में सत्तू का हेल्दी नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी जान लीजिए। सत्तू ऐसी चीज़ है जो गर्मियों में खूब खाया जाता है। सत्तू की मदद से कई तरह की डिश बनती है जिसमें सबसे प्रमुख है लिट्टी। इसके अलावा सत्तू का पराठा (Sattu Paratha) भी बहुत चाव से खाया जाता है। बिहार का लिट्टी चोखा पूरे देश और दुनिया में प्रसिद्ध है।

5 Benefits of Drinking Sattu

गर्मी के मौसम में सत्तू का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग सत्तू के परांठे बनाकर खाते हैं तो यूपी और बिहार में लिट्टी चोखा बनाया जाता है जिसमें सत्तू का खास इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने घर पर इस बार गर्मियों में सत्तू का शरबत बनाकर जरूर पिएं और अपने घर आने वाले मेहमानों को भी सत्तू का शरबत जरूर पिलाएं।

सत्तू का शरबत गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मी से कई तरह की होने वाली बिमारियां भी सत्तू को किसी भी तरह से लेने से नहीं होती या ठीक हो जाती हैं।

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि - 5 Benefits of Drinking Sattu
5 Benefits of Drinking Sattu

गर्मियों के मौसम में धूप इतनी तेज़ होती है कि आप घर से जैसे बाहर जाती हैं या कोई काम करके वापस घर लौटती हैं तो आपको लू लग जाती है जिससे आपकी तबीयत भी खराब हो जाती है। सत्तू का एक चम्मच ही आपको इससे आसानी से बचा सकता है। यानि अगर इस बार गर्मियों में आप डॉक्टर से बचना चाहती हैं तो सत्तू से बनी चीज़ों को ज्यादा से ज्यादा खाएं और पीएं।

सत्तू का शरबत दो तरह से फायदेमंद होता है एक तो सत्तू ठंडा होता है और दूसरा जब आप पानी से सत्तू का शरबत बनाती हैं तो ये आपके शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। तो इन गर्मियों में आप अपने घर पर सत्तू का शरबत कैसे बना सकती हैं इसे बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है ये हम आपको इस रेसिपी में बता रहे हैं।

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि – How to make Sattu syrup

सामग्री: 

  • सत्तू-4 चम्मच
  • प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
  • भुना जीरा पाउडर-1 चम्मच
  • नींबू का रस-1 चम्मच
  • काला नमक-स्वादानुसार
  • पानी-जरूरत अनुसार
  • पुदीना की पत्ता-7 से 8
  • हरा धनिया- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि - 5 Benefits of Drinking Sattu
5 Benefits of Drinking Sattu

बनाने की विधि

  • सत्तू का नमकीन शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालें।
  • पोदीना के पत्ते धोइये, 2 पत्ते साबुत छोड़ कर, सारे पत्ते बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये हरी मिर्च को कम तीखा खाते हैं तब अपने हिसाब से कम कर लीजिये।
  • सबसे पहले सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, और अब 1 कप पानी मिला दीजिये, घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पोदीना की पत्तियां, नीबू का रस और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला दीजिये. सत्तू का नमकीन शर्बत तैयार है।
  • सत्तू के नमकीन शर्बत को गिलास में डालिये और पोदीना की साबुत पत्ती डालकर सजा दीजिये, शर्बत को और अधिक ठंडा करने के लिये, 3-4 बर्फ के क्यूब बारीक तोड़कर डाल कर मिलाये जा सकते हैं।
  • गर्मी के मौसम में रोजाना 1 -2 गिलास सत्तू का नमकीन शर्बत बनाकर पीजिये, ये आपको गर्मी से राहत देगा और लू से भी बचायेगा।

सत्तू पीने के फायदे – 5 Benefits of Drinking Sattu

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि - 5 Benefits of Drinking Sattu
5 Benefits of Drinking Sattu

1. हाइड्रेशन: सत्तू ड्रिंक में नमक की मात्रा होती है जो आपके शरीर को उचित मात्रा में तरल पदार्थों से भर देती है और इससे आपका शरीर अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहता है।

2. पौष्टिकता: सत्तू ड्रिंक में सत्तू के साथ-साथ दूसरे स्वस्थ तत्व भी होते हैं जैसे कि नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन आदि। ये सभी तत्व आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि - 5 Benefits of Drinking Sattu
5 Benefits of Drinking Sattu

3. पाचन क्रिया को सुधारने में मददगार: सत्तू ड्रिंक में हरी मिर्च, लहसुन और अदरक जैसे तत्व होते हैं जो पाचन क्रिया को सुधारने में मददगार होते हैं।

4. वजन घटाने में मददगार: सत्तू ड्रिंक में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो आपको लगातार भूख नहीं लगती है और आपका वजन घटता है।

5. स्वस्थ त्वचा: सत्तू में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक: सत्तू में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए शुगर के मरीज भी इसे खा सकते हैं।

 

Read More:

चेहरे के लिए आलू के रस के चमत्कारी फायदे – Benefits of Potato Juice for Face

चेहरे के लिए आलू के रस के चमत्कारी फायदे - Benefits of Potato Juice for Face
Benefits of Potato Juice for Face

 

 

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply