You are currently viewing प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है – 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है – 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

7 Stylish and Trendy Look with Palazzo:

आजकल प्लाजो काफी ट्रेंड में भी है। हर महिला के वॉर्डरोब में आपको प्लाजो जरूर मिलेगा। लेकिन अक्सर महिलाएं प्लाजो के साथ केवल कुर्ती ही पहनती हैं। जिससे उनका लुक हमेशा एक जैसा ही लगता है। अगर आप प्लाजो के साथ कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो आपको इसके साथ टॉप पहनने चाहिए। मार्केट में आपको तरह-तरह के टॉप मिल जाएंगे, जो आप प्लाज़ो के साथ आसानी से कैरी कर सकते है यकीन मानिये ये लुक काफी बेहतरीन और कंफर्टेबल लगते है। प्लाजो के साथ टॉप के इस फैशन सेंस की हर कोई तारीफ करेगा। चलिए तो जानते है फिर प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है किस तरह के टॉप या कुर्ती।

 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

1) हैवीएंब्रॉयडरी टॉप पहनें

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है - 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo
7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

 

अगर आप शादी में जा रही हैं और आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आप प्लाजो टॉप पहन सकती हैं। लेकिन सिंपल प्लाजो केसाथ हैवी एंबॉयड्ररी वाला टॉप पहने। इससे आपके लुक में मॉर्डन के साथ-साथ एथनिक टच मिलेगा। बाजार में आपको कई तरह के स्टाइलिश टॉप आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। आप इसके साथ बन हेयरस्टाइल या फिर पोनीटेल भी बना सकती हैं। अगर आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप इसके साथ फैशन एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।

2) स्पेगेटी क्रॉप टॉप

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है - 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo
7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

 

लड़कियों को अक्सर पिंक कलर पसंद होता है। इसलिए उनके वार्डरोब में टॉप से लेकर सूट तक में पिंक कलर मिल जाएगा। खासतौर पर पिंक स्पेगेटी क्रॉप टॉप बेहद क्लासी लुक देते हैं। आजकल यह टॉप फैशन ट्रेंड में भी है। इसलिए प्लाजो के साथ आप इस तरह का टॉप कैरी कर सकती हैं। अगर आपको पार्टी लुक चाहिए तो हैवी ऑक्साइड नेकलेस पहनें।

3) प्रिंटेड क्रॉप टॉप

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है - 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo
7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

बाजार में आपको तरह-तरह के टॉप मिल जाएंगे। लेकिन क्रॉप टॉप का फैशन ट्रेंड में है। इसलिए आप बोरिंग कुर्ते की जगह प्लाजो के साथ प्रिंटेड क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। लेकिन कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें। इस तरह का आउटफिट कैजुअल लुक के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। आप फ्लोरल प्रिंट वाले टॉप भी पहन सकती हैं। इस तरह के टॉप देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और आपके लुक को और ज्यादा एनहान्स करते है।

4) पफ स्लीव टॉप

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है - 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo
7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

 

पफ स्लीव्स वाले टॉप लुक को पूरी तरह से बदल देते हैं। इसलिए आप प्लाजो के साथ पफ स्लीव्स वाला टॉप वियर कर सकती हैं। लेकिन फिर सवाल आता है कि इसके साथ क्या पहना जाए जिसमें आपका लुक एलिगेंट लगे। ऐसे में आपको प्लाजो पहनना चाहिए। अपने लुक को मॉडर्न टच देने के लिए इस टॉप से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पफ स्लीव्स टॉप में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

इस तरह के पफ स्लीव वाले टॉप खरीदना चाहते है तो यहां से भी ले सकते है। 

5) श्रग विद प्लाजो

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है - 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo
7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

 

इन टॉप के अलावा, आपके पास प्लाजो के साथ श्रग को भी वियर करने का ऑप्शन है। आप इसे कहीं भी आसानी से पहनकर जा सकती हैं। इसके अलावा, आप इसे डिफरेंट तरीके से स्टाइल भी कर सकती हैं जैसे- आप श्रग के साथ शर्ट टॉप या फिर कोई कलरफुल टॉप भी वियर कर सकती हैं। आप इसके नीचे प्लेन टॉप भी वियर कर सकती हैं और इसके ऊपर कलरफुल श्रग या प्रिंटेड श्रग भी बना सकती हैं। यह ड्रेस आपके एक डिफरेंट लुक देगी।

6) शर्ट विद प्लाजो

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है - 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo
7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

 

आप प्लाजो के साथ शर्ट भी वियर कर सकती हैं क्योंकि आजकल प्लाजो के साथ शर्ट पहनने का काफी ट्रेंड है। ज्यादातर महिलाएं स्टाइलिश लुक पाने के लिए प्लाजो के साथ शर्ट ही पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि इसमें महिलाएं न सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं बल्कि यह कंफर्टेबल भी होते हैं। आप ब्लैक प्लाजो के साथ हर कलर की शर्ट को आसानी से वियर कर सकती हैं। इसके अलावा क्लासी लुक पाने के लिए ओवरसाइज शर्ट भी पहन सकती हैं।

7) लॉन्ग कुर्ती विद प्लाजो

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है - 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo
7 Stylish and Trendy Look with Palazzo

 

लॉन्ग कुर्ती अगर कलीदार है या फिर फ्रॉक स्टाइल है, तो आप उसके साथ पजामी पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो डिजाइनर प्लाजो भी इस तरह की लॉन्ग कुर्ती के साथ अच्छे लगते हैं। लॉन्ग कुर्ती के साथ ज्यादा घेरदार प्लाजो की जगह आप लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं। आजकल लॉन्ग कुर्तियों के साथ शरारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। लॉन्ग कुर्ती के साथ आप मैचिंग का प्लाजो पहन सकती हैं या फिर आप ब्लैक या व्हाइट प्लाजो के साथ भी कुर्ती पहन सकती हैं।

 

Read more:-

रक्षाबंधन पर कैसी ड्रेस पहने, जिससे स्टाइलिश लगे – Raksha Bandhan 2023 Special Designer Dress

प्लाज़ो के साथ क्या क्या पहन सकते है - 7 Stylish and Trendy Look with Palazzo
Raksha Bandhan 2023 Special Designer Dress

Leave a Reply