You are currently viewing भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे – What is the Right Time to Eat Dates

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे – What is the Right Time to Eat Dates

What is the Right Time to Eat Dates: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसा ही एक जबरदस्त फल खजूर है। खजूर में नैचुरल मिठास होती है और यही वजह है कि इसका इस्तेमाल चीनी की जगह एक स्वस्थ विकल्प के तौर पर किया जा सकता है। अगर बात करें खजूर के पोषक तत्वों की तो यह कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज सहित विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है। खजूर खाने के फायदे भी बहुत हैं। इस पोषक तत्वों से भरपूर फल में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

What is the Right Time to Eat Dates

खजूर को भिगोने से उनमें मौजूद टैनिन या फाइटिक एसिड निकल जाता है जिससे उसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोने से इन्हें पचाना भी आसान हो जाता है। तो अगर आप खजूर का स्वाद लेना चाहते हैं और उनसे पोषण भी अवशोषित करना चाहते हैं, तो उन्हें खाने से पहले रात भर (8-10 घंटे) भिगो दें। इसे सुबह खाली पेट खाना कई लोगों के मॉर्निंग रूटीन का हिस्‍सा है। आप इसे रात-भर पानी में भिगोकर या कच्‍चा भी खा सकते हैं। लेकिन इसे आपको रोजाना खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि इससे आपकी हेल्‍थ को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

खजूर क्या है – What is Dates (Khajur)?

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे - What is the Right Time to Eat Dates
What is Dates (Khajur)?

यूं तो फ्रूट्स हर किसी को पंसद होते हैं, लेकिन बात जब खजूर की होती है, तो इसका प्राकृतिक मीठापन इसे और खास बनाता है। यही वजह है कि खजूर एक लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है। खजूर को इंग्लिश में डेट्स तो अरबी में तवारीख और फ्रेंच में पामियर के नाम से जाना जाता है। खजूर को ताड़ यानी पाल्म ट्री की प्रजाति का माना गया है। इसका पेड़ काफी बड़ा होता है और पत्तियां भी करीब चार-छह मीटर लंबी होती हैं। इसका वैज्ञानिक नाम फीनिक्स डेक्टाइलीफेरा (Phoenix Dactylifera) है। माना जाता है कि खजूर की खेती सबसे पहले इराक में शुरू हुई थी, जिसके बाद यह अरब और अन्य देशों में उगाया जाने लगा। सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी बड़े काम के हैं। कई बार इसके बीजों को कॉफी बीन्स में मिलाया जाता है और इसका प्रयोग कॉफी के विकल्प के तौर पर किया जाता है। वहीं, इसका तेल कॉस्मेटिक और साबुन बनाने में भी इस्तेमाल होता है। आपको बता दें कि ताजे खजूर अगस्त से दिसंबर तक ही मिलते हैं, लेकिन सूखे खजूर साल भर बाजार में उपलब्ध रहते हैं।

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे – 8 Benefits of Eating Dates

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे - What is the Right Time to Eat Dates
What is the Right Time to Eat Dates

1. हड्डी स्वास्थ्य

खजूर मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर और मैंगनीज का अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही इनसे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, खजूर विटामिन-के से भी भरपूर होता है, जो खून को गाढ़ा करने और हड्डियों को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है। नॉर्थ डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, खजूर में बोरॉन भी होता है, ये एक ऐसा खनिज है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है।

अगर आप खजूर (dates) खरीदना चाहते है तो यहां क्लिक (click) करें।

2. कब्ज

खजूर का गूदा कब्ज के इलाज में काफी सहायक होता है। इसमें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण को भी संतुलित रखने के गुण होते हैं। यूनिवर्सिटी रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के अनुसार, फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या हो सकती है (27)। कब्ज के दौरान हमारे शरीर में मिनरल्स के स्तर में आए असंतुलन को ठीक करने में खजूर कारगर है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है (9)। रोजाना करीब 35 ग्राम फाइबर खाने से आपका मल नरम होता है और पाचन प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आती। वहीं, खजूर में मौजूद फाइबर से पेट संबंधित कैंसर को रोकने में भी मदद मिलती है

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे - What is the Right Time to Eat Dates
What is the Right Time to Eat Dates

3. ह्रदय स्वास्थ्य

ह्रदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसके स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। ह्रदय को बेहतर रखने के लिए आप दिनभर में मुट्ठीभर खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आर्टरी सेल्स से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं (10)। धमनियों (आर्टरी) के सख्त होने व इसमें प्लाक भरने की अवस्था यानी एथेरोस्क्लेरोसिस को भी इससे रोका जा सकता है।

