Advantages and Disadvantages of Date Palm:
ड्राई फ्रूट्स शरीर को सेहतमंद बनाने के साथ ही कमजोरी और बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक नाम छुहारा का भी है। छुहारा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन सी, कॉपर, जिंक, फास्फोरस, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। छुहारे को दूध में उबालकर पीने से भी कई फायदे देखने को मिलते है यहां हम आपको छुहारे से क्या फायदे होते है ये बताते है साथ इसके नुकसान भी बतायेगे।
छुहारे के फायदे :-
1) पेट की समस्या से आराम

पेट से जुड़ी समस्या किसी को भी हो सकती है। वहीं, छुहारे का उपयोग पेट की परेशानी के इलाज के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल औषधिय तौर पर क्लीजिंग एजेंट के रूप में किया जा सकता है, जो आंतों को साफ करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें एंटीडायरेहियल प्रभाव होता है जो दस्त की समस्या में मददगार हो सकता है। इसके एंटीडिसेंटरी और लेक्सेटिव प्रभाव एस्केरिस नामक आंतों के कीड़े को मारने में मदद कर सकते हैं।
2) एनीमिया की समस्या में लाभकारी

एनीमिया की समस्या का मुख्य कारण शरीर में आयरन की मी को माना जाता है। इस कमी को पूरा करने के लिए छुहारे खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, छुहारा आयरन से समृद्ध होता है। इसका इस्तेमास आयरन सप्लीमेंट्स के तौर पर किया जा सकता है। यह बिना किसी दुष्प्रभाव के आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है।
Happilo Premium International Omani Dates
अगर आप ये छुहारे खरीदने का सोच रहे है तो इस लिंक (link) से खरीद सकते है।
3) कैंसर की रोकथाम करे

छुहारा कैंसर से बचाए रखने के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। छुहारे में एंटीट्यूमर और एंटी कैंसर गुण होते हैं, जो कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही छुहारे खाने के लाभ यह भी हैं कि यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ा सकता है, जिससे आंत स्वस्थ बनी रह सकती हैं। साथ ही, यह आंत के कैंसर (कोलन कैंसर) की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम भी कर सकता है। कैंसर के मामले में छुहारा सिर्फ कुछ हद तक मदद कर सकता है इसलिए कैंसर की समस्या में डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
4) हृदय रोग का खतरा कम करे

हृदय रोग को दुनिया में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। ऐसे में हृदय रोग के जोखिमों को कम करने के लिए छुहारे का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। एक शोध से पता चलता है कि छुहारा हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, हाइपोलिपिडेमिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एपोप्टोटिक प्रभाव पाए जाते हैं, जो मायोकार्डियल डैमेज यानी दिल के दौरे को रोकने में मददगार हो सकते हैं।
5) ऊर्जा बढ़ाने में छुहारे खाने के लाभ

छुहारे की गिनत एक एनर्जेटिक फूड के तौर पर भी की जा सकती है। बता दें कि छुहारे में लगभग 70 प्रतिशत तक कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। यह आसानी से ग्लूकोज में बदल कर ब्लड में पहुंच जाता है, जो शरीर के लिए ऊर्जा का स्रोत बन सकता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि छुहारा शरीर को ऊर्जावान बनाने में कारगर साबित हो सकता है।
छुहारे के नुकसान – Side Effects of Dry Dates
- छुहारे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन पेट से जुड़ी समस्या का कारण बन सकता है जिसमें ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या, गैस और पेट दर्द शमिल है।
- मधुमेह रोगी इसके अधिक सेवन से बचें, क्योंकि अधिक सेवन से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
Read more:-
घुटनों और जोड़ों के दर्द के लिए बेस्ट ऑयल – 7 Best Oil for knee and Joints Pain

Comments are closed.