You are currently viewing बच्चों को गिफ्ट में क्या दें – 8 Wonderful Gift Ideas for Kids

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें – 8 Wonderful Gift Ideas for Kids

8 Wonderful Gift Ideas for Kids: किसी के लिए भी Birthday यानी जन्मदिन हमेशा एक बड़ी बात होती है लेकिन जब बात बच्चों के बर्थडे की हो, तो यह और भी खास हो जाता है ! यदि आपके बच्चे का बर्थडे भी आ रहा है, तो आपने उसके लिए एक बड़ी पार्टी की योजना बनाई होगी। लेकिन गिफ्ट्स का क्या? क्या आपने अपनी नन्ही जान के लिए कोई क्यूट और फैंसी गिफ्ट लिया है? यदि आप सोच रहे हैं कि उसके लिए कुछ क्यूट और स्टाइलिश कपड़े खरीद लेंगे, तो यह फैंसी गिफ्ट नहीं है और उसे वे गिफ्ट के रूप में अच्छे नहीं लगेंगे। यदि आप अपने बच्चे को कुछ यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं, तो इस लिस्ट को देखें जो हमने आपके लिए बनाई है। यहाँ हमने गिफ्ट के लिए ऐसे आइडियाज दिए हैं जो न केवल यूनिक हैं बल्कि बच्चे को ऐसे लगेंगे जो खास तौर पर उनके ही लिए बनाए गए हैं।

8 Wonderful Gift Ideas for Kids

हर बच्‍चे के जन्‍मदिन पर ना सिर्फ उसकी उम्र बढ़ती है बल्कि परिवार और माता-पिता की खुशियां भी बढ़ जाती हैं। बच्‍चे का जन्‍मदिन मनाना किसी भी पैरेंट्स के लिए बहुत खुशी का पल होता है। बच्चों की खुशी में ही बड़ों की खुशी होती हैं और बच्चों की खुशी के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। खासतौर से उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाकर। जी हां, बच्चे को अपने जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता हैं और वह सालभर इसकी राह देखता हैं। वह इस दिन को स्कूल में सेलिब्रेट करने के साथ ही घर पर भी एंजॉय करता हैं। उनका यह सेलेब्रेशन तब और बढ़ जाता हैं जब उन्हें अपने जन्मदिन पर एक से बढ़कर एक गिफ्ट मिले। बच्चों को तोहफे बहुत पसंद होते हैं और अपने जन्मदिन पर उन्हें भी यह उम्मीद रहती है कि बर्थडे पार्टी में आने वाले मेहमान उनके लिए कोई प्यारा-सा गिफ्ट लेकर आएं। आज हम आपको यहां कुछ गिफ्ट आइडियाज देने जा रहे हैं जो आपके बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में।

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें – 8 Wonderful Gift Ideas for Kids

1. एलईडी वाटर ग्लिटर प्लेइंग बॉल – LED Water Glitter Playing Ball

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
8 Wonderful Gift Ideas for Kids

यह अद्भुत पानी की शानदार और चमकदार खेलने वाली गेंद छह महीने से एक साल की उम्र के बच्चों के लिए एक आदर्श उपहार है। गेंद का बाहरी हिस्सा नरम हार्ड प्लास्टिक से बना होता है। जबकि, गेंद के अंदर छोटी मछली और अन्य मज़ेदार चमक ने वाले जीव होते हैं। यह खेलने वाली गेंद अंधेरे में चमकीली लगती है और एलईडी रोशनी की चमक गेंद को अंधेरे में बहुत सुंदर दिखाती है। ये पानी से भरे उछलने वाली गेंद रिटर्न उपहार के रूप में एक आदर्श विकल्प हैं। इसके अलावा, ये कई रंगों में उपलब्ध हैं और प्रत्येक रंग का एक अलग डिज़ाइन है। इन वाटर ग्लिटरिंग प्लेइंग बॉल का आकार पैंसठ मिमी व्यास का है। यह उपहार बच्चों के लिए सस्ता होने के साथ-साथ चंचल भी है। आप गिफ्टू के इस दिलचस्प उपहार को केवल 55 रुपए के में खरीद सकते हैं। ”

2. दूरबीन – Telescope

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
8 Wonderful Gift Ideas for Kids

आपको भी बचपन में यह गिफ्ट जरूर मिला होगा और आपको इसे पाकर बेहद मजा आया होगा। अब बारी आपकी है कि अपने बच्चे को एक बढ़िया टॉय दूरबीन गिफ्ट करें और उसे इसके मजे लेने दें! वह जब भी कहीं आउटिंग के लिए जाएगा दूरबीन साथ लेकर जाएगा। टॉय दूरबीन इस्तेमाल करने में आसान होती है और काफी टिकाऊ भी होती है। बच्चे इसे खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर एन्जॉय सकते हैं जैसे जासूसी वाले या चोर-पुलिस के खेल में। इसके अलावा आप दूरबीन की मदद से अपने बच्चे को आसपास के पेड़ों पर पक्षियों का निरीक्षण करना या हवाई जहाज को ट्रैक करना भी सिखा सकते हैं।

अगर आप इनमें से कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो यहां पर क्लिक (Click) करें।