4. एनीमिया (खून की कमी) में रामबाण

खून में लौह की मात्रा कम हो जाने से थकान, घबराहट, दिल की धड़कन बढ़ना जैसी तकलीफ होती है। ऐसे में इक्कीस दिन लगातार 4-5 खजूर खाने चाहिए। पुराने एनीमिया में, दिमाग को खून की आपूर्ति कम होती है। जिसके कारण भूल जाना, चक्कर आना, अवसाद आदि लक्षण पाये जाएं, तो छः महीने तक आहार में 7-8 खजूर लें। इससे राहत मिलती है।

5. वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप काफी पतले हैं, तो खजूर का रोजाना सेवन कर अपना वजन बढ़ा सकते हैं। एक रिसर्च के दौरान ग्राउंड डेट सीड्स से वजन में 30% तक की वृद्धि देखी गई है (36)। यह अध्ययन एक बकरी के बच्चे पर किया गया था, इसलिए माना जाता है कि इससे मनुष्यों के वजन में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, इस विषय पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे - What is the Right Time to Eat Dates
What is the Right Time to Eat Dates

6. कोलेस्ट्रॉल

खजूर खाने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। एक इजरायली अध्ययन में बताया गया है कि अगर एक स्वस्थ व्यक्ति खजूर का रोजाना सेवन करता है, तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस पर प्रभावी रूप से असर पड़ता है (29)। खजूर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी मदद करता है (30)।

7. डायरिया

दस्त के दौरान सही भोजन का चुनाव जरूरी होता है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के एक रिसर्च के मुताबिक डायरिया में हम जो खाते हैं, उससे कई बार दस्त रुकने के बजाय और बढ़ जाते हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दस्त से निजात पाने में पोटैशियम काफी अच्छा होता (31)। वहीं, आप जान ही चुके हैं कि खजूर पोटैशियम से भरपूर होता है।

8. स्वस्थ गर्भावस्था

लोगों के जहन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान खजूर का सेवन किया जा सकता है। हम आपको रिसर्च के आधार पर बता रहे हैं कि खजूर मां और बच्चे के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है। खजूर में मौजूद फ्रुक्टोज शर्करा शरीर में ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव किए बिना ऊर्जा देता है। गर्भावस्था के दौरान महिला को अतिरिक्त 300 कैलोरी की जरूरत होती है, जिसे डेट्स पूरी करता है (24) (25)। वहीं, खजूर में मौजूद फाइबर गर्भावस्था के दौरान बवासीर को कम करने का काम भी करता है। हालांकि, गर्भावस्था एक नाजुक समय होता है, इसलिए खजूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।

खजूर खाने का सबसे अच्छा समय – What is the Right Time to Eat Dates?

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे - What is the Right Time to Eat Dates
What is the Right Time to Eat Dates
  • सुबह खाली पेट खाएं
  • दोपहर को भोजन से पहले
  • जब भी आपका मीठा खाने का मन करे
  • सोते समय घी के साथ (वजन बढ़ाने के लिए)

1 दिन में कितने खजूर खा सकते हैं?
एक स्वस्थ व्यक्ति 1 दिन में दो से तीन खजूर खा सकता है. वहीं वे भिगोकर चार खजूर का सेवन कर सकता है.

खजूर कब नहीं खाने चाहिए?                                                                                                                                                                      भरे पेट खजूर खाना भी अच्छा नहीं होता. क्योंकि खाना खाने के बाद पेट भरा रहता है और खजूर में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया की समस्या को बढ़ा सकता है. इससे सूजन की परेशानी हो सकती है. एलर्जी और लूज मोशन के दौरान तो खजूर से दूर ही रहना चाहिए

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे - What is the Right Time to Eat Dates
What is the Right Time to Eat Dates

सुबह खाली पेट खजूर खाने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट खजूर खाने के खाने से आपका वजन कम होने लगता हैं, इसलिए जो लोग वेट लूज करने का मन बना रहे हैं वो नींद से जागने के बाद खजूर जरूर खाएं क्योंकि इससे काफी देर तक भूख नहीं लगती और आप जल्दी-जल्दी खाने से बच जाते हैं. अगर आप रोजाना खाली पेट खजूर खाएंगे तो शरीर में दिनभर एनर्जी बरकार रहेगी.

 

Read More:

छुहारे के फायदे और नुकसान – Advantages and Disadvantages of Date Palm

भीगे हुए खजूर खाने के 8 फायदे - What is the Right Time to Eat Dates
Advantages and Disadvantages of Date Palm

 

 

RK16

Hi! I am Reshma.

Leave a Reply