Badshah will marry Isha Rikhi in April: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह (Badshah) एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले कुछ महीनों से बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ जुड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल से बादशाह और ईशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब इस कपल को लेकर एक अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Badshah will marry Isha Rikhi in April
मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह के गाने क्लब से लेकर शादियों तक की रौनक बनते हैं। बादशाह की बीट पर सितारे भी थिरकते देखे जाते हैं। वहीं, अब रैपर के अपनी शादी में जल्द थिरकने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट है कि बादशाह को अपनी जिंदगी का सच्चा प्यार मिल गया है और वह अपनी लेडी लव के साथ जल्द सात फेरे लेने जा रहे हैं।
बादशाह की शादी के न्यू अपडेट्स – Badshah Wedding New Update

बादशाह बीते लंबे समय से एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा एक-दूजे के लिए काफी सीरियस है, और जल्द ही शादी रचाने जा रहा है। इतना ही नहीं रिपोर्ट तो यह भी है कि दोनों इसी महीने ब्याह रचाकर ऑफिशियली तौर पर हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं।
बादशाह के साथ पूर्व में काम कर चुके एक म्यूजिक लेबल के कर्मचारी ने भी कथित तौर पर इस चर्चा की पुष्टि कर दी है। गौरतलब हो कि बादशाह-ईशा के रिश्ते में होने की खबरें पिछले साल इंटरनेट पर छाई रहीं। हालांकि, इस कपल ने ना तो इन खबरों को सच कहा ना ही इनका खंडन किया। दोनों इन रिपोर्ट्स पर अबतक चुप्पी ही साधे हुए हैं।
जल्द शादी करेंगे बादशाह

पिछले काफी समय से रैपर अपनी एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब खबरें आ रही हैं कि कपल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा जल्द शादी करने वाले है। ये कपल गुरुद्वारे में इसी महीने शादी की प्लानिंग कर रहा हैं। ईशा को हाल ही में शादी की खरीदारी के लिए स्पॉट किया गया था।

बादशाह हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए जिस पर यह दावा किया गया कि उन्होंने शादी की खरीदारियां शुरू कर दी हैं। खबरों के अनुसार, बादशाह की शादी की बात उनके घरवालों और बेहद करीबी दोस्तों को ही पता है। हालांकि, इस खबर ने सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। रैपर के फैंस उन्हें वेडिंग आउटफिट में देखने की इच्छा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
बादशाह दूसरी बार बनेंगे दूल्हा

बता दें कि यह बादशाह की दूसरी शादी होने जा रही है। सिंगर ने पहली बार जैस्मीन मसीह संग सात फेरे लिए थे, जिससे उनकी एक बेटी, जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है, जिसका जन्म 2017 में हुआ था। हालांकि, इन दोनों ने साल 2020 में अपनी राहें अलग कर लीं। आज तक दोनों के अलगाव का कारण सामने नहीं आ सका है।
बेटी के पिता हैं बादशाह

बता दें, बादशाह ने साल 2015 में जैस्मीन संग शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ था। सिंगर ने खुद इसका खुलासा किया था। हालांकि साल 2019 में वाइफ संग अलग होने की खबरें भी सामने आई थी। खबरों की माने तो दोनों काफी सालों से अलग रह रहे हैं। जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुकी हैं। वहीं बादशाह मुंबई रह रहे हैं।
कौन है ईशा रिखी

ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। ईशा ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू पंजाबी फिल्म से किया था। उन्होंने अब तक ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टन दे’, ‘हैप्पी गो लकी’ और ‘मेरे यार कमीने’ जैसी फिल्मों में काम किया है। पंजाबी सिनेमा में बेहतरीन अभिनय करियर के बाद साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म नवाबजादे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया।
Read More:
परिनीति चोपड़ा और राघव चढ़ा की शादी – Actress Parineeti Chopra is Eating Momos with her Special Person

You must be logged in to post a comment.