3. काइनेटिक क्ले या सैंड से बना घर – Kinetic Clay or Said House

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
8 Wonderful Gift Ideas for Kids

प्लास्टिक की टॉय कारें समय के साथ टूट-फूट जाती हैं और बच्चे इसे खेलकर ऊब जाते हैं। इसलिए इनकी जगह पर काइनेटिक सैंड कार लें। इसमें बेसिक कार चेसिस होता है, और बाकी हिस्सों को काइनेटिक सैंड से बनाया जाता है। यह एक विशेष प्रकार की रेत है, जो क्ले की तरह होती है, और इसे आकार या डिजाइन देने के बाद बहुत समय तक वह बना रहता है। एक बार कार बन जाने के बाद, अपने बच्चे को इसके साथ खेलने के लिए कहें और इसके टूटने की चिंता से फ्री हो जाएं क्योंकि इसे फिर से बनाया जा सकता है।

4. थीम कलरिंग सेट – Theme Coloring Set

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
8 Wonderful Gift Ideas for Kids

आप अपने बच्चे को एक थीम कलरिंग बुक भी दे सकती हैं इससे वह कलरिंग भी करेगा और उसे यह गिफ्ट भी पसंद आएगा क्योंकि यह कोई साधारण तरह की किताब नहीं होगी। आप कलरिंग बुक के साथ पेंसिल कलर भी गिफ्ट कर सकती हैं। इससे आपके बच्चे को कलरिंग में इंटरेस्ट भी आएगा क्योंकि आप उसे गिफ्ट में यह बुक देंगी। इसके साथ ही वह खाली समय में टीवी देखने की जगह कलरिंग कर सकता है।

5. साइंस एक्सपेरिमेंट किट – Science Experiment Kit

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
8 Wonderful Gift Ideas for Kids

यह गिफ्ट उन बच्चों के लिए है जो थोड़े बड़े हैं और साइंस उनका पसंदीदा विषय है। एक साइंस एक्सपेरिमेंट किट में लगभग वे सारे उपकरण आते हैं जो बच्चे को एक्पेरिमेंट्स करने के लिए जरूरी होते हैं। इसमें विशेष केमिकल या पेपर भी होते हैं। ये बच्चे को हर एक्सपेरिमेंट के पीछे के प्रिंसिपल के बारे में और जानने में मदद करते हैं। बच्चे इसके साथ दोस्तों के सामने या स्कूल फेयर में भी अपने साइंस स्किल्स दिखा सकते हैं।

6. बार्बी और डॉल्स की स्टाइलिंग किट – Barbie and Dolls Styling Kit

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
8 Wonderful Gift Ideas for Kids

Best birthday gifts for Baby Girls:

लड़कियों के लिए बार्बी या किसी भी डॉल से खेलना कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं रहा । यदि आप अपनी बेटी को एक प्यारा सा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो डॉल्स एकदम बढ़िया चॉइस है। आप इनके साथ स्टाइलिंग किट भी ले सकते हैं। किट में नेल पॉलिश, हेयरब्रश, क्लिप, हेयरबैंड और ऐसी कई चीजें होती हैं जो आपकी लाड़ली बेटी उसकी प्यारी सी डॉल को तरह-तरह से सजाने में इस्तेमाल कर सकती है।

7. टॉकिंग टॉम टॉय फॉर किड्स – Talking Tom Toys for Kids

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
8 Wonderful Gift Ideas for Kids

टॉकिंग टॉय एप्प मोबाइल में आता है और बच्चे जो बोलते है वो ही रिपीट करता है बिलकुल वो ही खिलौने के रूप में खरीद कर आप बच्चे को दे सकते है। बच्चा जो भी कहेगा और ये बिलकुल साफ़ आवाज में दोहराता है। इसके हाथ , पैर या पेट पर स्पर्श करने से ये बहुत ही आश्चर्यजनक प्रतक्रिया देता है ये गाने गाता है और चेहरे के एक्सप्रेशन को बदलता है बच्चे इसे देखकर बहुत खुश हो जायेंगे। बच्चों को बर्थडे पर देने के लिए एक दम उपयुक्त है।

8. प्ले टेंट हाउस – Play Tent House

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
8 Wonderful Gift Ideas for Kids

आपके बच्चे को इस रंगीन प्ले टेंट के साथ घंटों मज़ा आएगा। यह खेल, रोमांच और मनोरंजन को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत अच्छा है। यह प्लेहाउस आपके बच्चे की कल्पना को सामने लाएगा कि कैसे अकेले खेलना या दूसरों के साथ थीम बेस्ड गेम खेलने में मदद करता है। इसे अपने घर में रखने के अलावा, आप इसे आसानी से अपने घर के पीछे, अपने बगीचे या किसी अन्य बाहरी स्थान में भी स्थापित कर सकते हैं। इसे आसानी से पैक भी किया जा सकता है और विशेष यात्राओं पर अपने साथ ले जाया जा सकता है। ये बच्चों के लिए बर्थडे पर देने के बेस्ट गिफ्ट है।

Read More:

घर पर स्वादिष्ट मोदक कैसे बनाएं – How to Make Modak at Home

बच्चों को गिफ्ट में क्या दें - 8 Wonderful Gift Ideas for Kids
How to Make Modak at Home

 

 

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply